क्षेत्रीय न्यूज

आचार संहिता में जरूरी कार्यों के लिए सीएस की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

आचार संहिता के दौरान तबादलों, नियुक्तियों और भर्तियों के लिए मंजूरी संबंधी जरूरी कार्यों के लिए मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है.

आचार संहिता के दौरान तबादलों, नियुक्तियों और भर्तियों के लिए मंजूरी संबंधी जरूरी कार्यों के लिए मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है. तबादलों, नियुक्तियों और भर्तियों जैसे जरूरी कार्यों को यह कमेटी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए निर्वाचन आयोग को भेजेगी. उसके बाद आयोग ही उन पर निर्णय करेगा.

दरअसल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है. ऐसे में सरकार अब ना तो ट्रांसफ़र कर सकती है और ना ही नई नियुक्तियां दे सकती है. भर्तियों को लेकर भी कोई आदेश जारी नहीं कर सकती. लेकिन इसके बावजूद कई जरूरी आदेश और कामकाज ऐसे है जो आचार संहिता लागू होने के बाद करने होते हैं. ऐसे में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी ये कमेटी ही इन सब कार्यों का निस्तारण करेगी.

कमेटी तय करेगी कौनसा मामला निर्वाचन आयोग को भेजना है


कमेटी तय करेगी कि कौन से मामले भारत निर्वाचन आयोग को भेजे जाने हैं. निर्णय के बाद कमेटी उन प्रकरणों को सीईओ आनंद कुमार के जरिए भारत निर्वाचन आयोग को भेजेगी. उन मामलों पर आयोग निर्णय करेगा कि तबादले, भर्ती और नियुक्ति करनी है या नहीं. इसको लेकर मुख्य निर्वाचान अधिकारी आनंद कुमार ने सीएस डीबी गुप्ता से सोमवार को करीब आधे घंटे बैठक की.



साहू यूथ आसींद द्वारा गरबा कार्यक्रम बुधवार से
आसींद पत्रिका मंगलवार को साहू यूथ द्वारा आसींद राय माताजी में गरबा महोत्सव  आयोजन के संदर्भ में मीटिंग का आयोजन किया गया
सरक्षक सरवन लाल साहू व सरक्षक देवी लाल साहू के सानिध्य में हुई बैठक में अध्यक्ष संपत लाल साहू द्वारा बताया गया कि शारदीय नवरात्रा स्थापना हेतु साहू समाज झुंझार जी महाराज के यहां से बालाजी की मूर्ति की शोभायात्रा व कलश यात्रा आरंभ होकर आसींद के मुख्य मार्गो से निकलती हुई आसींद राई माताजी के मंदिर में स्थापना की जाएगी
9 दिवस तक चलने वाले शारदीय नवरात्र में रोज अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी 
बैठक में मुकेश साहू लोकेश  हरिओम साहू राकेश कुमार टीकम चंद गौतम चंद विनोद कुमार मुकेश कुमार  ने उपस्थिति दी 

Photo caption as 04 09 साहू समाज आसींद द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव कार्यक्रम मैं पंडाल मूर्ति के साथ उपस्थित कार्यकर्ता


वृद्ध दिवस पर श्रवण दिनेश मारू का गुलाबपुरा मैं होगा सम्मान। 
शंभुगढ़ । गत दिनों अपनी मां को कंधे पर बैठाकर 
शम्भूगढ़ के श्रवण पुत्र दिनेश मारू जो अपनी माता जी को अपने कंधो पर बिठा कर रामदेवरा पैदल यात्रा करवा के अपने गाँव लौटने पर सभी गाँवो वालो ने श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया..!!

"पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने श्रवण कुमार दिनेश को दूध पिला के शुभकामना दी' ओर उन्होंने घोषणा की आने  वाले वृद्ध दिवस पर दिनेश मारू ,व रामू बाई का सम्मान किया जाएगा ।वही गाँव वालों ने श्रवण पुत्र दिनेश का  सगस जी महाराज से जुलूस से प्रारंभ होकर प्रेम चौराहा व बस स्टैंड से गुजरते हुए अपने घर पहुंचा । इस दौरान दिनेश का जगह जगह स्वागत किया  भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सेकडो लोग मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा आई टी सेल गौतम आँचलिया ने दी

पदोन्नति में आरक्षण की गेंद अब सरकार के पाले में। जरूरी नहीं, पर राज्य सरकारें चाहे तो दें सकती हैं-सुप्रीम कोर्ट।


26  सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी वर्ग के कार्मिकों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने के मामले में निर्णय दे दिया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि राज्य सरकार चाहे तो लाभ दे सकती हैं। इसके साथ ही पीठ ने इस पूरे मामले को सात सदस्यीय संविधान पीठ को भेजने से भी इंकर कर दिया तथा वर्ष 2006 में पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।
 कोर्ट ने यह भी कहा कि पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए आंकड़े जुटाने की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि पूर्व में केन्द्र सरकार की ओर से आंकड़े जुटाने की बात कही गई थी। वर्ष 2006 में संविधान पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि एससी एसटी वर्ग के पिछड़े पन पर आंकड़े देने के लिए बाध्य है। केन्द्र सरकार ने यह क्रीमिलेयर के सिद्धांत को लागू नहीं कर कहा था कि कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता है। 
सरकार का यह भी कहना रहा कि लाभ लेकर कोई अधिकारी उभर चुके हैं। लेकिन फिर भी जाति और पिछड़ेपन का ठप्पा अभी भी लगा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसलों पर प्रतिक्रिया देते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि सरकार के पदोन्नति में आरक्षण देना ही चाहिए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सरकार के निर्णय लेने पर कोई रोक भी नहीं लगाई है।



वृद्ध दिवस पर श्रवण दिनेश मारू का गुलाबपुरा मैं होगा सम्मान। 
शंभुगढ़ । गत दिनों अपनी मां को कंधे पर बैठाकर 
शम्भूगढ़ के श्रवण पुत्र दिनेश मारू जो अपनी माता जी को अपने कंधो पर बिठा कर रामदेवरा पैदल यात्रा करवा के अपने गाँव लौटने पर सभी गाँवो वालो ने श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया..!!

"पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने श्रवण कुमार दिनेश को दूध पिला के शुभकामना दी' ओर उन्होंने घोषणा की आने  वाले वृद्ध दिवस पर दिनेश मारू ,व रामू बाई का सम्मान किया जाएगा ।वही गाँव वालों ने श्रवण पुत्र दिनेश का  सगस जी महाराज से जुलूस से प्रारंभ होकर प्रेम चौराहा व बस स्टैंड से गुजरते हुए अपने घर पहुंचा । इस दौरान दिनेश का जगह जगह स्वागत किया  भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सेकडो लोग मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा आई टी सेल गौतम आँचलिया ने दी


अपने ही लोग बता रहे हैं पुष्कर को गंदा और खराब। 
तो फिर भाजपा कैसे जीतेगी?

17 सितम्बर को लगातार दूसरा दिन रहा जब भाजपा सरकार से जुड़े प्रतिनिधियों ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर को गंदा और खराब बताते हुए यहां के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को गैर जिम्मेदार बताया। अपने लोग जब पुष्कर को खराब बता रहे हैं तो सवाल उठता है कि नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत कैसे होगी? यह आलोचना तब हो रही है जब सीएम वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के समापन समारोह में पुष्कर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे। 16 सितम्बर को पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर डाॅ. डीपी शर्मा ने पुष्कर का दौरा किया।
 डाॅ. शर्मा को इस बात की हैरानी हुई कि पुष्कर नगर पालिका ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रखी हैं। उक्त कचरा पात्रों के पास ही गंदगी फैली है तथा बाजारो में आवारा जानवर धड़ल्ले से घूम रहे हैं। श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों को बच कर निकलना पड़ता है, फिर भी आए दिन लोग इन जानवरों के शिकार होते हैं। गंभीर बात तो यह रही कि डाॅ. शर्मा के दर्द को सुनने वाला कोई नहीं था, इससे नाराज होकर डाॅ. शर्मा ने मीडिया को बुलाकर पुष्कर की दुर्दशा दिखाई। डाॅ. शर्मा ने कहा कि वे एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे, जिसमें पुष्कर की दुर्दशा के फोटो भी होंगे। डाॅ. शर्मा का आरोप रहा कि पुष्कर नगर पालिका और यहां के जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। जबकि पुष्कर से  देश-विदेश में स्वच्छता का संदेश दिया जा सकता है। यहां देश भर के श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी आते हैं। 
बाल संरक्षण आयोग भी खफाः
राज्य की भाजपा सरकार की जबर्दस्त पैरोकार राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी और आयोग के सदस्य एसपी सिंह, उमा रत्नू, जयश्री गर्ग, सीमा जोशी, साधना सिंह, वी सरवन कुमार आदि ने भी पुष्कर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को गैर जिम्मेदार माना है। असल में आयोग की बैठक 17 सितम्बर को पुष्कर में होनी थी, इसी बैठक में पुष्कर के बाल श्रम पर महत्वपूर्ण निर्णय होना था।
 बैठक के बारे में आयोग ने विधिवत सूचना दे दी, लेकिन न तो उपखंड प्रशासन और न नगर पालिका की ओर से बैठक की तैयारी की गई। जबकि आयोग की अध्यक्ष चतुर्वेदी और सदस्य तय समय पर पुष्कर पहुंच गए। जब बैठक का कोई इंतजाम नजर नहीं आया तो चतुर्वेदी ने सीधे कलेक्टर आरती डोगरा के समक्ष नाराजगी जताई। आयोग की अध्यक्ष इतनी खफा हुई कि पुष्कर को छोड़कर अजमेर के सर्किट हाउस आ गई और यहीं पर बैठक की। पुष्कर में बैठक नहीं होने का खामियाजा पुष्कर के लोगों को ही उठाना पड़ा, क्योंकि बैठक में चाइल्ड इको फैंडली मेले की शुरुआत, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध करवाए जाने वाले पोषाहार की स्थिति, गैर राजकीय संस्थाओं, ग्राम पंचायत ईकाइयों के गठन आदि कार्यों की समीक्षा होनी थी। बैठक में इन योजनाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों को भी आना था, लेकिन इसे गैर जिम्मेदाराना रवैया ही कहा जाएगा कि कोई भी अधिकारी नहीं आया। चूंकि मनन चतुर्वेदी भी भाजपा से जुड़ी रहीं हैं, इसलिए उनका मकसद भी पुष्कर के लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलवाना था।
कैसे जीतेगी भाजपा?ः

जब अपने ही लोग खफा हैं तो सवाल उठता है कि पुष्कर तीर्थ से भाजपा कैसे जीतेगी? पुष्कर नगर पालिका पर भी भाजपा के कमल पाठक विराजमान हैं। पुष्कर में जिस तरह अतिक्रमण की बाढ़ आई है उससे आम लोगों का प्रमुख मार्गों पर चलना भी मुश्किल है। गंभीर बात तो यह है कि आस्थायी अनुमति देकर पालिका ने खुद अतिक्रमण करवाएं हैं। पुष्कर में भाजपा संगठन तो सत्ता के अहसानों से दबा हुआ है।

मतदाता को जागरूक करने के लिए लगाई स्वीप प्रदर्शनी।


गजसिंहपुरा।श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया की मतदाता को जागरूक करने और मतदान का महत्व बताने के लिए स्वीप प्रदर्शनी लगाई गई ।

बी एल ओ कमल किशोर जी ने बताया कि मतदान कैसे करे , ओर बैलेट के द्वारा बताया कि आपको किस प्रकार मत देना । लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ओर भर्ष्टाचार से मुक्त करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता को जागरूक किया जा रहा ।
इस मौके पर देबीलाल कुम्हार, महावीर बलाई , खमाण बलाई, राजू बलाई , प्रेमचंद रेगर, शिवराज भील, संपत बलाई, आदि ग्रामीण मौजूद थे।


पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झण्डी।

 गुलाबपुरा। भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष श्री अमित जी शाह सभी विधानसभा के बूथ सदस्यों व शक्तिकेन्द्र प्रभारियों के सम्मेलन को करेगे सम्बोधन


 पालिका अध्यक्ष श्री धनराज जी गुर्जर ने पार्टी का झण्डा दिखाकर  सभी कार्यकर्ता को बस से भीलवाड़ा के लिए किया रवाना ।


एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का हुआ आयोजन।

जयनगर। स्थानीय जयनगर ग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा 17 सितंबर को शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर को   संस्था प्रधान कमल किशोर ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को भीलवाड़ा डेरी का भ्रमण करवाया गया।विज्ञान शिक्षिका मनीषा पांडेय ने  डेरी में विद्यार्थियों ने दूध, घी,icecream,
श्रीखण्ड,दही,छाछ,मावा,आदि बनने एवम पैक होने की समस्त प्रक्रिया समझाई।डेरी द्वारा विद्यार्थियों को icecream खिलाई गई।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने आमेसर बावड़ी,बनक्यारानी,मांडल तालाब,यक्षिणी माता का मंदिर,32 खम्बो की छतरी का भ्रमण किया।भ्रमण में रेणु छापरवाल,धनवंती प्रतिहार  मौजूद थे।

अजमेर उत्तर से शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के सामने कंवल प्रकाश ने उम्मीदवारी का दावा ठोका। 


अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चैथी बार चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी इन दिनों रात दिन एक किए हुए हैं। चैथी बार उम्मीदवार बनने में देवनानी को कोई संशय नहीं है। लेकिन 15 सितम्बर को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के मनोनीत सदस्य कंवल प्रकाश ने देवनानी के सामने उम्मीदवारी का दावा ठोक दिया है। देवनानी के राजनीतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए अभी तक भी भाजपा के किसी भी नेता ने देवनानी के सामने अधिकृत तौर पर दावेदारी नहीं जताई थी, लेकिन 15 सितम्बर को किशनानी ने देवनानी का यह भ्रम तोड़ दिया।
 असल में 15 सितम्बर को दैनिक भास्कर में अजमेर जिले के भाजपा के दावेदारों की सूची प्रकाशित हुई है। इस सूची में कंवल प्रकाश का नाम भी लिखा है। 15 सितम्बर को ही किशनानी ने अपनी फेसबुक पर भास्कर की कटिंग के साथ अपना फोटो भी पोस्ट किया और उत्तर क्षेत्र के मतदाताओं से सहयोग और आशीर्वाद मांगा। अब किशनानी की फेसबुक पर क्षेत्र के लोग बधाई दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि किशनानी ही उत्तर क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इस संबंध में किशनानी का कहना है कि उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लगाकर कोई संगठन विरोधी कार्य नहीं किया है। भाजपा में लोकतंत्र है और इसी के तहत मैंने भी चुनाव में लोगों से आशीर्वाद और सहयोग मांगा है।
 यहां यह उल्लेखनीय है कि देवनानी और किशनानी में शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के बाद भी देवनानी ने किशनानी को शहर संगठन के किसी भी पद पर आने नहीं दिया। किशनानी प्रदेश कार्यकारिणी और प्राधिकरण में भी अपने दम पर मनोनीत हुए हैं। हाल ही में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकर सिंह लखावत का नाम आने के बाद तो किशनानी ज्यादा उत्साहित हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर क्षेत्र को सिंधी बहुल्य मानकर दोनों राजनीतिक दल सिंधी को ही उम्मीदवार बनाते हैं। माना जा रहा है कि देवनानी के व्यवहार से सिंधी समाज में भी इन दिनों नाराजगी बढ़ी है। हालांकि अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत आदि भाजपा नेताओं के नाम भी चर्चाओं में हैं, लेकिन देवनानी के सामने दावेदारी प्रस्तुत करने की हिम्मत किशनानी ने ही दिखाई है। 


महाराणा प्रताप की मूर्ति का हुआ अनावरण।


गुलाबपुरा- मेवाड़ की भूमि का प्रारंभ गुलाबपुरा में गुरुवार को राजस्थान की सबसे बड़ी महाराणा प्रताप के चेतक घोड़े पर सवार प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ अनावरण कार्यक्रम में भगवा रैली का विशाल आयोजन किया गया जो देवनारायण मंदिर से 5000 मोटरसाइकिल हजारों व्यक्तियों में बैठकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए महाराणा प्रताप सर्किल पहुंचे वहां पर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्रीचंद कृपलानी नहीं पहुंच पाए साथ ही विधायक रामलाल गुर्जर जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए सभी आसपास के ठिकानों के ठाकुर साहब कार्यक्रम में उपस्थित थे साथ ही भाजपा राष्ट्रीय परिषद कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह राठौड़ पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप राका क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह राठौर भाजपा नेता उपस्थित थे साथ ही भीलवाड़ा नेता विश्वबंधु सिंह राठौर नगर पालिका पार्षद बलवीर मेवाडा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी पार्षद रघुवीर वैष्णव शहीद महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी वह युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू बन्ना उपस्थित थे
पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने मंच से दुख जताते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि आमंत्रित नेता उपस्थित नहीं हुए इतने बड़े वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उनका उपस्थित न होना मेवाड़ की धरती का अपमान है। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों को फूल मालाओं से स्वागत कर साफा बंदा मोमेंटो भेंट किया गया।

देवनारायण भगवान की भादवी छट के पावन अवसर के उपलक्ष्य पर देवसेना ने निकाली वाहन रैली व शोभायात्रा
गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण की जयंती पर शम्भूगढ़, बरसनी,औरंगाबाद, नासिक , गुर्जर समुदाय के अनुयायियों ने शुक्रवार सुबह  पालना देव देवनारायण मंदिर पर पूजा अर्चना कर  बरसनी से वाहन रैली प्रारम्भ की व शम्भूगढ़,सगस जी जयनगर होते हुए बनाघर पहुची वहां से आसपास के सभी देवभक्त रैली में शामिल हुए ।
तथा समाज के नेता प्रतिपक्ष मनसुख सिंह गुर्जर, देवसेना जिलाध्यक्ष लादू लाल गुर्जर,उपाध्यक्ष नारायण लाल हदवा,तहसील अध्यक्ष, शम्भू लाल गुर्जर,देवसेना डिंडोरी रघुनाथ जी गुर्जर भंवरलाल भडाणा सभी देव भक्तो के सानिध्य में हजारों देवभक्तो के साथ वाहन रैली व शोभायात्रा सवाईभोज पहुची व सभी देवभक्तो ने देवनारायण भगवान के जयकारे लगाएl


भाई की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी विधायक धीरज गुर्जर के समर्थकों ने अजमेर में आईजी दफ्तर को घेरा। भीलवाड़ा पुलिस पर राजनीतिक द्वेषता का आरोप।


14 सितम्बर को भीलवाड़ा के जहाजपुर से कांग्रेस के विधायक धीरज गुर्जर के हजारों समर्थकों ने अजमेर में जयपुर रोड स्थित आईजी कार्यालय का घेराव किया। आईजी बीजू जाॅर्ज जोसफ को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि भीलवाड़ा की पुलिस राजनीतिक द्वेषता से कार्यवाही कर रही है। आईजी को बताया गया कि धीरज गुर्जर के भाई नीरज गुर्जर को पुलिस ने पिछले दिनों उस मुकदमे में गिरफ्तार किया, जिस का निर्णय न्यायालय से हो चुका है। 
पुलिस ने पुराने स्टेंडिंग वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अदालत ने पूर्व में ही नीरज गुर्जर को बरी कर दिया था। गिरफ्तारी के समय नीरज ने बताया भी कि वह इस मामले में बरी हो चुका है, लेकिन भीलवाड़ा पुलिस ने एक नहीं सुनी। विधायक गुर्जर का कहना रहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनके समर्थकों को डराने धमकाने के लिए सरकार के निर्देश पर ऐसी कार्यवाही की जा रही है। आईजी कार्यालय के बाहर समर्थकों ने धीरज गुर्जर और नीरज गुर्जर के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। धीरज गुर्जर का कहना रहा कि तीन माह बाद कांग्रेस का शासन आने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी।

मुकेश सेन (खारी का लांबा)

 भगवान श्री गणेश मूर्ति की स्थापना

ग्राम खारी का लांबा के नई आबादी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के उपलक्ष पर भगवान गणेश  की प्रतिमा  स्थापित की गई ।
श्री श्री 1008 राम दास जी त्यागी एवं गोविंद जी महाराज स्थानीय ग्राम के सरपंच कुलदीप परिहार, उपसरपंच कृष्ण सिंह जी राठौड़ , सांवर लाल भील, पार्षद रामकुवांर जाट, जगदीश प्रसाद साहू ,नारायण लाल गुर्जर,  बलवीर मेवाडा,  बक्सा राम देवासी, समाज सेवी घनश्याम माली ने पूजा अर्चना कर गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया।


 इस कार्यक्रम में पधारने वाले सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया एवं नन्हे-मुन्ने बालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में महाराज श्री राम दास जी त्यागी कृष्ण सिंह राठौड़ कुलदीप परिहार द्वारा उद्बोधन दिया एवम बताया कि सनातन धर्म की रक्षा करें एवं परस्पर एक दूसरे को सहयोग करने की भावना रखें


इस कार्यक्रम में रामनाथ गुर्जर, रामावतार माली ,भीमराज  खटीक ,मनीष माली, राकेश तेली, प्रहलाद गोस्वामी, सांवर लाल तेली सहित गणेश उत्सव सेवा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।


आसीन्द हुरड़ा विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सार्वजनिक विश्रांति गृह केशरपुरा आसीन्द में बूथ 

सम्मेलन जिला प्रभारी डॉ. रतन लाल जाट व क्षेत्रीय विधायक राम लाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ! सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ चौधरी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने अपने बूथ को मजबूत करके विधानसभा चुनाव को भारी मतों से विजय दिलानी है ! इसी दौरान विधायक गुर्जर ने संबोधित करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक है ओर हम सब को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव को भारी मतों से जीतना है साथ ही कार्यकर्ता बन्धु अपने अपने बूथ को मजबूत करते हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिलवाकर विजय बनाना है 


इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुन्डावत ,आसीन्द प्रधान लक्ष्मी देवी साहु , जिला परिषद् सदस्य हनुमंत सिंह , बदनोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह चुन्डावत , आसीन्द ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रवीण सेन , आसीन्द नगर अध्यक्ष रामगोपाल तोषनीवाल , हुरड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामदेव गुर्जर , ब्राह्मणों की सरेरी मंडल अध्यक्ष घनश्याम ओझा , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष  गोपाल ओझा  युवा मोर्चा  पवन सुखवाल मुकेश जी लोहार  चौथमल जी

पुष्कर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ रोजाना हो रहा है खिलवाड़। मल-मूत्र युक्त पानी फिर बहा सड़कों पर। विकास के दावे खोखले। एडीए के पास है सीवरेज का काम।

13 सितम्बर को एक बार फिर हिन्दुओं के तीर्थ स्थल पुष्कर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उस समय खिलावाड़ हुआ, जब सड़कों पर मल-मूत्र युक्त सीवरेज का गंदा पानी बहने लगा। हालत इतने खराब थे कि गुरुद्वारे से नए रंगजी के मंदिर तक एक एक फीट सीवरेज का पानी सड़क पर जमा हो गया। पुष्कर में अक्सर ऐसा होता है। सीवरेज सिस्टम बिगड़ा होने की वजह से गंदा पानी उफन कर सड़कों पर आ जाता है। बरसात के दिनों में तो बरसात के पानी के साथ सीवरेज का पानी भी पवित्र सरोवर में चला जाता है। 
13 सितम्बर को श्रद्धालुओं खास कर महिलाओं को पुष्कर तीर्थ की परिक्रमा भी मल-मूत्र युक्त पानी में से गुजर कर करनी पड़ी। पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष कमल पाठक ने माना कि 13 सितम्बर को भी सीवरेज का पानी सड़क पर आया। जानकारी मिलने के बाद पालिका के सफाई कर्मचारियों को मौके पर जाकर हालात सुधारे। पाठक ने कहा कि पुष्कर में सीवरेज का जिम्मा अजमेर विकास प्राधिकरण के पास है। उन्होंने माना कि सीवरेज का पानी सड़कों पर बहने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
तीर्थ पुरोहित चुपः
पुष्कर तीर्थ की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को बनाए रखने में तीर्थ पुरोहितों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह पुरोहित ही पुष्कर तीर्थ के धार्मिक महत्व का गुणगान करते हैं। लेकिन इसे अफसोस नाक ही कहा जाएगा कि पुष्कर की दुर्दशा पर तीर्थ पुरोहित चुप है। हालांकि तीन वर्ष पहले तक छोटी छोटी बातों पर तीर्थ पुरोहित हंगामा करते थे। इस हंगामे का पालिका प्रशासन पर असर भी होता था। चूंकि तीर्थ पुरोहित चुप है। इसलिए पुष्कर की दुर्दशा पर अजमेर विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन भी गंभीर नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर का कहना है कि पुष्कर का सीवरेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। एक वर्ष पहले सीएम वसुंधरा राजे जब पुष्कर आई थीं, तब सीवरेज सिस्टम को सुधारने  के लिए चार करोड़ की राशि स्वीकृत की थी, लेकिन एडीए ने यह राशि अभी तक भी नहीं दी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएम की घोषणा का भी क्या हाल हो रहा है। पाराशर ने बताया कि अजमेर नगर निगम ने केन्द्र की योजनाओं में जो काम किया वह भी सीवरेज सिस्टम को ठीक नहीं कर सका है। पुष्कर को सृष्टि के रचियता ब्रह्मा जी की नगरी कहा जाता है। केन्द्र सरकार पुष्कर के अंतर्राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। लेकिन हकीकत यह है कि पुष्कर में आज भी सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बहता है।
प्रधानमंत्री आएंगेः

नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीताने के लिए सीएम वसुंधरा राजे इन दिनों गौरव यात्रा निकाल रही हैं। भाजपा की ओर से कहा गया कि यात्रा का समापन पुष्कर तीर्थ में होगा। इस अवसर पर होने वाली सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आएंगे। जिस पुष्कर में सीवरेज का पानी आए दिन सड़क पर बह रहा है। उस पुष्कर की उजली छवि प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। आखिर अफसर और जनप्रतिनिधि मिल कर केन्द्र सरकार के करोड़ों रुपयों का पलीता लगा रहे हैं।

पांच कारोबारियों पर आयकर छापों से अजमेर के व्यापार जगत में खलबली। करोड़ों की बेनामी और अघोषित सम्पत्तियां मिलने की उम्मीद।

12 सितम्बर को सुबह से ही अजमेर के व्यापार जगत में तब खलबली मच गई, जब आयकर विभाग ने एक साथ पांच कारोबारियों के यहां छापा मार कार्यवाही की। जानकार सूत्रों के अनुसार अजमेर के नया बाजार स्थित लकडी और प्लाइवुड कारोबारी राम प्रकाश, प्रेम प्रकाश, पड़ाव स्थित जैन नमकीन, हैचरीज कारोबारी पुष्कर रोड निवासी केवल रमानी, वैशाली नगर निवासी ब्रोकर सत्यनारायण जाजू तथा डीडराइटर अनिल भारद्वाज के मकानों, व्यापारिक स्थलों आदि पर एक साथ जांच पड़ताल की कार्यवाही की सूत्रों की माने तो कारोबारियों के यहां बेनामी और अघोषित सम्पत्तियां मिली है। जांच पड़ताल का काम जारी है।
 सूत्रों के अनुसार ब्रोकर सत्यनारायण जाजू के यहां हुई कार्यवाही से शहर के कई बड़े कारोबारी भी उलझ सकते हैं। असल में जाजू के माध्यम से बड़े पैमाने पर ब्याज पर पैसों का लेनदेन हो रहा था। हो सकता है कि अब ऐसे कारोबारियों से भी पूछताछ हो। इसी प्रकार जैन नमकीन के मालिक कमल जैन के परिजनों द्वारा होटल व्यवसाय करने की जानकारी भी आयकर विभाग को मिली, यहां अनेक सम्पत्तियों के कागजात भी मिले हैं। इसी प्रकार नया बाजार स्थित रामगोपाल, प्रेम प्रकाश वालों के यहां भी करोड़ों रुपए की सम्पत्तियों का पता चला है। पुष्कर रोड स्थित हैचरीज के मालिक केवल रमानी के यहां भी सम्पत्तियों और कृषि भूमि होने के कागजात मिले हैं। पुलिस लाइन स्थित डीडराइटर के यहां भी सम्पत्तियों के लेनदेन की जानकारी मिली है। डीडराइटर के यहां मिले कागजातों से भी अनेक कारोबारी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
व्यापार जगत में खलबलीः

आयकर विभाग की छापा मार कार्यवाही से अजमेर के व्यापार जगत में खलबली मच गई है। हालांकि जिन कारोबारियों पर कार्यवाही की गई उनकी छवि समाज में साफ सुथरी मानी जाती है। टैक्स की बड़ी मात्रा के रूप में सरकार को चुकाते हैं। बाजार में पहले से ही मंदी का दौर चल रहा है। ऐसे में छापा मार कार्यवाही का और प्रतिकूल असर पड़ेगा। इन कारोबारियों ने नोट बंदी के दौरान विभिन्न बैंकों में जो राशि जमा करवाई उस पर भी आयकर विभाग की नजर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि टैक्स की चोरी करने वालों और बेनामी सम्पत्तियों को रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही आयकर विभाग में निकटवर्ती चाचियावास क्षेत्र में बीस बीघा भूमि को बेनामी सम्पत्ति मानते हुए जप्त किया था।

30 सितम्बर को जयपुर में जुटेंगे 2 लाख अग्रवाल।
चुनाव के मौके पर दिखाएंगे एकता। अजमेर से 5 हजार का लक्ष्य।


9 सितम्बर को अजमेर के जनकपुरी परिसर में अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेेलन के प्रदेश पदाधिकारी अशोक पंसारी ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को जयपुर में विद्याधर नगर के स्टेडियम में अग्रवालों का महाकुंभ रखा गया है। इस महाकुंभ में राजस्थान भर के दो लाख अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित होंगे। सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विजय गोयल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, श्रीप्रकाश जायसवाल, संतोष बागदौड़िया आदि को आमंत्रित किया गया है। 
यह महाकुंभ सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा में व्यापारिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल शरण गुप्त की पहल पर हो रहा है। पंसारी ने कहा कि अजमेर जिले से पांच हजार अग्रवाल बंधु इस महाकुम्भ में भाग लेंगे। इसके लिए बैठक में रणनीति बनाई गई। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि अब अग्रवाल समाज के लोगों को भी एकजुटता दिखानी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि विभिन्न संगठनों और धड़ों में बंटे समाज के लोग एक जाजम पर बैठे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि इस बार अग्रसेन जयंती के मौके पर एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में समाज के पदाधिकारी गिरधारी मंगल, शंकर बंसल, शिवशंकर फतेहपुरिया, सतीश बंसल,  शैलेन्द्र अग्रवाल, विष्णु च ौधरी, शिवनारायण नागौरी, एसएन मोदी, विष्णु गर्ग, अशोक गोयल, मनीष गोयल, यतीश अग्रवाल, नरेन्द्र बंसल, आलोक मित्तल, महेन्द्र मित्तल, गिरिराज अग्रवाल, प्रदीप बंसल, रजत बंसल, दीपचंद श्रीया, छोटेलाल गोयल, सूरज नारायण गर्ग आदि ने संगठन की एकता पर अपने विचार रखे। 

चुनाव के मौके पर झगड़ा कांग्रेस में नहीं, भाजपा में है।
सीएम तो आज भी परनामी को ही प्रदेशाध्यक्ष मानती हैं।
कांग्रेस में इस बार जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा-विवेक बंसल।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान के सहप्रभारी विवेक बंसल 9 सितम्बर को अजमेर प्रवास पर रहे। इसी दौरान बंसल से मेरा सीधा संवाद हुआ। बंसल ने नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा प्रदेश व देश की राजनीति पर खुलकर अपने विचार रखे। बंसल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर कोई विवाद नहीं है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कई बार स्पष्ट कर दिया है कि सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। यही वजह है कि संभाग स्तरीय रैली में प्रदेश के सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहते हैं। 
सामूहिक  नेतृत्व की वजह से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। बसंल ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया का कार्य लगातार जारी है। सभी चैनल सक्रिय हैं और बड़े नेताओं की नजर में हैं। ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाएगा जो जिताऊ होने के साथ-साथ सर्वमान्य होगा। इस बार उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी होगी, ताकि चुनाव प्रचार अच्छी तरह किया जा सके।
 भाजपा के 200 में से 180 सीटों के लक्ष्य के संबंध में बंसल ने कहा कि इसे राजनीति का मजाक ही कहा जाएगा। जो भाजपा सत्ता में होते हुए भी उपचुनाव में सभी 17 विधानसभा में हार गई वो 180 सीट जीतने का दावा कर रही है। असल में भाजपा के नेता सत्ता में मदहोश है, उन्हें जमीनी हकीकत का पता नहीं है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भी सरकारी साधनों से लोगों को जुटा रही है, जबकि कांग्रेस की रैली में स्वैच्छा से लोग आ रहे हैं।
झगड़ा तो अब भाजपा में ही हो रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस मदन लाल सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है उसे राजस्थान में हाशिए पर रखा गया है। सीएम राजे अपनी गौरव यात्रा में पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी को ही साथ रखती हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे वैसे वैसे भाजपा के नेताओं में झगड़ा और बढ़ेगा। वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से आम आदमी त्रस्त हैं, इसलिए उनकी गौरव यात्रा का विरोध हो रहा है। बंसल ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की रोक के बाद भी गौरव यात्रा में सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। सीएम को यह बताना चाहिए कि बाड़मेर में लगने वाली रिफाइनरी में विलम्ब क्यों किया? यदि चार वर्ष पहले काम शुरू हो जाता तो अब तक प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल जाता। आज किसान आत्महत्या कर रहा है और सीएम अपनी गौरव गाथा सुना रही है। यदि काम किया है तो गिनाने की जरुरत नहीं है। जनता सब समझती है। भाजपा के नेताओं को भी पता है कि राजस्थान की जनता ने राज बदलने का मन बना लिया है। 
आज तेल उत्पादों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। देश का मीडिया सरकार की आलोचना कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं। बैंकों का एनपीए लगातार बढ़ रहा है तथा महंगाई चरम पर है। सरकार की नीतियों से देश में साम्प्रदायिकता बढ़ रही है। लेकिन देश में धर्म के नाम पर विवाद खड़ा किया जा रहा है। केन्द्र सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। आज एक डाॅलर की कीमत 71 रुपए के पार हो गई है। क्या अब विदेशों में देश की इज्जत नहीं गिर रही?
परबतसर रैली का जायजाः

बंसल 9 सितम्बर को अजमेर में पाल बीसला स्थित गढ़वाल पैलेस में कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद कर 12 सितम्बर को नागौर जिले के परबतसर में होने वाली संभाग स्तरीय रैली की तैयारियों का जायजा भी लिया। बैठक में शामिल शहर और देहात कांग्रेस कमेटियों के  पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, ब्लाॅग अध्यक्षों आदि से बंसल ने यह जाना कि 12 सितम्बर की रैली में कितने कार्यकर्ता भाग लेंगे। वाहनों की संख्या भी दर्ज की गई। बैठक में सांसद रघु शर्मा, देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड, शहर अध्यक्ष विजय जैन आदि उपस्थित रहे।

30 सितम्बर को जयपुर में जुटेंगे 2 लाख अग्रवाल।
चुनाव के मौके पर दिखाएंगे एकता। अजमेर से 5 हजार का लक्ष्य।


9 सितम्बर को अजमेर के जनकपुरी परिसर में अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेेलन के प्रदेश पदाधिकारी अशोक पंसारी ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को जयपुर में विद्याधर नगर के स्टेडियम में अग्रवालों का महाकुंभ रखा गया है। इस महाकुंभ में राजस्थान भर के दो लाख अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित होंगे।
सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विजय गोयल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, श्रीप्रकाश जायसवाल, संतोष बागदौड़िया आदि को आमंत्रित किया गया है। यह महाकुंभ सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा में व्यापारिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल शरण गुप्त की पहल पर हो रहा है। पंसारी ने कहा कि अजमेर जिले से पांच हजार अग्रवाल बंधु इस महाकुम्भ में भाग लेंगे। इसके लिए बैठक में रणनीति बनाई गई। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि अब अग्रवाल समाज के लोगों को भी एकजुटता दिखानी चाहिए। 
इसके लिए जरूरी है कि विभिन्न संगठनों और धड़ों में बंटे समाज के लोग एक जाजम पर बैठे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि इस बार अग्रसेन जयंती के मौके पर एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। 
बैठक में समाज के पदाधिकारी गिरधारी मंगल, शंकर बंसल, शिवशंकर फतेहपुरिया, सतीश बंसल,  शैलेन्द्र अग्रवाल, विष्णु च ौधरी, शिवनारायण नागौरी, एसएन मोदी, विष्णु गर्ग, अशोक गोयल, मनीष गोयल, यतीश अग्रवाल, नरेन्द्र बंसल, आलोक मित्तल, महेन्द्र मित्तल, गिरिराज अग्रवाल, प्रदीप बंसल, रजत बंसल, दीपचंद श्रीया, छोटेलाल गोयल, सूरज नारायण गर्ग आदि ने संगठन की एकता पर अपने विचार रखे। 

आसींद उमड़ा जनसैलाब संग्रामगढ़ मोटरास 

रामपुरा कहीं गांव मैं गुलाबपुरा चेयरमैन धनराज गुर्जर का रैली निकालकर भव्य स्वागत किया उन लोगों ने धनराज गुर्जर जिंदाबाद के नारे लगाए और हर गांव में जगह-जगह गुर्जर का स्वागत किया हर युवाओं ने एक ही बात की टिकट भी हम लाएंगे और चेयरमैन साहब को जिताकर भी भेजेंगे

 इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गुर्जर ने भी कहा कि वह हमेशा हर किसान और मजदूर 36 कोम के लिए आधी रात को भी तैयार है जिस प्रकार में गुलाबपुरा में काम करवा रहे हैं आने वाले समय में आसींद के अंदर भी ऐसे ही काम कराए जाएंगे




अजमेर में पानी के मुद्दे पर भाजपा को चिढ़ाने वाले होर्डिंग्स नगर निगम ने हटाए।

अजमेर में 4-5 दिन में एक बार हो रही पेयजल की सप्लाई को लेकर 6 सितम्बर को शहर के प्रमुख चैराहों पर जो होर्डिंग्स लगाए गए थे उन्हें नगर निगम के अतिक्रमण हटाओं दस्ते ने 7 सितम्बर को चैराहों से उखाड़ दिया। अब ऐसे होर्डिंग्स निगम के कबाड़ में पड़े हैं। निगम के एक अधिकारी ने स्वीकार किया कि यातायात में बाधक बने होर्डिंग को सामान्य प्रक्रिया के तहत हटाया गया है।

 हटाए गए होर्डिंग्स में कारोबारियों के होर्डिंग्स भी शामिल है। जानकार सूत्रों के अनुसार भाजपा के बडे़ नेताओं और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को होर्डिंग्स लगने की जानकारी 6 सितम्बर के मेरे ब्लाॅग से लगी। हालांकि होर्डिंग्स में कांग्रेस अथवा भाजपा के किसी विरोधी के नाम का उल्लेख नहीं था, लेकिन इस समय नगर निगम से लेकर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार तक भाजपा का शासन है इसलिए अजमेर की पेयजल किल्लत को भाजपा ने अपने खिलाफ माना। 

बीसलपुर बांध से अजमेर के मुकाबले जयपुर को अधिक पानी देने पर अजमेर के नागरिकों में सरकार के प्रति गुस्सा है। अजमेर के लोग बीसलपुर बांध पर पहला हक अपना मानते हैं। यदि बीसलपुर बांध से पानी लेकर जयपुर को 36 घंटे में और अजमेर को 96 घंटे में एक बार पेयजल की सप्लाई की जाएगी तो अजमेर में भाजपा के खिलाफ नाराजगी तो होगी ही। लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि 96 घंटे में सप्लाई होने के बाद भी भाजपा का कोई नेता विरोध नहीं कर रहा है। चुनाव के मौके पर अजमेर के हक वाले होर्डिंग्स माहौल को और बिगाड़ रहे थे। इसलिए प्रशासन ने होर्डिंग्स को हटवा दिया।

पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने किया महाराणा प्रताप के आमंत्रण पत्रक का विमोचन

गुलाबपुरा। श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि 13 सितम्बर को राजस्थान की सबसे बडी अष्ठ धातु की महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण दोपहर 1 बजे होगा
जिसके आमंत्रण पत्रक का विमोचन पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने किया.।उन्होंने बताया कि यह राजस्थान की सबसे बड़ी मूर्ति बतायी जा रही है।

कबड्डी में उप विजेता रही शंभूगढ़ 

शंभुगढ़ ।कोशीथल में आयोजित 17 वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता में शंभूगढ़ की टीम उप विजेता रही टीम के लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया । 

इस टूर्नामेंट मे वसीम पटवा ,चेतन रैगर ,राहुल शर्मा ,का कबड्डी  मे राज्य स्तर पर चयन हुआ तथा रा. उ.मा. वि. खेजड़ी में आयोजि 63 वी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता हेमा मेवाड़ा का राज्य स्तर पर चयन हुआ इस दौरान शारीरिक शिक्षण भूपेंद्र सिंह ,  रोशन मेवाड़ा ,नरेश कुमार सांड, राजेश ओझा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन गोपाल ओझा मौजूद थे

12  सितंबर को मनाया जाएगा अन्तराष्ट्रीय गुर्जर दिवस।

आसींद। श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि मिहिर भोज की जयंती व गुर्जर दिवस मनाया जाएगा।  अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिला प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती सवाई भोज मंदिर 12 बजे सवाई  भोज मन्दिर पर कार्येक्रम रखा गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हिन्दूराम गुर्जर रहेंगे


भोलेनाथ की प्रतिमा का नोटों से किया श्रृंगार 


आसींद।आसीन्द स्वर्णकार समाज मन्दिर मैं जन्माष्टमी के पर्व पर भोलेबाबा का नोटों से श्रृंगार किया गया पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि स्वर्ण समाज के अध्यक्ष जमना  लाल सोनी ने के निर्देश पर मंदिर में शिव भोले की प्रतिमाओं को नोटों से सजाया गया
मंदिर में आने वाले हर वक्त उस श्रृंगारित प्रतिमा को देख आश्चर्यचकित हो उठा साथ ही उसका मन मोहित हो गया

भाजपा का महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित 

शंभूगढ़। शंभुगढ़ क्षेत्र के सगस जी महाराज की सराय मे आसींद विधानसभा का भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन गुरुवार को हुआ। श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि  इस भाजपा  महिला मोर्चा समेलन की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती कोगटा ने उन्होंने अपने उद्धबोधन मे पार्टी को मजबूत तथा एकजुट होने को कहा। 

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे मैं बताया । विशिष्ट अतिथि प्रधान लक्ष्मी देवी साहू रेखा परिहार वह तारा देवी ने की इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन शहरी मंडल अध्यक्ष घनश्याम ओझा गुलाबपुरा नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सांवर नाथ योगी गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ओझा महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता योगी व सभी महिला मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे।

जनरल कॉस्मेटिक व गारमेंट्स ,शूज एसोसियन  का हुआ  गठन 

आसींद। श्रेष्ठ शिक्षा सी एल गुर्जर ने बताया कि गत गुरुवार को   गांधी चौक आसींद पर जनरल कॉस्मेटिक ,गारमेंट्स एवं शूज( जूता चप्पल) के व्यापारियों ने एसोसियन की बैठक हुई ।

उपाध्यक्ष सुनील कुमार मेवाड़ा ने बताया कि  सरंक्षक ज्ञानचंद   हरवानी बुद्धि प्रकाश सूजनानी राकेश श्रीमाल के निर्देशानुसार निर्विरोध ओम प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सुनील कुमार मेवाड़ा, स्वरूप सिंह, ओमप्रकाश, ज्ञानानी, शिवराज गुर्जर ,जुल्फीकार कुरेशी, महामंत्री- मदन लाल बंजारा ,मंत्री अजीत बाबेल -अंटाली कोषाध्यक्ष कमलेश कुकड़ा ,कार्यकारिणी सदस्य -दिनेश छिपा, नवीन टेलर, रामचंद्र सेन को निर्विरोध नियुक्त किया।

आसीन्द प्रधानाध्याप की पहल लाई रंग ।

स्कूल का हेडमास्टर  सेना का सेनापति  और नाव का नाविक यदि अपने काम में दक्ष और हौसले बुलंद हो  तूफान को भी चीर कर अपनी नाव को सकुशल निकाल लेते हैं ऐसा ही मामला  आसींद पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चैनपुरा पंचायत का  ग्राम सुराज के प्रधानाध्यापक मुमताज हुसैन ने वह कर दिखाया जो अब तक कोई  नहीं कर पाया था
मुमताज मोहम्मद जो खुद ग्रामीण अंचल के जगपुरा ग्राम में  अभाव में पाले पोसे का कहना है देश को गतिशील और चट्टान की तरह मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक देशवासी देश के प्रति समर्पित होकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए जुड़ जाए देश विश्व शक्ति की अग्रिम पंक्ति में होगा देश को विश्व की शक्ति के रूप में खड़ा करने के लिए देश के प्रत्येक बालों को शिक्षा से जोड़कर राष्ट्र हित में सोचना होगा इसके लिए शिक्षाविदों को छात्रों के प्रति समर्पित होना पड़ेगा यही उनकी त्याग तपस्या है  क्षेत्र के सुराज गांव में कुछ वर्षों पूर्व  विद्यालय पूरी तरह से खस्ताहाल था । वही  विद्यालय में छात्र कम और कभी-कभी मवेशियों का जमावड़ा अधिक हो जाया करता था मवेशियों का आना-जाना रहता था । विद्यालय भवन का टूटा हुआ गेट    विद्यालय  में लेट्रिन बाथरूम की सुविधा उपलब्ध नही थी । सुविधाओं के अभाव में बच्चो को पढ़ाई की रूचि नहीं होती थी । 

कुछ समय पहले प्रधाना अध्यापक की  पोस्ट पर  आसींद जगपुरा निवासी मुमताज मोहम्मद  का सुराज स्कूल में स्थानांतरण हुआ था  । स्कूल में आने के बाद  मुमताज मोहम्मद ने बच्चो के प्रति पढ़ाई में जागरूप करना था । उनका मकसद था गांव का कोई भी बालक पढ़ाई से बंचित नही रहे मुमताज ने अपने पूर्व अनुभव को कार्य रूप में परिणित करते हुए  ग्रामवासियो की मदद से विद्यालय परिवर्तन का दौर आरंभ किया सन 1960 विद्यालय के बनने के बाद से ही विद्यालय की जमीन विद्यालय के नाम आवंटन नहीं थी  अध्यापक ने राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाया ओलंपिक की तरह  खेल मैदान बनाने का सपने को साकार करने में लगे टाइम के बाद ग्रामीणों के साथ भामाशाह को विद्यालय विकास के लिए आगे बढ़ने मार्गदर्शन किया  जिसके बाद उन्होंने  15 अगस्त 26 जनवरी पर  भामाशाह को  उत्साहित कर  विद्यालय में मरम्मत करवा नया लुक दिया  विद्यालय को नया गेट बनवाया कर विद्यालय को भामाशाह के सहयोग से विद्यालय को चार दिवारी भी बना दी गई । बच्चो को स्वच्छ पानी पीने के लिए  भी वाटर कूलर  भी लगावा दिया था । इस तरह से ग्रामवासियो के सहयोग से प्रधानाध्यापक के द्वारा  विभिन्न कार्य करवाएं गये हे ।
जिससे विद्यालय बच्चो में पढ़ाई की और रूचि रखने लगे गये हे । बच्चो खलने कूदने तथा पढ़ाई के लिए सही व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होने से सूराज ग्राम वासियो के चहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है । यही नहीं जरूरतमंद छात्रों की मदद करना शिक्षा के लिए प्रेरित कर घर-घर जाकर परिवारजनों से संपर्क कर बीमार बच्चों के लिए चिकित्सा और दवाई की व्यवस्थाएं भी करवाई 
आखिर मुमताज मोहम्मद की पहल रंग लाई निरंतर ग्रामीणों के सहयोग से रा उ प्रा वि विद्यालय को इसी सत्र में सेकेंडरी स्कूल मैं परिवर्तन कर क्षेत्र के छात्रों के लिए लिए एक उल्लेखनीय कार्य कर डाला अब उनका सपना है कि उनके खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गांव का उपखंड का नाम रोशन करें ग्रामीण अंचल में आसपास के क्षेत्र में कोई समारोह सामाजिक कार्य सेवा का कार्य के अलावा आपात स्थिति  स्थानीय लोग अध्यापक के सहयोग से ही कार्य करने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं।

स्मार्ट सिटी में अब चार-पांच दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई। क्या अजमेर के भाजपा और कांग्रेस नेताओं को शर्म आएगी?


6 सितम्बर को जयपुर में जलदाय विभाग के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, इस बैठक में बीसलपुर बांध के पानी को जयपुर और अजमेर में वितरित किए जाने पर निर्णय लिया गया। चूंकि इस बार बरसात का पानी अभी तक भी बीसलपुर बांध में नहीं आया है, इसलिए बांध में 309.25 मीटर पानी ही बचा है। बांध की भराव क्षमता 315.50 मीटर की है। ऐसी स्थिति में बांध के पाानी को जुलाई 2019 तक चलाने के लिए यह निर्णय हुआ कि जयपुर और अजमेर की वर्तमान सप्लाई में कटौती की जाए।
 हालांकि अजमेर में तो पहले से ही जयपुर से आधा पानी ही लिया जा रहा था, लेकिन अब इस आधे पानी में भी कटौती कर दी गई है। निर्णय के मुताबिक अब बीसलपुर बांध से जो पानी लिया जाएगा, उसमें अजमेर शहर में चार-पांच दिन तथा ब्यावर, किशनगढ, जैसे उपखंडों में 6-7 दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई होगी। यह सप्लाई भी मात्र 45 मिनट के लिए कम प्रेशर से होगी। हालांकि जयपुर के पानी में भी कटौती की गई है, लेकिन फिलहाल जयपुर में 36 घंटे की सप्लाई को बनाए रखा गया है। 
भाजपा-कांग्रेस के नेता जिम्मेदारः
6 सितम्बर को ही अजमेर के प्रमुख चैराहों पर होर्डिंग लगाए हैं। ये होर्डिंग बीसलपुर के पानी को लेकर है। इस होर्डिंग के माध्यम से अजमेर के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने का आव्हान किया है। होर्डिंग पर किसी नेता और राजनीतिक दल का उल्लेख नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये होर्डिंग उस व्यक्ति ने लगाए हैं, जिसके मन में अजमेर की उपेक्षा का दर्द है। यह सही है कि अजमेर जिले की प्यास बुझाने के लिए कोई तीस वर्ष पहले बनास नदी पर बीसलपुर बांध का निर्माण किया गया था, तब अजमेर में एक सप्ताह में एक बार पेयजल की सप्लाई होती थी। तब यह कहा गया कि बांध के पानी पर पहला हक अजमेर का होगा और यदि अजमेर की मांग पूरी करने के बाद पानी बचेगा तो अन्यंत्र दिया जाएगा। लेकिन अजमेर के ढीले और कमजोर राजनेताओं की वजह से बीसलपुर का पानी जयपुर को भी सप्लाई हो गया। इस कमजोरी में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता शामिल हैं। क्योंकि पिछले 25 वर्षों से राजस्थान में बारी बारी से भाजपा कांग्रेस का शासन है। कांग्रेस के गत शासन में जयपुर के लिए बीसलपुर की योजना शुरू हुई और भाजपा के शासन में अब जयपुर को अजमेर से भी ज्यादा मात्रा में पानी दिया जा रहा है। भाजपा के 8 में से 7 विधायक हैं तथा चार विधायक राज्यमंत्री की सुविधा का उपभोग कर रहे हैं, लेकिन किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं कि अजमेर जिले के लोगों के अधिकारों की बात कर सके। 
अजमेर के जो नेता इन दिनों कटोरा लेकर वोट की भीख मांग रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए कि अजमेर में अब चार पांच दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई होगी। यह तब है जब अजमेर स्मार्ट सिटी बन रहा है। सत्ता में होने की वजह से भाजपा के कुछ नेता कह रहे है कि स्थानीय स्त्रोतों को विकसित कर पेयजल की सप्लाई की जाएगी। यह सफेद झूठ है, क्योंकि अजमेर में स्थानीय स्त्रोत है ही नहीं। भूमिगत स्तर लगातार गिरने की वजह से पुष्कर सरोवर में ही ट्यूब वेल के जरिए पानी नहीं डाला जा रहा है। इसे मजाक ही कहा जाएगा कि डार्क जोन वाले इलाकों में ट्यूब वेल खोदने का दावा किया जा रहा है। राज चाहे भाजपा का हो या कांग्रेस का अजमेर की जनता तो हमेशा ठगी जाती है। जो नेता विपक्ष में रहते चिल्लाते हैं वे सत्ता में आते ही गूंगे हो जाते हैं। कांगे्रस और भाजपा के नेताओं का मकसद सिर्फ सत्ता की मलाई चाटना है।
अनुपात में लें बांध से पानीः
यंू तो अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा और अजमेर के ही भाजपा नेता व राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत भी राज्यमंत्री की सुविधा ले रहे हैं। ऐसे सभी नेताओं की आंख में एक बूंद पानी भी बचा हो तो उन्हें बांध से अजमेर-जयपुर के लिए अनुपात में पानी दिलवाना चाहिए। यदि जयपुर में 36 घंटे में एक बार सप्लाई हो रही है तो अजमेर के लिए भी बांध से रोजाना इतना पानी लिया जाए, ताकि 36 घंटे सप्लाई हो सके। यदि बीसलपुर से पानी लेकर जयपुर को 36 घंटे में सप्लाई दी जाती है और अजमेर को चार-पांच दिन में एक बार तो फिर भाजपा के नेता अपनी स्थिति का अंदाजा लगा लें। जब अजमेर में चार-पांच दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई हो रही है तो फिर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के नेता किस मुंह से वोट मांगेंगे?

शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

 आसींद राजस्थान आंचलिक महाविद्यालय एवं केलादेवी महाविद्यालय बदनोर के तत्वधान में शिक्षक दिवस कस्बे के आनंद भवन मे कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गीता गुर्जर अध्यक्षता उप जिला प्रमुख रामचंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि  समाजसेवी भंवर लाल व्यास समाजसेवी रामकिशोर गोयल डॉक्टर इंदु बाला तिवारी की कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक एसके बंसल द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया व कार्यप्रणाली के बारे में अवगत बताया 

जिला प्रमुख ने बताया कि जीवन में शिक्षक का सम्मान करने से ही शिक्षा प्राप्त हो सकती है हर छात्र-छात्राओं को जीवन में शिक्षक का सम्मान करना चाहिए साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े महापुरुषों को जन्म देते हुए उनकी जीवन की कहानियों के बारे में बताया छात्र छात्राओं द्वारा यातायात नियमों के बारे में एक छोटा सा नाटक व् सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई  इस मौके पर महाविद्यालय के व्याख्याता स्टाफ मौजूद रहे

शंभुगढ़ मे धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी। 

मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। 

शंभुगढ़। (श्रेष्ठ शिक्षा) शंभुगढ़ मे जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी.एल .गुर्जर ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर गणेश चौक मे विराजित राधे कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट की गई तथा कृष्ण व राधे की झांकियां सजाई गई ।


 जन्माष्टमी के मौके पर राधे मण्डल द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया । आयोजनकर्ता लोकेश कुमार साहू ने बताया कि माखन दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता मे 2 टीमो ने भाग लिया । 

इस प्रतियोगिता में वीर बजरंगी दल विजेता रहा। विजेता टीम को नगद 5100 की राशि दी गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि sho जशवंत चौधरी, उपसरपंच गणपत साहू, समाजसेवी मिठूलाल साहू थे।

 इस भव्य मौके पर  मुरली साहू,रामप्रसाद साहू, कमलेश साहू,शेखर साहू, विनोद साहू,नारायण साहू,मुकेश साहू, दिनेश साहू, राजेश साहू , हेमंत सेन, विकास मेघवंशी, सुनील सेन, सांवर साहू, संजय मेघवंशी,राधे मण्डल व सेंकडो की तादाद मे महिलाएं व पुरूष मौजूद थे

विकास पुरुष विधायक गुर्जर करेंगे विभिन उद्धाटन

दांतडा
हुरडा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत दाँतडा में 2 करोड़ 31 लाख के विकास कार्यों का दिनांक 01/09/2018 को माननीय रामलाल जी गुर्जर द्वारा लोकार्पण कार्य किया जायेगा जिसमें गौरवपथ दाँतडा में 68 लाख के कार्य का उद्घाटन दाँतडा से देवनारायण मंदिर तक 4 k.m.सड़क 1 करोड़ 10 लाख का शिलान्यास ग्राम लक्ष्मीपुरा से छप्पीया बाईपास तक सड़क 57 लाख का उद्घाटन व लक्ष्मीपुरा स्कूल में कक्षा-कक्ष 4 लाख का उद्घाटन कार्य शाम 5 बजे किया जायेगा इस मौके पर डा. बालुराम जी जाट विधायक सहाडा रामस्वरूप जी लाम्बा ऊदयलाल जी भडाणा व साथ में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि समस्त प्रशासनिक अधिकारी व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे !
उक्त सूचना सांवर कुमावत भाजपा महामंत्री द्वारा दी गई


शिक्षक दिवस पर जयपुर में आयोजनीय समारोह में होंगे शामिल
-शिक्षा अधिकारियों ने तैयारियां पूरी की जैसलमेर. चुनावी साल में राज्य सरकार आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के मौके पर जयपुर के अमरुदों के बाग में जो जलसा आयोजित करने जा रही है, उसमें भाग लेने के लिए सीमावर्ती जैसलमेर जिले से 1014 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लेंगे। ये सब गुरुजन वे होंगे, जिन्होंने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में यानी दिसम्बर, 2013 से अब तक सरकारी नियुक्ति हासिल की है। जिले के दोनों शिक्षा विभागीय कार्यालयों प्रारंभिक और माध्यमिक की ओर से इस संबंध में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। राजस्थान में सबसे ज्यादा दूरी तय कर जयपुर पहुंचने वाले शिक्षक जैसलमेर जिले में ही पदस्थापित हैं। ये शिक्षक 4 सितम्बर को सायंकाल यहां से रवाना होकर 5 तारीख को जयपुर पहुंचेंगे तथा वहां से शााम अथवा रात्रि को पुन:जैसलमेर आएंगे। परिचय पत्र तैयार करवाए गए जानकारी के अनुसार दिसम्बर 2013 से अब तक के यानी साढ़े चार साल की अवधि के दौरान जैसलमेर जिले के सरकारी विद्यालयों में नियुक्ति पाए तमाम श्रेणियों के गुरुजनों को जयपुर भेजने की तैयारी के सिलसिले में उनके परिचय पत्र तैयार करवाए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिले से प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े 613 और माध्यमिक के 401 शिक्षको को जयपुर जाना होगा। शिक्षक दिवस पर राजधानी में आयोजनीय जलसे में नए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा।इसमें असाध्य बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती शिक्षिकाओं, जिन शिाक्षिकाओं का बच्चा छोटा हो अथवा जो शिक्षक दिव्यांग हो, उन्हें जयपुर जाने से छूट दी गई है। शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जयपुर जाना होगा। 20 लाख रुपए होंगे खर्च जानकारी के अनुसार जयपुर जाने वाले शिक्षकों को नियमानुसार टीए, डीए देय होगा। यह राशि प्रति शिक्षक 1800-2000 रुपए तक होगी। इस तरह से सरकारी खजाने पर 20 लाख तक का भार पडऩे वाला है। शिक्षकों को टीए-डीए का भुगतान संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान के माध्यम से उनके बैंक खातों के जरिए करवाया जाएगा। जो शिक्षक यहां से जयपुर जाएंगे, उन्हें सभास्थल पर जिले के बनवाए जाने वाले नियंत्रण कक्षा में पहले हाजिरी देनी होगी। उसी आधार पर उनका जयपुर पहुंचना सत्यापित होगा। फैक्ट फाइल - -05 सितम्बर को जयपुर में होगा कार्य?म -613 शिाक्षक प्रारंभिक शिक्षा के -401 माध्यमिक शिक्षा विभाग से -1800 रु. करीब प्रत्येक शिक्षक को मिलेंगे सभी तैयारियां पूरी शिक्षक दिवस पर जयपुर में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में जिले से वांछित शिक्षकों को ले जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें कुछ श्रेणियों को छोडक़र बाकी सभी शिक्षकों को भाग लेना अनिवार्य है। -रामधन जाट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा., जैसलमेर
विकास पुरुष विधायक गुर्जर करेंगे विभिन उद्धाटन दांतडा हुरडा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत दाँतडा में 2 करोड़ 31 लाख के विकास कार्यों का दिनांक 01/09/2018 को माननीय रामलाल जी गुर्जर द्वारा लोकार्पण कार्य किया जायेगा जिसमें गौरवपथ दाँतडा में 68 लाख के कार्य का उद्घाटन दाँतडा से देवनारायण मंदिर तक 4 k.m.सड़क 1 करोड़ 10 लाख का शिलान्यास ग्राम लक्ष्मीपुरा से छप्पीया बाईपास तक सड़क 57 लाख का उद्घाटन व लक्ष्मीपुरा स्कूल में कक्षा-कक्ष 4 लाख का उद्घाटन कार्य शाम 5 बजे किया जायेगा
इस मौके पर डा. बालुराम जी जाट विधायक सहाडा रामस्वरूप जी लाम्बा ऊदयलाल जी भडाणा व साथ में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि समस्त प्रशासनिक अधिकारी व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ! उक्त सूचना सांवर कुमावत भाजपा महामंत्री द्वारा दी गई

विकास पुरुष विधायक गुर्जर करेंगे विभिन उद्धाटन हुरडा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत दाँतडा में 2 करोड़ 31 लाख के विकास कार्यों का दिनांक 01/09/2018 को माननीय रामलाल जी गुर्जर द्वारा लोकार्पण कार्य किया जायेगा जिसमें गौरवपथ दाँतडा में 68 लाख के कार्य का उद्घाटन दाँतडा से देवनारायण मंदिर तक 4 k.m.सड़क 1 करोड़ 10 लाख का शिलान्यास ग्राम लक्ष्मीपुरा से छप्पीया बाईपास तक सड़क 57 लाख का उद्घाटन व लक्ष्मीपुरा स्कूल में कक्षा-कक्ष 4 लाख का उद्घाटन कार्य शाम 5 बजे किया जायेगा
इस मौके पर डा. बालुराम जी जाट विधायक सहाडा रामस्वरूप जी लाम्बा ऊदयलाल जी भडाणा व साथ में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि समस्त प्रशासनिक अधिकारी व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ! उक्त सूचना सांवर कुमावत भाजपा महामंत्री द्वारा दी गई

सहायक कृषि अधिकारी नॉन टीएसपी पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा का परिणाम घोषितसहायक कृषि अधिकारी (नाॅन टीएसपी क्षेत्र) के पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है आरिफ कुरैशी| अजमेर। कृषि विभाग के लिए सहायक कृषि अधिकारी (नाॅन टीएसपी क्षेत्र) के पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रेल में आयोजित ऑन लाइन संवीक्षा परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। आयोग ने कुल 2670 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है। आयोग द्वारा विस्तृत परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आयोग सचिव पीसी बेरवाल ने बताया कि आयोग द्वारा इन पदों के लिए 29 अप्रेल 2018 को ऑनलाइन संवीक्षा परीक्षा आयोजित की गई थी। इस संवीक्षा परीक्षा के आधार पर 2670 अभ्यर्थियों को अस्थायी रुप से साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवेदन पत्र मय प्रमाण पत्रों के आयोग कार्यालय में 07 सितंबर 2018 तक आवश्यक रुप से भेज दें। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात इनकी पात्रता आंकी जाएगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार संबंधी सूचना से यथा समय अवगत करा दिया जाएगा।

मेघवंशी युवा परिषद टीम ने आसींद एसडीएम डॉ दिनेश राय सापेला का किया स्वागत आसींद -26 अगस्त (निस )मेघवंशी युवा परिषद की टीम ने आसींद एसडीएम डॉ दिनेश राय सापेला का स्वागत आसींद पहुचकर आज स्वागत किया । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी ने बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी और तस्वीर भेंट की । युवा परिषद की टीम ने साफा बंधवाया और माला पहनाकर स्वागत किया ,उन्हें श्रीफल भेंट किया गया और समाज की तरफ से रक्षासूत्र भी बांधा गया ।





इस स्वागत व स्नेहमिलन कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ सापेला ने उपस्थित लोगों से कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के प्रति जोर देना होगा । इस मौके पर युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष देवी लाल मेघवंशी ,प्रदेश महासचिव लादु लाल मेघवंशी ,जिला प्रभारी प्रभु मेघवंशी, समाजसेवी राधाकृष्ण मेघवंशी,मेघवंशी युवा परिषद के तहसील अध्यक्ष निर्मल मेघवंशी,मांडल तहसील महासचिव पूरण मेघवंशी , अंटाली उपसरपंच अमित कुमार मेघवंशी ,मीडिया प्रभारी सुरेश मेघवंशी करजालिया, घनश्याम मेघवंशी नारायणपुरा,हीरा लाल, सांवर लाल, मगनाराम , राजू , गंगाराम , महावीर , कैलाश उदलपुरा ,घनश्याम धुँवालिया गोगाराम इरांस समाजसेवी, सुरेश जोधड़ास , जादूगर प्रभु मेघवंशी ,सरवन मेघवंशी शंभूगढ़ ,बाबूलाल,पंचायत सहायक कैलाश मेघवंशी ,महादेव मेघवंशी ,रामपुरा , सांवर, धनराज, कमलेश चंद्र रायरा,राजीव गांधी यूथ बिग्रेड के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण मेघवंशी शंभूगढ़,पूर्व सरपंच जालरिया रूप लाल मेघवंशी,बंसी लाल मेघवंशी देव नगर, डाउराम मेघवंशी,गुलाब चंद मेघवंशी नंगपुरा ,वार्ड पंच तुलसीराम मेघवंशी ,सीताराम देव नगर लादू लाल मेघवंशी देवनगर शंभू लाल मेघवंशी देवनगर कनीराम मेघवंशी देवनगर रतन मेघवंशी तीन कुड़ी, हीरालाल मेघवंशी, रेह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आसींद ( घनश्याम मेघवंशी) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आसींद विधानसभा क्षेत्र मैं मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम बुधवार को गांगलास ईरास सरेरी कंवलियास टोकरवाड तस्वारिया बड़ला रूपाहेली भोजरास बराठिया कोटडी हुरडा गुलाबपुरा आगूचा आदि पंचायत मुख्यालय पर सम्मेलन हुआ इससे पहले जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने चारभुजा मंदिर मैं दर्शन किए जुलूस निकाला गया व पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा का ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार दलित व किसान विरोधी है इस सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं पर पाबंदी लगाई है केवल सांप्रदायिक एवं ध्रुवीकरण के नाम पर भाजपा ने वोट बटोरकर लोगों को गुमराह किया है भाजपा सरकार से लोग त्रस्त है शर्मा ने कहा की प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा जिन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई उन्होंने कहा की चंबल पेयजल परियोजना डॉ सीपी जोशी की देन है आज प्रत्येक गांव तक चंबल का पानी पहुंच रहा है इसी दौरान आसींद पूर्व ब्लाक अध्यक्ष छोगालाल गुज्जर आसींद ब्लॉक अध्यक्ष लादू लाल गुर्जर हुरडा ब्लॉक अध्यक्ष केदार बेरवा राजीव गांधी ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण मेघवंशी पूर्व उप जिला प्रमुख गजमल जाट यूथ ब्रिगेड विधानसभा मुकेश रेगर कमलेश सालवी बेरण अध्यक्ष पंचायत समिति उपप्रधान मधुसूदन पारीक ब्लॉग प्रवक्ता रामदेव खारोल पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू फिरोज खान पार्षद राजकुमार शास्त्री पूर्व पार्षद गोपाल सेन नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुड़ी सुमित कालिया अभाव अभियोग प्रकोष्ठ सचिव प्रशांत काबरा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद रईस पूर्व सरपंच करजालिया हस्तीमल जैन पूर्व सरपंच ब्राह्मणों की सरेरी प्रदीप कुमार शर्मा बराणा पूर्व सरपंच विष्णु पारीक आदि मौजूद थे

63वीं ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई शुरू।
आसींद । आसींद क्षेत्र के मालासेरी मे 63 वीं ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा वसाहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालासेरी मे तीन दिवसीय या गय इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक श्री राम लाल गुर्जर

सभी मुख्य अतिथि एवं उपजिला प्रमुख रामचंद्र सेन ,प्रधान पति कन्हैयालाल साहू, गोविन्दसिंह चुंडावत व अन्य अथितिगण थे ।
आये हुए अथिति का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने उद्धबोधन मे खेल का महत्व व खेल ही जीवन का प्रमुख अंग है।

बदनोर। बदनोर क्षेत्र के ओझियाणा के मोठी चोराये पर हिन्दू क्रांति दल के द्वारा आयोजित भगवा रैली का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर थे । इस भगवा रैली में 20 गाँवो से वाहन रैली निकाली गई जिसमे सभी गाँव मे ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह भव्य उत्साह के साथ स्वागत किया गया व आने वाले विधानसभा चुनाव में गुर्जर के समर्थन में साथ रहने का आव्हान किया।
मगरा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता भी आने वाले विधानसभा चुनाव में पालिकाध्यक्ष के सम्बंध में समर्थन में आव्हान किया उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष गुर्जर के समर्थन में आने वाले विधानसभा चुनाव मैं भारी समर्थन का आव्हान किया।
इस दौरान हिंदू क्रांति दल के जिला अध्यक्ष श्रवण फुलवारी, पंचायत समिति सदस्य मदन सिंह रावत, ओझियाणा सरपंच नारायण सिंह मोगर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह प्रभु सिंह , भंवर सिंह पटेल, जयसिंह रावत, महावीर मोठी, दिनेश करण सिंह , राजू माली, भंवर सिंह पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह जेतगढ़ सरपंच सांवर लाल गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर उमेदपुरा, पप्पू सिंह रावत, शंभू सिंह रावत, भाजपा महामंत्री व वार्ड पंच प्रेम जी जारोटीया, राजेश योगी बदनोर, लक्ष्मण सिंह रावत, ओमप्रकाश जगपुरा, घीसू गुर्जर, सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों समर्थक उपस्थित थे।

(गुलाबपुरा)पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने किया 1.39 करोड़ की लागत की रोड का शिलान्यास प्रतापनगर से बीड का खेड़ा(रुपाहेली रोड़) का शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर के कर कमलों द्वारा किया गया। रोड 1,39,44000₹ की लागत से निर्माण किया जायेगा जो 148D NH हाइवे के यहाँ से गुजरेगा।आमजन की सुविधा के लिए कारगर साबित होगा।

शिलान्यास के अवसर पर नगरपालिका पार्षद बलवीर जी मेवाड़ा,साँवर नाथ जी योगी,रघुवीर जी वैष्णव,राजेन्द्र जी रेगर,युवा मोर्चा अध्यक्ष जयसिंह जी राठोड़,लोकेन्द्र सिंह जी राठोड़,जितेंद्र जी शर्मा,आरिफ जी मोहम्मद,सोनू जी खटीक,भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष गौतम जी आँचलिया,मुकेश जी सेन,युवा मोर्चा महामंत्री हरीश जी शर्मा,रफीक महोम्मद(बाबू भाई),मंगल जी तातेड़,विनोद जी त्रिपाठी,अविनाश जी शर्मा,महेंद्र सिंह जी,दुर्गा लाल जी सेन सहित वार्ड वासी व सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी गुलाबपुरा। भारतीय जनता पार्टी obc मोर्चा के आसीन्द हुरडा विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने हेतु गुलाबपुरा से obc प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ व् पदाधिकारियो को पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर ने पार्टी की झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर obc मोर्चा नगर अध्यक्ष महावीर जांगिड़ पार्षद बलबीर मेवाड़ा सावर नाथ योगी रघुवीर वैष्णव महामन्त्री विकास मेवाड़ा नरेंद्र सोनी हरीश शर्मा रामस्वरूप ,अनुराग कांकरिया,गौतम आंचलिया ,प्रकाश सेन दीपक वैष्णव अविनाश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(शम्भूगढ़)पालिका अध्यक्ष गुर्जर ने किया बाबा रामदेव जी के भंडारे का उद्द्घाटन


शंभुगढ़ । शंभुगढ़ क्षेत्र मे रामदेवरा व सवाईभोज जाने वाले यात्री, पदयात्रियों के लिए रामरसोड़े की सुरुवात पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने फीता काटकर की शुरुआत । 
इससे पहले पथवारी चोराहा से रैली निकालते हुए बसस्टैंड होते हुए प्रेम चोराहा , अम्बेडकर कर सर्कल  होते हुए रैली भण्डारे मे पहुँची इस दौरान जगह जगह फूलमालाओं व फूलों से स्वागत किया गया । 
इसके बाद मुख्य अतिथि धनराज गुर्जर ने फीता काटकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्धबोधन मै  भगवान रामदेव जी के जीवन चरित्र  के बारे मे बताया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने को कहा किया ।
विशिष्ट अतिथि सांवर नाथ योगी ने जाति पांति , भेदभाव आदि कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया।  आयोजनकर्तामाणकचंद डूंगरवाल ने बताया कि यह भंडारा लगातार 4 वर्षो से लग रहा है ।
 इस मौके पर उपसरपंच गणपत तेली गोपाल ओझा (भा. ग्रा.म.उपाध्यक्ष)  नरेश  सांड, सुरेश मेवाडा, विनोद  मेवाड़ा कानजी,  'मांगीलाल जी'सुरेश मेवाडा, माणक  ,नानूराम ,सतू  दीपक वैष्णव'दिनेश गुर्जर,'राजू मेवाड़ा गोपाल गुर्जर दिनेश साहू ,विकाश मेघवंशी, राहुल  साहू,'संजय मेघवंशी' पूरे रामदेव नवयुवक मण्डल व सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे..! मंच का संचालन नरेश सांड ने किया


उदघाटन  मैच में गोपालपुरा ने देवास को हराया। 


आकड्सादा। आकड्सदा पंचायत के गोपालपुरा ग्रामीण  प्रिमीयम लीग 2018 शुरू हो गई । श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि गोपालपुरा के न्यू वीर तेजा ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।


इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष व् पंचायत समिति सदस्य आसीन्द के मनसुख सिंह जी गुर्जर  व्  विशिष्ट अतिथि श्रीमान प्रभु सिंह जी रावत समाजसेवी ओजियाना , पूर्व सरपंच भागीरथ जी गुर्जर ओजियाना ,   जीवन लाल जी गुर्जर थे ।चेयरमैन ओम प्रकाश के अनुसार इस टूर्नामेंट में 5 जिलो से कुल 64 टीमें भाग ले रही है ।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी व् 31000 rs व् उपविजेता टीम को ट्रॉफी व् 11000 rs इनामी राशि दी जायेगी ।शाम को रेसिंग प्रतियोगिता भी रही थी जिसमे प्रथम को 1500 रु व दूसरे को 750 व तीसरे वाले को 250 व अंतिम दस को मेडल देकर समानित किया गया


25 अगस्त से शुरू होगा नियाराम क्रिकेट टूर्नामेंट बदनोर:-

बदनोर के परा क्षेत्र में नियाराम गुर्जर की स्मृति में तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन होगा श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी.एल गुर्जर ने बताया कि बदनोर क्षेत्र की परा पंचायत में 25 अगस्त से  28 अगस्त तक तीन दिवसीय क्रिकेट का आयोजन होगा।

इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि धनराज गुर्जर न.पा.चेयरमैन (गुलाबपुरा) होंगे। आयोजनकर्ता गोरधन लाल गुर्जर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रथम विजेता रहने वाली टीम को 7500  रुपए उपविजेता की ₹2500 तथा मेन ऑफ द सीरीज को ₹500 नगद  पारितोषिक किया जाएगा सभी मैच निविया बॉल से खेले जाएंगे।


(गुलाबपुरा) जय भवानी खटीक समाज सेवा संस्थान को आवंटित भूखण्ड का पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने किया भूमि पूजन 


शहर के साईं मंदिर के पास खटीक समाज को नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर के अथक प्रयासों से आवंटित भूखण्ड का पालिकाध्यक्ष गुर्जर के कर कमलों से भूमि पूजन किया गया।
समाज के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष बंशी लाल जी पटेल,चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल जी खटीक(गोल्डन मेन)आसीन्द चेयरमैन कैलाशी देवी खटीक,सांवर नाथ जी योगी,बलवीर जी मेवाड़ा,रघुवीर जी वैष्णव, कौशल्या देवी खटीक,गौतम जी आंचलिया,नवीन जी सारदा मांडल तहसील खटीक समाज अध्यक्ष रूपलाल जी खटीक आसीन्द पार्षद गोपाल जी खटीक आदि अतिथि उपस्थित थे।
पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर व्रद्धि पर जोर दिया जिससे समाज की प्रतिभा निखार आये।


इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पालिकाध्यक्ष गुर्जर का कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ देने का आह्वान किया।
इस दौरान खटीक समाज समाज से तहसील अध्यक्ष रामलाल जी सोलंकी,संरक्षक रामपाल जी सोलंकी नेमी चंद जी खींची भेरू लाल जी खटीक,उपाध्यक्ष रामप्रसाद जी खिंची, सुवालाल जी चंदेल मदन लाल जी खिंची,महामंत्री ओमप्रकाश जी सोलंकी,सचिव-लक्ष्मीनारायण जी खिंची,अमरचंद जी खटीक कोषाध्यक्ष रामस्वरूप जी खटीक,
प्रचार मंत्री-महावीर जी सामरिया,सोनू जी खटीक,सुरेश जी खटीक आदि उपस्थित थे।

भारत रत्न दिवंगत प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की स्मृति में सार्वजनिक धर्मशाला में श्रदांजली सभा आयोजित की गई

गुलाबपुरा।  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति मैं कर  श्रदासुमन अर्पित किए गए। पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यश रामप्रसाद शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका,  कॉंग्रेस नेता महावीर लढा, पार्षद सावर नाथ योगी , रघुवीर वैष्णव, बलवीर मेवाड़ा, शरीफ गोरी, मणिराज सिंह, 


 रीजनल प्रेस क्लब अध्यक्ष टीकम हेमनानी, जयसिंह राठौड़, रामस्वरूप चोधरी, जीवतराम मैठाणी, सुधीर शर्मा, गौतम आंचलिया शिवसिंह राठौड़,अनुराग कांकरिया,  नवीन सारड़ा,जितेंद्र शर्मा , विजय पंवार, विकास मेवाड़ा, महावीर सोनी, महावीर कुमावत, महावीर जांगिड़,  कांता सोमानी,  इत्यादि ने दिवंगत अटल जी को जन नायक बताते हुए कहा कि भारत ने अनमोल रत्न खो दिया जो हमेशा भारतवासीयो के दिलों में रहेंगे।


आसींद के राजनीतिक इतिहास में आज दिन तक ऐसी सर्वदलीय श्रदांजलि  


सभा आज दिन तक नही हुई  इस सर्वदलीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई जी की  श्रदांजलि सभा  नरसिंह द्वारा मंदिर में रखी गई जिसमे 1008 श्री केसवदास जी महाराज  व सभी  समाज के व्यक्ति उपस्तिथ  थे 





सभी संस्था के अध्यक्ष महोदय जैसे व्यापार मंडल  कपड़ा किराना इलेक्ट्रिक   सर्राफा लोह अलौह खनिज संग विभीन्न पार्टी के अध्यक्ष और सभी समाज के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री हरजीराम जी गुर्जर ,जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह जी,  सत्यनारायण जी छिपा ओबीसी बीजेपी  किरण सिंह आई टी सेल विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक हगामी लाल जी मेवाड़ा  एवं  नगर पालिका चेयरमेन कैलाशी देवी खटीक नगर पालिका में  विपक्ष के  कांग्रेस नेता सुनील जी मेवाड़ा और चेयरमैन नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्री भंवर जी शर्मा शिवराज जी अरोड़ा  जगदीश जी चौहान विश्वहिंदू परिसद और ईस्वर लाल साहू मनहोर सिंह चुंडावत कृषणा स्कूल और  गोपाल सिंह जी चुंडावत भारत विकास परिषद श्री गौशाला सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष परसराम जी सोनी खुबिलाल जी सोनी  प्रकाश जी चौधरी  नोरतमल जी कांठेड़ महावीर इंटरनेशनल मुस्लिम समुदाय के मुबारिक जी हुसेन फरीद जी छिपा मोज्जुदिन्न जी सलीम जी मोहम्मद खलील जी सफीक जी जगु जी गुर्जर  धर्मी चन्द जी गुर्जर  सत्यनारायण जी टेलर गोपाल खटीक सुरेश जी खटीक  डालचंद जी मेवाड़ा मूल जी रांका सांवर जी प्रजापत आर्दश विद्या मंदिर देवी लाल जी साहू डॉल्फिन स्कूल   ज्ञान जी सिंधी मनीष मेवाड़ा प्रकाश मेवाड़ा जसवंत जी सिसोदिया दैनिक भास्कर अशोक जी श्री माल राजस्थान पत्रिका मंजूर अहमद जन टीवी  ऋतुराजसिंह सिंह  सिसोदिया अन्य गणमान्य उपस्थित थे

(सरेरी) यूथ ब्रिगेड सरेरी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने की शिरकत


ग्राम में यूथ ब्रिगेड  द्वारा रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया जिससे नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर ने शिरकत कर रक्तवींरो का उत्साहवर्धन किया ।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष गुर्जर द्वारा 5000₹ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस दौरान प्रीतम मेवाड़ा,राकेश जी कोठारी, मांगीलाल जी गुर्जर,महेंद्र जी पानगड़िया,सतु जी साहू,सावर जी गुर्जर,दुर्गा जी गुर्जर,इरफान मोहमद,पौलु गुर्जर,आबिद हुसेन सहित यूथ ब्रिगेड़ के सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया शिव हस्त्रधाराजलाभिषेक

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा कुबेर कॉलोनी स्थित भगवान शिव मंदिर पर सावन के पावन पर्व पर भगवान शिव पर विशेष पाठ पूजा सहस्त्र जलधारा अभिषेक  का आयोजन रखा गया

पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने पूरे विधि विधान पंडितों व  वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विशेष अनुष्ठान कर भगवान शिव पर बिल्वपत्र चढ़ाकर पंचामृत स्नान करा कर विशेष पूजा अर्चना की और सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बिल्वपत्र चढ़ाकर चेयरमैन धनराज गुर्जर के विधायक बनने की प्रार्थना की कार्यक्रम में मंडल महामंत्री व पार्षद सांवर नाथ योगी पार्षद बलवीर मेवाडा पार्षद रघुवीर वैष्णव युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू राठौड़ पार्षद  राजेंद्र रेगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी मंडल उपाध्यक्षा रंजना व्यास महिला मोर्चा महामंत्री रीना जोशी युवा मोर्चा महामंत्री विकास मेवाड़ा विश्व हिंदू परिषद तहसील अध्यक्ष शिव सिंह राठौड OBC प्रकोष्ठ अध्यक्ष  महावीर जांगिड़ कमलेश लोहार सुरेश मेवाडा प्रवक्ता विजय पवार पार्षद प्रतिनिधि कमलेश लोहार IT सेल अध्यक्ष गौतम आंचलियाउपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू खटीक नवीन सारड़ा अनुराग काँकरिया कृष्ण सिंह राजावत गोपी जी गुर्जर मिस्त्री गुर्जर भाजपा नेत्री निहाल कवर बडोला मंत्री शिमला सर्वा बूथ अध्यक्ष रेखा सोलंकी संगीता त्रिपाठी  कमला लाहोरिया रेखा सोमानी गायत्री गग्गड़ मनोज बड़ौला वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता मदन लोहार भंवर शंकर सिंह राजावत जगदीश शर्मा शंकर बड़ौदा विश्वास त्रिपाठी हरजी जाट भंवर मेवाड़ा जगदीश कुमावत बुद्धि प्रकाश संपत सेन ईश्वर सिंह लक्ष्मण सिंह वीरेंद्र शर्मा गोपाल वैष्णव गोपाल गोस्वामी रिंकू लड्ढा भरत शर्मा सहित समस्त वार्ड वासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


(विजयनगर) गुलाबपुरा पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने किया भंडारे का शुभारंभ

शहर के नगर पालिका के मुख्य द्वार पर स्थित बाबा रामदेव जी के भंडारे का शुभारंभ गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर ने फीता काटकर किया।

इस दौरान शिव सिंह जी राठौड़ विकास जी मेवाड़ा सुरेश जी मेवाड़ा सुधीर जी शर्मा सहित विजयनगर के भक्तगण उपस्थित थे।

(बदनोर) पाटन- चतरपुरा द्वारा पालिकाध्यक्ष गुर्जर का भव्य स्वागत

पाटन चतरपुरा सहित 12 खेडा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर का 21 किलो की माला व घोड़ी पर जुलूस निकाल कर स्वागत किया गया।

ग्रामवासियो द्वारा आगामी चुनाव में पालिका अध्यक्ष द्वारा विधायक पद की दावेदारी की मांग व तन मन से सहयोग की बात की गई।
इस अवसर पर पाटन नरसिंह द्वार के संत ,पाटन सरपंच गंगा देवी गुर्जर,उपसरपंच भेरू लाल भील,मेवा राम जी गुर्जर, पप्पू जी रावत,निम्बा राम जी गुर्जर,हरदेव लाल जी,मांगी लाल जी ,प्रभु लाल जी,छगन सिंह जी, कल्याण सिंह जी,राजेन्द्र सिंह जी,धर्मा सिंह जी,मिश्री लाल जी,लादूलाल जी चाड,राधकिशम जी,पुखराज जी,हजारो कार्यकर्ता व ग्राम वासी मौजूद थे

युवा मोर्चा मण्डल की बैठक सम्पन्न।

ब्राह्मणों की सरेरी । कृषि मंडी में सम्पन हुई  बैठक।  जिसमें 15 अगस्त को प्रत्येक मण्डल स्तर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर मण्डल के प्रत्येक वार्ड स्तर यात्रा निकाली जायेगी एवं  उसके पष्चात् दोपहर 3 बजे आसींद विधानसभा का युवा सम्मेलन जयनगर(षम्भूगढ)  सगस जी के स्थान पर आयोजित होगा।

 जिसमे आसींद हुरड़ा  विधायक राम लाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर  अग्रवाल, भाजपा जिला संघटन प्रभारी पुखराज  पहाड़िया , जिला समन्वयक (पूर्व मंत्री) डॉ.रतन लाल जाट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदलाल  गुर्जर,युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी जिला मंत्री हर्ष  तातेड़, उपस्थित रहेंगें।


आसींद स्वतंत्रता महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया 


 आसींद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंटाली मुख्यालय पर रा बा मा विद्यालय

 मैं शुक्रवार को सरपंच संपत भील के मुख्य अतिथि पहली बार स्वतंत्रता महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया समारोह में 51 फीट तिरंगे के प्रदर्शन के साथ भारत माता मूर्ति की स्थापना कर भव्य आरती के साथ 51 साइकिलों का वितरण किया गया इस अवसर परभील ने छात्रों को शिक्षा के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश नुवाल ने एवम राजेन्द्र कुमार जोशी ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में ब्योरा वार जानकारी दी साथ ही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले महोत्सव की सप्ताह भर के कार्यक्रम के बारे में बताया इस अवसर पर विद्यालय में पौधरोपण कर छात्रों को पर्यावरण की जानकारी दी भामाशाह का सम्मान किया गया समारोह में उपस्थित होने वाले अतिथि शिव सिंह राठौड़ घिसा लाल जेन घेवर बाबेल भेरूलाल सेवक अभय सिंह सत्येंद्र शर्मा कृष्ण गोपाल शारदा पारीक लक्ष्मी नारायण सेन कैलाश टेलर उदय लाल सुथार मुरलीधर मुरली शर्मा विद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहे


हजारों लोगों को मिला जन कल्याणकारी योजना का लाभ


वार्ड 7 में  जन कल्याणकारी लाभार्थी शिविर का आयोजन


हाथों-हाथ जारी किए गए आदेश


अजमेर, 08 अगस्त। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जन कल्याणकारी योजना लाभार्थी शिविरों में हजारों लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया है। राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर वंचितों तक राहत पहुंचाने के लिए यह योजनाएं लागू की है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों का जीवन स्तर तो सुधरा ही साथ ही हैप्पीनेस इंडेक्स भी बढ़ा है।
     शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जारी जन कल्याणकारी योजना शिविरों के तहत आज वार्ड 7 में आयोजित शिविर सैंकड़ों लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित करवाया। इन्हें उज्जवला गैस कनेक्शन, पेंशन, जनधन व पालनहार सहित अन्य योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया। लाभार्थियों के चेहरे राहत पाकर खुशी से खिल उठे। श्री देवनानी ने शिविर का अवलोकन कर विभागों के अधिकारियों को संवेदनशील होकर काम करने के निर्देश दिए।
     उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि कोई व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे। भामाशाह योजना में घर की महिला को मुखिया मानते हुए लाभ दिया जा रहा है। लाभान्वितों को सीधे बैंक खाते में राशि का हस्तान्तरण किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की गई है। भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, अन्नपूर्णा योजना, अन्नपूर्णा दूध योजना, अन्नपूर्णा भंडार, राजश्री योजना, श्रमिक कार्ड , उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान तथा ऎसी ही अनेक योजनाओं से करोड़ों लोगों को राहत मिली है।
     शिविर में पार्षद वंदना नरवाल, योगेश शर्मा, अनिल नरवाल, रमेश सोनी, गौरव मीरवानी, मुकुल साहू, राकेश पंवार, भरत सलवटे, प्रेमचन्द मेघवंशी, सीताराम शर्मा, दयाल साजनानी, अली भाई आदि उपस्थित थे।

जिला कलक्टर ने विकास कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की


अजमेर, 08 अगस्त। जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बुधवार को शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, अमृत, हृदय एवं फ्लेगशिप कार्यक्रमों के तहत चल रहे तथा प्रस्तावित कार्यों पर समीक्षा की तथा विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
 बैठक में जिला कलक्टर ने स्मार्ट सिटी के तहत नए ओपन एयर जीम के कार्यों को शीघ्रता से शुरू करने के लिए टेण्डर लगाने, बेटी गौरव उद्यान का  विस्तृत तकमीना तैयार करने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए। वहीं मसाला चौक एवं सूचना केन्द्र के खुले ऑडिटोरियम के कार्य के भी शीघ्र टेण्डर लगाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने रोडवेज बस स्टैण्ड के विकास कार्यों पर त्वरित कार्यवाही करने, आनासागर एसटीपी से मिल रहे शोधित जल के पुर्नउपयोग के लिए जलदाय विभाग को नाग पहाड़ तक वृक्षारोपण के लिए पानी ले जाने की व्यवस्था के लिए डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए गए।
     जिला कलक्टर ने शहर में चल रहे उद्यानों के विकास कार्यों की समीक्षा भी की। जिसके तहत वर्तमान में 8 उद्यानों के विकास का कार्यादेश दिया जाकर कार्य प्रगति पर है। शेष 11 उद्यानों विकास के लिए टेण्डर प्रक्रियाधीन है। उन्होंने शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के कार्य को शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ करने के लिए आरएसआरडीसी को निर्देशित किया। 
वहीं पेयजल सुधार के लिए चल रहे कार्य की समीक्षा कर जलदाय विभाग को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को जेठाना बाईपास का कार्य शीघ्र कराने, हृदय योजना में सुभाष उद्यान में चल रहे कार्यों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
     
बैठक में रूफटॉप वॉटर स्ट्रक्चर, बर्ड पार्क, बेटी गौरव उद्यान, कैफिटएरिया निर्माण, फिल्म लाईब्रेरी के कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में नगर निगम के आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री नमित कुमार, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, आरएसआरडीसी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव संबंधी बैठक 9 को


अजमेर, 08 अगस्त। विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की समस्या के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित होगी। यह जानकारी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री के.के.शर्मा ने दी।


जिला लोक शिकायत एवं जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 9 को


     अजमेर, 08 अगस्त। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 9 अगस्त गुरूवार को प्रातः 11 बजे तथा जिला लोक शिकायत एवं सतर्कता समिति कह बैठक 12 बजे जिला कलक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र के सभागार में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने यह जानकारी दी।


(जालरिया) पांडरु ग्राम में ग्राम वासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष गुर्जर का स्वागत सम्मान

आसींद।(श्रेष्ठ शिक्षा)
आसींद तहसील के जालरिया पंचायत के पांडरु गांव में नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर के प्रथम बार  पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गयाऔर आने वाले चुनाव में पालिकाध्यक्ष गुर्जर की दावेदारी का आह्वान किया! 

ग्राम वासियों द्वारा पालिका अध्यक्ष द्वारा पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की!
इस दौरान रामलाल जी गुर्जर,मेहराम जी गुर्जर, जगराज जी,भेरू जी सेन,नानू जी सेन,भवर जी सेन लालचंद जी सेन,हनुमान जी लुहार,प्रकाश जी गुर्जर,बक़सू जी गुर्जर, ईश्वर जी गुर्जर सहित जालरिया पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कुम्भा सर्किल का यूआईटी चैयरमेन ने लिया जायजा, सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश


भीलवाड़ा । आजाद नगर स्थित कुंभा सर्किल के सौंदर्यकरण को लेकर क्षेत्र वासियों की मांग पर मंगलवार शाम को नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाललाल खंडेलवाल ने जायजा लिया।

सर्किल की दशा देखकर न्यास अध्यक्ष खंडेलवाल ने फोन लगाकर हाथोंहाथ यूआईटी अधिशाषी अभियंता रामप्रसाद जाट को मौके पर बुलाकर कुम्भा सर्किल के सौंदर्यीकरण करने के दिशा निर्देश दिए।

 ततपश्चात न्यास अध्यक्ष खंडेलवाल ने आज़ाद नगर एफ सेक्टर का दौरा किया। जहां क्षेत्र वासियों ने अपने वार्ड की समस्या बताई। जिस पर न्यास अध्यक्ष खंडेलवाल ने इसी माह में समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विधानसभा प्रभारी कन्हैया लाल खटोड़, भाजपा प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष विमल जैन, महामंत्री हेमेंद्र सिंह उपरेडा, राजेंद्र सुवालका, अनिल सिंह जादोन्न, पार्षद नवीन मारू, किशन प्रजापत, संजय अग्रवाल, निर्मल जैन, राहुल त्रिवेदी व ओम साईंराम सहित भाजपा प्रताप नगर मंडल के कार्यकर्ता वह वार्ड 15 के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

शिशु सदन स्कूल का  44 वा का  स्थापना दिवस मनाया गया।


गुलाबपुरा। गुलाबपुरा क्षेत्र के शिशु  सदन स्कूल का 44 वा स्थापना दिवस मनाया गया । इस स्थापना दिवस के मौके पर  गुलाबपुरा नगरपालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर मुख्य अतिथि थे ।

इस अवसर पर स्कूल मेनेजमेंट द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें पोधो के महत्व के बारे मैं बताया ।
इस अवसर पर अरुण जी चास्टा ,  पूर्व भाजयुमो युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष उमेश जी मकवाना , पार्षद राजेन्द्र जी रेगर , भाजयुमो महामंत्री हरीश शर्मा , अविनाश जी शर्मा , सत्यनारायण जी तिवाड़ी उपस्थित थे । 
अन्त मे  संस्था प्रधान चारु मेडम द्वारा  सभी अथितियो का धन्यवाद ज्ञापित किया

पवन मुँगड़ बने राष्ट्रीय अध्यक्ष


अखिल भारतीय मुँगड़ माहेश्वरी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश  मुँगड़ जलगाँव महाराष्ट्र ने अखिल भारतीय मुँगड़ माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर मोड़ का निम्बाहेड़ा निवासी पवन कुमार मुँगड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन मनोनीत किया । 

इस मोके पर मुँगड़ ने बताया समाज द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को पुरी निष्ठा से निभाते हुए समाज हित मे हर सम्भव कार्य करगे ओर बहुत जल्द अपनी कार्यकारणी की घोषणा करगे ।
संपर्क 9414944837
पूरे भारत मे लगभग 3500 परिवार है


नेता प्रतिपक्ष ने दिया मृतक के आश्रितों को  सहयोग।


आसींद। आसींद क्षेत्र के  सरेरी ग्राम में आसींद पंचायत समिति के नेता प्रतिपक्ष
 मनसुख गुर्जर ने सरेरी के भूतपूर्व सरपंच गोपाल जी जीनगर के छोटे भाई राजू जीनगर की आकस्मिक मृत्यु होने पर मनसुख  गुर्जर साहब ने 11,000 की आर्थिक सहायता की। 
इस मौके पर गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष लादुराम जी गुर्जर पंचायत समिति सदस्य नारायण जी गुर्जर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाफिज मोहम्मद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शंकर चौधरी किसान नेता पुखराज गढवाल युवा नेता भीमराज जाट हेमराज कुमावत नारायण जी वैष्णव कालूराम गुर्जर महावीर जाट बद्री लाल जीनगर वह जीनगर समाज के अनेक  लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : आरपीएससी की तर्ज पर अब बोर्ड ने भी दायर की कैवियट

वैष्णव बैरागी युवा सेवा संघ आसिन्द द्वारा पोध रोपणः-


शंभुगढ़। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत् आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश जी वैष्णव के जन्मदिवस 2 अगस्त के उपलक्ष मे वैष्णव बैरागी युवा सेवा संघ आसीन्द द्वारा ग्राम बारणी मे श्री श्री 1008 सन्त केशवराम जी के समाधी स्थल पर महन्त श्री रामगोपाल दास  के सानिध्य मे पोधरोपण कर पोधो के संरक्षण एवं सुरक्षा का संकल्प लिया गया।


आसीन्द तहसील युवा सेवा संघ के अध्यक्ष अर्जुन वैष्णव बालापुरा ने बताया की आज राष्टीय स्तर पर वैष्णव समाज द्वारा वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश जी वैष्णव का जन्मोत्सव मनाया गया तथा उनको शुभकामनाये दी।
इस मोके पर भीलवाडा जिले के उपाध्यक्ष सम्पत राज वैष्णव , विनोद वैष्णव बदनोर, आसीन्द के युवा सचिव अक्षय वैष्णव , ब्यावर के नगर सुरक्षा संयोजक कपिल वैष्णव , समाज सेवी राजकुमार वैष्णव शम्भुगढ सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित थे।

ब्यावर भीलवाड़ा मुख्य मार्ग हुआ  खस्ताहाल! 




आसींद। आसींद उपखंड के ब्राह्मणों की सरेरी कस्बे से होकर गुजरने वाला ब्यावर भीलवाड़ा मुख्य मार्ग जगह-जगह टूटने से राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है !



वहीं दूसरी ओर खस्ताहाल सड़क मार्ग के कारण आए दिन कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि  मौन साधे हुए हैं .






सरकारी चिकित्सालय से अटल सेवा केंद्र तक जगह जगह से टूटा मार्ग -

ब्राह्मणों की सरेरी कस्बे के राजकिय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अटल सेवा केंद्र तक करीब 1 किलोमीटर तक पूरा सड़क मार्ग जगह-जगह से टूट गया है 



मुख्य बस स्टैंड पर 1 फीट से अधिक गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसमें बरसात का पानी भरने के कारण कहीं राहगीर गिरकर भी चोटिल हो चुके हैं . वह बारिश के समय कीचड़ होने से पैदल चलने वाले  राहगीर आने जाने से भी कतराते हैं .



सरपंच से लेकर मंत्री तक की सिफारिश लेकिन नहीं हुई सुनवाई -

ग्रामीणों ने बताया कि इस टूटी हुई सड़क से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच नरेंद्र कुमार सोनी स्थानीय प्रधान लक्ष्मी देवी साहू आसींद हुरडा विधायक रामलाल गुर्जर सहित मंत्री तक जनप्रतिनिधियों के आगे गुहार लगाई लेकिन पेच वर्क कर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने कार्य की इतिश्री कर ली



लाखों रुपए का पेच वर्क 10 दिन में ही उखड़ गई सड़क -

करीब 1 माह पूर्व बस स्टैंड पर लाखों रुपए की लागत से पेच वर्क का कार्य करवाया गया लेकिन घटिया निर्माण सामग्री के चलते 10 दिन में ही सड़क जगह-जगह से टूट गई ।



मुख्य मार्ग के कारण निकलते हैं  सैकड़ों वाहन -

ब्यावर भीलवाड़ा मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से सैकड़ों की संख्या में दुपहिया से लेकर बड़े वाहन निकलते हैं .खस्ताहाल सड़क के कारण रोजाना  जाम लग जाता है 



  जनप्रतिनिधियो ने समस्या की तरफ नहीं दिया ध्यान -

इसी मार्ग से  प्रधान विधायक  उप जिला प्रमुख  पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि रोजाना निकलते हैं लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधियों ने अभी तक इस टूटे सड़क मार्ग का मुद्दा नहीं उठाने रोष व्याप्त हैं।


 प्रधानमंत्री  मुद्रा योजना से  जुड़कर  स्वरोजगार करें  प्रशिक्षणार्थी - सरपंच सोनी


आसींद।  युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार  नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के तत्वाधान में  आसींद उपखंड के  ब्राह्मणों की सरेरी में  3 माह से श्रीजी कंप्यूटर सेंटर  पर चल रहे

युवा  कंप्यूटर प्रशिक्षण कैंप के प्रशिक्षणार्थियों को सरपंच नरेंद्र कुमार सोनी ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए ओर कहा कि सभी कंप्यूटर प्रशिक्षण लेनेवाले को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेकर स्वरोजगार करना चाहिये जिसके माध्यम से बेरोजगारी से मुक्ति मिले ।
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक सांवरलाल जाट श्रीजी कंप्यूटर सेंटर के संचालक दीपक कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए

अति आवश्यक सूचना

तीन महीने बाद होने वाले राजस्थान विधान सभा के चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने और वोटर आईडी कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है-

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

मतदाता सूची प्रारुप प्रकाशन : 31 जुलाई, 2018 को

मतदाता सूची में नाम जुडवाने व कटवाने का अभियान दि. 31 जुलाई से 21 अगस्त, 2018 तक

दि. 12 अगस्त (रविवार) एवं

दि. 19 अगस्त (रविवार) को

BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) मतदान केन्द्र पर उपलब्ध रहेंग

31 जुलाई से 21 अगस्त के मध्य किसी भी दिन सम्बन्धित BLO को फ़ार्म नं. 6 या फ़ार्म नं. 7 देकर रसीद प्राप्त कर सकते है।

आप सभी से निवेदन है कि इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फॉरवर्ड करें।

इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए निर्वाचन विभाग, राजस्थान के वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in देखे।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद व उप स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुरा में डॉक्टरों की मांग की 


आज दिनांक  1 अगस्त 2018  बुधवार को  आसींद नगरवासियों द्वारा उपखंड कार्यालय आसींद पर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका  ज्ञापन में वसुंधरा राजे एवं BJP के कुशासन के चलते आसींद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात यह हैं की बारिश के समय मौसमी बीमारियों की मार झेल रहे ग्रामीणों को संभालने के लिए पिछले कई दिनों से आसींद हॉस्पिटल में 75  बेड का चिकित्सालय  है  जिसमें 14 चिकित्सकों के पद होने के बावजूद मात्र एक चिकित्सक कार्यरत है चिकित्सक नहीं  होने के कारण मरीजों को  इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया जाता है ज्यादा बीमार व दुर्घटनाग्रस्त मरीज रास्ते में ही दम तोड़ रहे हैं  सामान्य मरीजों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में जाना पड़  रहा है आर्थिक  मार  झेलनी पड़ रही है  सत्ताधारी पार्टी के नेता सत्ता का सुख भोग रहे हैं आम जनता से कोई लेना देना नहीं है 

 अतः 5 दिन के भीतर   प्रशासन द्वारा रिक्त पदों पर चिकित्सकों  को नहीं लगाया जाता है तो पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन  आसींद बंद  का आह्वान  कर  उग्र आंदोलन किया जाएगा   जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस मौके पर समाज सेवी प्रकाश चंद्र चौधरी ,डालचंद मेवाड़ा ,हाजी फरीद मोहम्मद छिपा , समाजसेवी निर्मल मेहता, अशोक गोखरू, राधेश्याम सेन ,पूर्व पार्षद  भैरू सिंह भाटी  पूर्व पार्षद शौकत अली शेख नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार मेवाड़ा,  पार्षद देवीलाल  साहू ,पार्षद श्रवण लाल भील, देवीलाल पिपाडा ,सुनील बाफना ,मंजूर अहमद शेख, राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुकेश रेगर,नगर अध्यक्ष  नवरत्न मल जीनगर नगर महामंत्री फूलचंद जीनगर नगर मंत्री सुनील कुमार , मनीष मेवाड़ा ,प्रकाश चंद्र मेवाड़ा, रोशन  मेवाड़ा नेशनल ब्रिगेड कांग्रेस अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर ,जितेंद्र मेवाड़ा,  मोहम्मद सत्तार ,पंकज मेवाड़ा, जावेद शेख ,शिवराज मेवाड़ा, मुकद्दर रंगरेज , शाहिद शेख, दिनेश जीनगर, चांदमल खटीक सहित कई नगरवासी मौजूद रहे


योग शिविर का  हुआ आयोजन 


आसींद ।आसींद तहसील के ग्राम दाँतडा बांध राजकीय उच्च माध्यमिक में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया

योग अनुदेशन राहुल सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही रावत ने छात्र छात्राओं को योग करने से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया एवं मधुमेह उच्च रक्त चाप ,मोटापा ,कैंसर , पक्षघात जैसी गंभीर बीमारियों के कारण व लक्षण बतलाये

CI राजकुमार नायक के सानिध्य में हुआ पौधरोपण कार्येक्रम।


आसींद। आसीन्द में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंह चौधरी वह CI राजकुमार नायक के सानिध्य में पौधारोपण हुआ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसिंह चौधरी ने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहता है व शुद्ध हवा प्राप्त होती है पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए हमें पेड़ पौधा लगाना अति आवश्यक है ।

Ci राजकुमार नायक ने सभी पुलिसकर्मियों को रोजाना पोधो को पानी पिलाने वह देख रेख की शपथ दिलाई इस मौके पर पुलिस थाना आसीन्द के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड का 31 वा वार्षिक  अधिवेशन हुआ सम्पन्न


आसींद।  आसींद क्षेत्र के सरस्वती बाल विद्या मंदिर सेकंडरी  स्कूल मैं आयोजित  राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड का 31 वा वार्षिक  अधिवेशन  सत्र 2017-18 आयोजन किया गया जिसमें    मुख्य अतिथि के रूप मैं आसींद के विधायक रामलाल गुर्जर थे ।



इस मौके पर विधायक जी का स्वागत किया गया ।विधायक ने अपने उदबोधन मैं स्काउट के बारे मे  बताया स्काउट हमे अनुशासन सिखाता है । इस मौके पर प्रधानाध्यापक ,अध्यापक व समस्त स्काउट के छात्र उपस्थित थे।

चिकित्सको की मांग के लिए देंगे आज ज्ञापन ।

आसींद। वसुंधरा राजे एवं BJP के कुशासन के चलते आसींद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात यह हैं की बारिश के समय मौसमी बीमारियों की मार झेल रहे ग्रामीणों को संभालने के लिए पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में चिकित्सक नहीं है सत्ताधारी पार्टी के नेता सत्ता का सुख भोग रहे हैं आम जनता से कोई लेना देना नहीं है 

  1 अगस्त 2018 बुधवार प्रातः 11:00 बजे उपखंड कार्यालय आसींद पर जिला कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

यह जानकारी सुनील मेवाड़ा (नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका आसींद) ने दी


जल्द ही मिलेगा गुलाबपुरा को चम्बल नदी का पानी।

गुलाबपुरा।गुलाबपुरा चेयरमैन  धनराज गुर्जर ने खारी नदी के किनारे स्थित वाटर बॉक्स पर शिव जी के मंदिर पर पूजा अर्चना कर गुलाबपुरा शहर के पेयजल हेतु चंबल परियोजना के पाइप लाइन डालने की विधिवत तरीके से शुरुआत करवाई पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की बहुत जल्दी गुलाबपुरा शहर को चंबल का पानी मिलने लगेगा 

इससे क्षेत्र में पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी इस दौरान कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप राका पार्षद रघुवीर वैष्णव पार्षद राजेंद्र रेगर पार्षद रंग लाल जाट पार्षद शरीफ गौरी मोहम्मद ,गुलाबपुरा IT सेल अध्यक्ष गौतम आंचलिया ब्रजराज शर्मा अविनाश शर्मा सुनील सहित शहर वासी मौजूद थे पालिका अध्यक्ष के इस कार्य की शहरवासियों ने जमकर सराहना की।









दसवीं तक पढ़ाई जरुरी ,बाल विवाह नहीं ,सगाई 10 साल में


अजमेर जिला गुर्जर समाज की सोमवार को पुष्कर स्थित समाज के अखिल भारतीय सवाई भोज मंदिर में घासी भड़ाणा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। 

बताया गया है की बैठक में समाज के पंच-पटेलों ने सर्वसम्मति से गुजर छात्र -छात्रा को 10वीं तक अनिवार्य शिक्षा देने ,जिले के प्रतिभावना छात्र-छात्राओं  का समान समारोह जिलास्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष सवाई भोज मंदिर पर आयोजित करने ,समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने ,मायरा-भात पूरी तरह से बंद करने ,शादी व अन्य समारोह में डीजे , बैंड व घोड़ी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने आदि के निर्णय किए गए।
इसके आलावा लड़का -लड़की की शादी 18 वर्ष बाद व सगाई 10 वर्ष बाद करने सहित समाज सुधार व उत्थान के विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से  पारित किए गए। इस अवसर पर उगमचंद ,निंबाराम, मांगीलाल ,एडवोकेट हरिसिंह , भगवान,हरचंद , गोविंद, हरी सिंह, ग्राम ,भगवान सिंह , मोती, ऊँकार, सुरेश, मांगीलाल ,हरदयाल ,महादेव, रामकरण, राजेश ,गौरीशंकर ,रामपाल ,शिवराज ,सूरजकरण ,प्रहलाद, नंदकिशोर ,हनुमान ,धीरज ,विजय ,देवकरण ,छीतर, केसर ,उगमाराम , नारायण जिले के अनेक पंच पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित हुए थे।

मेवाड़ आईटीआई कॉलेज में 3 अगस्त को होगा पौधारोपण कार्यक्रम।

आसींद:-  मेवाड़ आईटीआई कॉलेज आसींद के निदेशक सुरेंद्र  चौधरी ने बताया कि पर्यावरण को बढ़ावा देने व पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को सजग व बढ़ावा देने के लिए मेवाड़ आईटीआई कॉलेज आसींद में 3 अगस्त को सुबह 10:00 बजे पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया है 

पौधरोपण के कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ कॉलेज के स्टाफ गण रोहित नुवाल  ,दिलीप छीपा , साईना शेख, फराह  शेख एंव सभी छात्र -छात्राएं  दवारा पौधारोपण किया जाएगा ।



रिपोर्ट:-  सी एल गुर्जर

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारीयो की हड़ताल जारी।

आसींद । भीलवाड़ा जिले की कोटडी पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी  सत्य प्रकाश चौधरी ग्राम पंचायत कंकरोलिया  गाटी के साथ पंचायत परिसर मैं मारपीट व  गाली गलौच 10 जुलाई को की  गई। उक्त घटना की कार्रवाई की  मांग के लिए पंचायत समिति आसींद  मैं लगातार 12 दिन से अनिश्चितकालीन धरने  पर बैठे हुए हैं।



राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी आसींद असोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर लाल छीपा ने बताया कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही करती तब तक कार्ये का बहिष्कार व अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। 

इस धरने मैं रामेश्वर लाल छीपा,घीसु लाल माली,रमेश कुमार सोलंकी,सादिक मोहम्मद,कुन्दन मल शर्मा किशनलाल नायक,ललित कुमार कोठारी,घनश्याम सिंह चुंडावत, उपेंद्र कुमार,जगन्नाथ प्रसाद टेलर, गणेश जोनवाल,नरेश कुमार शर्मा, शंकर सिंह राठौड़, ओमप्रकाश जीनगर, घीसालाल जाट, अशोक कुमार पुरोहित व समस्त तहसील के ग्रामसेवक आदि धरने मैं मौजूद थे। 

रिपोर्ट :-सी .एल.गुर्जर

मो.7727057423

पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने की  आंगनबाड़ी केंद्र पर ड्रेस वितरण

ग़ुलाबपूरा। वार्ड नम्बर 25 आंगनबाड़ी की सहायिका सरोज कवर ने जानकारी देते हुए बताया की पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने जूना गुलाबपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मां सरस्वती के छोटे से मंदिर का विधि विधान से पूजा कर स्थापित कराया तथा आंगनबाड़ी केंद्र मैं ख़ुशी परियोजना के तहत पालिका अध्यक्ष जी ने ड्रेस  वितरण के साथ ही तुलसी का पौधा व अन्य पौधारोपण किया इससे पहले पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर का नन्हें बच्चों ने कविता गाकर स्वागत किया। 

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद रंग लाल जाट मंडल महामंत्री पार्षद सांवर नाथ योगी पार्षद रघुवीर वैष्णव भाजपा नेता सोनू खटीक उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कैलाश कंवर सहायिका सरोज कंवर आशा सहयोगिनी सरोज जाट व् स्थानीय वार्डवासी मौजूद थे ।आँगन बाड़ी की कार्यकर्ता कैलाश कवर सहायिका सरोज कंवर ने पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर व्  भामाशाह पुखराज जाट का आभार व्यक्त किया।



आसींद में थ्री व्हीलर टेंपो की हड़ताल। 


आसींद । श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी .एल.गुर्जर ने बताया कि आसींद में टेंपो ड्राइवर थ्री व्हीलर लोडिंग टेंपो पैसेंजर टेंपो की 1 दिन की हड़ताल । टेंपो स्टैंड नहीं होने की वजह से टेंपो ड्राइवर अपने वाहन को इधर-उधर दुकानों के बाहर या चौराहे पर खड़े करते है इस कारण आए दिन दुकानदार, मोटर मालिकों द्वारा, पुलिस प्रशासन द्वारा और बड़े वाहन फोर व्हीलर टैक्सी स्टैंड द्वारा इनको आए दिन परेशान किया जाता है

 कुछ लोगो ने मारपीट कर धमकाया गया, ये थ्री व्हीलर टेम्पो चालक दो वक्त की रोटी के लिए परेशानी जेल रहै है इस वजह से टेंपू स्टैंड की मांग को लेकर थ्री व्हीलर पैसेंजर लोडिंग टेंपो कि मांग की जिससे आम लोग दिनभर इधर उधर भटकते रहे । 

टेम्पो असोसिएशन के अध्यक्ष बिलाल अहमद शेख की नेतृत्व मैं नगरपालिका का घेराव किया गया ।इसके बाद नगरपालिका चेयरमैन को ज्ञापन दिया गया। नगरपालिका चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बस स्टैंड के पास टेम्पो स्टैंड बना दिया जाएगा। इस मौके पर टेम्पो असोसिएशन के अध्यक्ष व समस्त टेम्पू चालक मौजूद थे।


केक काटकर मनाया सी.पी.जोशी का जन्मदिन 

आसींद।।रविवार को भीलवाड़ा जिले के भागीरथ अखिल भारतीय  कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव  एवं  पूर्व  केंद्रीय मंत्री माननीय डॉक्aटर सी.पी. जोशी साहब का जन्म दिवस ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन ,आसींद पर  पूर्व विधायक श्री हगामी लाल जी मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवम ब्लॉक अध्यक्ष श्री  लादू लाल जी गुर्जर की अध्यक्षता में देश के प्रति पूर्ण निष्ठावान व पूर्ण समर्पित संगठन कांग्रेस पार्टी के जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से केक काटकर मनाया, जुलूस के रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद पहुंच कर मरीजों को फल वितरण किए नगर के शिव- कालिका मंदिर  में शिवजी का जलाभिषेक कर डॉक्टर सी.पी. जोशी साहब के उज्जवल भविष्य व लंबी उम्र की कामना की, मंदिर परिसर में पौधारोपण कर गायों को हरी घास खिलाकर सी.पी. जोशी साहब जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ माननीय डॉक्टर सी.पी. जोशी साहब का जन्मदिन मनाया गया। 

इस उत्साहवर्धक अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष छोगालाल जी गुर्जर ,पूर्व उप प्रधान नोरत मल जी  बडोला पूर्व सरपंच देवकरण जी जाट प्रदीप जी व्यास विष्णु दत्त जी पारीक मांगीलाल जी गुर्जर सुखदेव जी गुर्जर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सोहन लाल जी कांठेड, शिव लाल गुर्जर ,समाज सेवी  प्रकाश चंद्र जी चौधरी, पारस जी पिपाडा पारस जी चौरड़िया, देवेंद्र जी दुगड़, तेजमल जी संचेती ,लक्ष्मी लाल जी बंब, पूर्व पार्षद  शौकत अली जीशेख ,पूर्व पार्षद  भैरों सिंह जी भाटी,  पूर्व पार्षद हरदेव जी गुर्जर, निर्मल जी मेहता, देवीलाल जी पिपाडा ,सरीफ मोहम्मद जी चैनपुरा, समाज सेवी  सुनील कुमार जी बाफना,  बाबूलाल जी राव बरसनी, कैलाश  जी सेन  बरसनी, एडवोकेट रामस्वरूप जी शर्मा ,एडवोकेट शांतिलाल जी श्रीमाल, हाजी  फरीद मोहम्मद जी छिपा ,सलीम मोहम्मद जी छिपा, राधेश्याम जी सेन, कैलाश जी चौधरी, पूरण जी चौधरी ,वरिष्ठ पत्रकार अशोक जी श्रीमाल ,वरिष्ठ पत्रकार जसवंत सिंह जी सिसोदिया, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार मेवाड़ा, पार्षद श्रवण लाल भील, कार्यालय प्रभारी जगदीश चंद्र शर्मा, चांदमल खटीक ,राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद लखारा, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश रेगर, ब्लॉक संगठन मंत्री  श्रवण लाल भील, नगर अध्यक्ष  नोरत मल जीनगर ,नगर महामंत्री फूलचंद जीनगर ,मंत्री सुनील मेवाडा, हितेश गोखरू, योगेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश मेवाड़ा, एनएसयूआई जिला महासचिव रामलाल गुर्जर ,युवा नेता नरेंद्र गुर्जर ,अशोक व्यास, मदन लाल बलाई ,जावेद शेख, नवरत मेवाड़ा बरसनी ,कमलेश सालवी ,साकिर मोहम्मद शेख, निर्मल मेघवंशी, दिनेश सोनी, कमलेश सालवी, शंभू लाल भील सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे!



शिखवाल समाज ने मनाई धूमधाम से मनाई ऋषि श्रृंगि जयंती मनाई गई।



शंभुगढ़। श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी.एल. गुर्जर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर सिखवाल समाज ने जुलूस निकाला गया । जुलूस  चारभुजा मन्दिर से रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बालाजी मंदिर से होकर प्रभात फेरी वापिस चारभुजा मन्दिर पहुंची । इस प्रभातफेरी को जगह जगह पुष्प वर्षा की गई । 

इसके बाद समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मोके पर  कुन्दन मल जी,निहाल जी शर्मा(वकील) जगदीश जी नागला ,देवकरण पंडा, शोभालाल पंडा,नवरत्न जी पंडा, कैलाश जी पंडा,अरविंद जी, भेरूजी कलावत,ओमजी कलावत ,सांवरजी कलावत ओर समाज के समस्त युवा कार्येकर्ता व समाज के लोग मौजूद थे। यह जानकारी कैलाश जी पंडा ने दी

भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा नगर के 14 बूथ अध्यक्ष की मीटिंग हुई संपन्न।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुलाबपुरा के 14 बूथ अध्यक्ष व 4 शक्ति केंद्र प्रमुख की बैठक भाजपा आसींद हुरडा विधानसभा विस्तारक पन्नालाल चौधरी की अध्यक्षता में जोरावरपुरा में संपन्न हुई। 


विस्तारक पन्ना लाल चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया की मंडल बूथ अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उन सभी 23 प्रारूपों को अपने अपने बुथो पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताना है साथ ही राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा जो 4 अगस्त से शुरू होने वाली है उस संदर्भ में भी चर्चा की गई साथ ही 3 बूथों पर एक प्रभारी भी नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि संगठन के कार्य को गति मिल सके। 

बैठक में प्रभारी पन्नालाल चौधरी ललित वैष्णव गुलाबपुरा नगर मंडल महामंत्री व पार्षद सांवर नाथ योगी पार्षद रघुवीर वैष्णव युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सिंह राठौड़ आई टी सेल अध्यक्ष गौतम आंचलिया उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू खटीक महावीर कुमावत क्रष्ण चन्द्र राजावत ओम दाधीच सन्दीप मेवाड़ा प्रभु बलाई गोपाल सिंह सहित 4 शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद थे।


भारतीय जनता पार्टी ,आसींद हुरड़ा  विधानसभा क्षेत्र की कल होगी एक विशेष बैठक। 

आसींदश्रेष्ठ ।शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि आसींद हुरडा  विधानसभा चुनाव 2018 के बारे में विचार-विमर्श भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक मतों से विजय बनाने हेतु संकल्पित बैठक का आयोजन न्यु हाॅलेंड टेक्टर शो रूम प्रतापपूरा  पर 29/7/2018  को  3 बजे रखी गयी। 

 भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी पुखराज जी पहाड़िया व हमारे लाडले विधायक रामलाल जी गुर्जर के सानिध्य में होगी ।इस भारतीय जनता पार्टी की बैठक में मुख्यमंत्री माननीय वसुंधरा राजे जी सिंधिया की होने वाली सूराज यात्रा की आसींद विधानसभा क्षेत्र में आने पर स्वागत सत्कार के बारे मैं भी चर्चा की जाएगी।

 इस भारतीय जनता पार्टी की बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सभी मंडल की पूर्ण कार्यकारिणी, सभी मंडल के IT सेल सदस्य, सभी बूथ अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी ,सभी शक्ति केंद्र संयोजक व कार्यकारिणी, भारतीय जनता पार्टी के पंचायत समिति सदस्य ,भारतीय जनता पार्टी के जिला  *परिषद सदस्य सभी भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका के पार्षद, भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका के चेयरमैन भारतीय जनता पार्टी के पंचायत समिति के प्रधान, भारतीय जनता पार्टी समर्थक सभी *सरपंच मौजूद रहेंगे।

इसमे एक बात यह भी लिखना यह जानकारी कामिल शेख ने दी और मीडिया प्रभारी आसींद ने दी

निशुल्क आंखों शिविर का आयोजन


आसींद अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान भीलवाड़ा द्वारा कस्बे के महावीर विश्रांति गृह में निशुल्क आंखों का शिविर लगाया गया  शिविर में डॉक्टर  बी.एल. पोरवाल द्वारा  क्षेत्र से आने वाले  मरीजों  की जांच  की  साथ ही 

 उन्हें  उचित उपचार निदान दवाईया दी  शिविर प्रभारी प्रकाश चौधरी ने बताया कि  शिविर में  26 रोगियों की जांच की गई  जिसमें से 13  भती रोगियों की आपरेशन के लिए भीलवाड़ा ले जाया गया  इस मौके पर  शंकर लाल टेलर राम किशोर गोयल मान सिंह रावत  व अन्य  हॉस्पिटल टीम मौजूद रही

गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

आसींद के क्षेत्र मोती बोर खेड़ा मैं प्रसिद्ध श्री नवग्रह आश्रम मैं गुरु पूर्णिमा का महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । 

नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज जी चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर वेध शिव शंकर जी ,वैध प्रदीपजी ,आदि ने धन्वंतरि  जी की साक्षी मैं मोहित ग्रहो के वृक्षों  का पूजन चरक संहिता  एवम अर्थवेद का विधिवत पूजन करके गुरु पूर्णिमा का महोत्सव मनाया गया ।





भाजपा कार्यकर्ताओं वह वंदे मातरम सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के मुख्य सचेतक पर लगाया भेदभाव का आरोप ।

हजारों की संख्या में उमड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ लगाए जमकर नारे !     सोमवार का दिन भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्री में धरने प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने का दिन रहा सुबह से ही ज्ञापन देने एवं धरना प्रदर्शन करने वालों की भीड़ भीलवाड़ा कलेक्टर कार्यालय के आस-पास मंडराती नजर आई 

लेकिन इसमें सबसे अचंभित एवं दिलचस्प भीड़ उस पार्टी की थी जिस पार्टी की वर्तमान में राजस्थान एवं केंद्र में सरकार हैं वह वंदे मातरम सेवा संस्थान व भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के मुख्य सचेतक पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया 

एक बार  तो वहां से गुजरने वाले राहगीर माजरा नहीं समझ पाए     अपने हाथों में भगवा झंडा लिए हुए युवा कार्यकर्ता जोशीले  नारे लगाते हुए अपने ही पार्टी नेताओ  को कटघरे में खड़ा कर रहे थे.   इससे वहां पर काफी भीड़ इकट्ठी हो रही थी  मातरम सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय लाल भडाणा के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया  जिसमें 5 जुलाई 2018 को मांडल में आयोजित भगवा महोत्सव के तहत रक्तदान कार्यक्रम सेन वाटिका में किया गया  जिस में 3100 युनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया था . जिसमें भाजपा के एक धड़े ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई थी 

भडाणा के समर्थकों का आरोप है कि इस कार्यक्रम की सफलता के कारण अपनी ही पार्टी के नेता  सेन वाटिका के संचालन को तहसीलदार द्वारा नोटिस देना भाजपा गुट विशेष के नेताओं की सोची समझी साजिश है .  इसी प्रकार भाजपा के ही पदाधिकारी कमलेश सिंह गुढ़ा  सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी कार्यवाही को इसी कड़ी के तहत जोड़कर देखा जा रहा है

वही राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया . लेकिन इस प्रकार के घटनाक्रम से एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराश का माहौल छा रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा की गुटबाजी अब धीरे-धीरे सड़क पर आ रही है .   इस प्रकार के  राजनीतिक  कार्यक्रमों की चर्चा पूरे जिले में फ़ेल रही है


साइकिल पाकर बालिकाओ के खिले चेहरे। 

आसींद। श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेगडिया आश्रम मे 3 किमी दूर से आने वाली बालिकाओ को  साइकिल वितरण  किया गया। 

 इस मौके पर मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय विधायक रामलाल गुर्जर थे ।विधायक  महोदय ने बालिकाओ को साइकिल दी और कहा कि  निरन्तर पढ़ाई करो बेटीयो का नाम रोशन करो ।

साइकिल पाकर बालिकाओ के चेहरे खिल उठे थे। इस मौके पर   विधायक महोदय श्री रामलाल जी गुर्जर और  प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ मौजूद थे


गुलाबपुरा।(तसवारिया) पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने क्षेत्र के मॉडल स्कूल में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि हुरड़ा क्षेत्र के एक मात्र स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज जी गुर्जर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया 

पालिका अध्यक्ष गुर्जर ने समस्त गुरुओ को मां सरस्वती से प्राप्त उपहार भेट किया गया इस दौरान जरूरत मंद छात्र छात्रों को पाठ्य सामग्री दी गयी व विद्यालय को 1 वाटर कूलर भेट किया गया


इस दौरान पालिका पार्षद राजेन्द्र जी रेगर,गौतम जी आंचलिया, जितेंद्र जी शर्मा, नवीन जी सहाड़ा, विद्यालय संस्था प्रधान मनीष जी गर्ग,बाबू लाल जी रेगर व विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।


गजसिंहपुरा मैं हुआ गांव भोज का आयोजन।
श्रेष्ठ शिक्षा के संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया गजसिंहपुरा मैं इंदर देवता को प्रसन करने के लिए गांव बहार भोज का आयोजन रखा गया ।इससे गांव मैं मेले जैसा माहौल रहा । इस पर दूर दूर से रिश्तेदार आये इस भोज मैं गुलाबपुरा नगरपालिका के चेयरमैन श्री धनराज गुर्जर आये और लोगो से मिले और उन्होंने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया और कभी भी किसी समस्या के लिए तत्पर खड़े रहने के लिए कहा ।इस मौके पर गांव के लोगो ने उनका स्वागत किया पुखराज गुर्जर ,कमलेश कुकडा ,देबी लाल कुम्हार , छोटू लाल गुर्जर आदि लोग मौजूद थे ।

-------------------------------------------------------------


पौधारोपण : आज दिनांक 26 जुलाई 2018 गुरुवार को 



 

योग सेवा समिति मंडल आसींद के तत्वाधान में  नगर के वार्ड नंबर -15  प्रेम नगर, नई आबादी क्षेत्र में पूर्व विधायक श्री हगामी लाल जी मेवाड़ा के  सानिध्य में पुष्कर से मंगवाए कदंब के पेड़ लगाकर पौधारोपण किया गया 
इस शुभ अवसर पर  वरिष्ठ पत्रकार अशोक जी श्रीमाल, योग गुरु  राहुल सिंह जी रावत, अशोक जी पारीक ,चंद्र सिंह जी चौधरी, कैलाश जी तोषनीवाल,गोपाल लाल जी शर्मा ,  ,मदन लाल जी शर्मा ,रामप्रसाद जी शर्मा, नानूराम जी शर्मा, मदन  लालजी साहू ,पूर्व पार्षद भैरों सिंह  जी भाटी ,पूर्व पार्षद हरदेव जी गुर्जर, मांगीलाल जी कुमावत, 

नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार मेवाड़ा ,राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नोरत मल  जीनगर, नगर मंत्री सुनील मेवाड़ा, जगदीश  सुथार, फूलचंद जीनगर, महावीर  वैष्णव ,नंदकिशोर माली ,ललित  मेवाड़ा ,मनीष मेवाड़ा ,जगदीश चंद्र शर्मा, लाल चंद  सोनी  ,ओमप्रकाश जीनगर, मुकेश जीनगर,सौरभ  शर्मा, सहित वार्ड वासी मौजूद रहे



श्री राजस्थान गौ सेवा समिति भीलवाड़ा जिला स्तरीय कार्यकारिणी


कामधेनु गौशाला परसराम सोनी जिन्हें जिला स्तरीय समिति श्री राजस्थान गौ सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया जिला स्तरीय कार्यकारिणी में

अब आगंनबाडी के बच्चे भी पीएंगे पोष्टिक दूध,

जयपुर'— स्कूलों के बाद आगंनबाडी केंद्रों वितरित होगा दूध,
CM वसुंधरा राजे सरकार का बच्चों के लिए बडा फैसला,
फिलहाल स्कूलों में चल रहे केंद्रों पर आएगा दूध,
17 हजार आगंनबाडी केंद्रों तक पहुंचेगा दूध
अगले महीने से होगा इस योजना का क्रियान्वयन



पथिक चेतना युवा मंच ने किया बीलपत्र पौधे का रोपण 


 श्रेष्ठ शिक्षा संवाददाता सी एल गुर्जर ने बताया कि आसींद क्षेत्र के  हदवाई मोहरावगांव के  श्री हनुमान जीे मन्दिर के चोक पर भगवान शिवजी के चढने वाले  बीलपत्र का पोधा लगाया जिसमे पथिक चेतना युवा मंच जिलाध्यक्ष नारायण हदवा, गणेश भडाणा, भगवान सिह, श्रवण लोहार, गजेन्र्द सिह, उदयलाल, अणदाराम,मोहनलाल आदि लोग उपस्थित रहे



























































































































1 comment: