ताजा खबर

किशनगढ़ में मंदिर भूमि पर मार्बल कारोबारियों का अतिक्रमण नहीं। सरकार का भी सकारात्मक रुख। किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश टांक ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि औद्योगिक क्षेत्र में मंदिर श्रीरघुनाथ जी की भूमि पर किसी भी मार्बल कारोबारी ने अतिक्रमण नहीं कर रखा है और न ही कोई अवैध कब्जा है। मंदिर से जुड़ी भूमि को मंदिर के पुजारी परिवार के सदस्यों ने 99 वर्ष की लीज पर दिया है। सभी कारोबारियों ने पुजारी परिवार के सदस्यों को मांग के अनुसार राशि भी दी है। शेखावत मार्बल के देवी सिंह शेखावत, मोहित मार्बल के राजेन्द्र गर्ग, अरिहंत मार्बल के राजकुमार दोषी आदि ने 99 वर्ष की लीज पर ही भूमि ली है, जिसका विधिवत पंजीयन भी करवाया गया है। मंदिर भूमि पर कोई 200 कारोबारी मार्बल का कार्य कर रहे है। किशनगढ़ को मार्बल मंडी के तौर पर प्रसिद्ध करने में इन कारोबारियों की सक्रिय भूमिका रही है। टांक ने बताया कि मंदिर भूमि के प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया है उसी के परिपे्रक्ष्य में अब यह मामला राज्य सरकार के समक्ष विचाराधीन है। इस संबंध में मार्बल एसोसिएशन की ओर से भी सरकार के समक्ष प्रतिवेदन रखा गया है। उम्मीद है कि सरकार का निर्णय किशनगढ़ के मार्बल कारोबार के पक्ष में आएगा। टांक ने कहा कि इन दिनों वैसे ही मार्बल कारोबार को टाइल्स से कड़ी प्रतिस्प्रर्धा करनी पड़ रही है। ऐसे कोई प्रतिकूल निर्णय हमारे कारोबार को नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए एसोसिएशन अपने सदस्यों के साथ खड़ी है। हवाई सफर पर एक हजार का अनुदानः टांक ने बताया कि 8 अक्टूबर से किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली स्पाई जेट की विमान सेवा में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के सदस्यों को टिकिट पर एक हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। यानि जो सदस्य किशनगढ़ से हवाई सेवा का उपयोग करेगा, उसे अनुदान मिलेगा। यह निर्णय किशनगढ़ से हवाई सेवा को प्रोत्साहन देने के लिए है।



पैमेनेजर पर मोबाईल वैरिफिकेशन कैसे करें?
राज्य सरकार के नये आदेश 20/09/2018 के अनुसार सभी राज्य कर्मचारियों यथा-शिक्षकों ,पुलिस कर्मचारियों ,पटवारियों एवं अन्य कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपनी एम्पलॉय डिटेल मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वैरिफाई करवाना अनिवार्य है अन्यथा उसका सितंबर माह का वेतन जारी नही होगा ! स्टेप वाई स्टेप पैमेनेजर पर मोबाइल नंबर वैरिफिकेशन क वैरिफिकेशन प्रक्रिया 👉🏻सबसे पहले कर्मचारी www.paymanager2.raj.nic.in पर क्लिक करके अपनी employee id और password डालकर login करें 👉🏻उसके बाद सबसे ऊपर बांयी ओर employee corner पर क्लिक करें उसके पश्चात सबसे आखिरी ऑप्शन employee detail verify पर क्लिक करें! 👉🏻उसके बाद आपको आपका gpf number ,mail id, employee id, mobile number ,PAN number , Aadhaar number आदि दिखाई देंगे! 👉🏻उनके आपको update और cancel का ऑप्शन दिखाई देगा जिन मेसे आपको update पर क्लिक करना है उसके बाद आपको अपना नाम औ मोबाइल नंबर डालकर generate otp पर क्लिक करना है! 👉🏻उसके बाद आपके मोबाइल पर otpआयेगा जो इसमें डालकर submit पर क्लिक कर दें! 👉🏻जिसके बाद आपको वैरिफिकेशन successful का मैसेज आ जायेगा और आपका वैरिफिकेशन पूरा हो जायेगा।


झूठ बोलने वाली कांग्रेस को हमारा विकास नहीं दिखता। बाड़मेर में दहाड़ी वसुंधरा राजे। रथ के बजाए हेलीकाॅप्टर से की गौरव यात्रा राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने 1 सितम्बर को बाड़मेर जिले में तीन सभाओं को संबोधित किया। सीएम ने अपने भाषणों में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा जो कांग्रेस झूठ बोलती है, उसे हमारा विकास नजर नहीं आता। सभाओं में सीएम ने विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वालों को मंच पर खड़ा किया और कांग्रेस से कहा कि विकास की यह सच्चाई है।
कांग्रेस ने 50 वर्षों तक झूठ बोला है, इसलिए अब सच्चाई देखना नहीं चाहती। मैं विकास की गाड़ी को जिस तरह पटरी पर लाई हंू, उसे अब उतरने मत देना। गुजरात में पिछले बीस और मध्यप्रदेश में 15 वर्षों से गाड़ी पटरी पर है। इसलिए विकास भी हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोलते हुए सीएम राजे ने कहा कि आज मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। मेरे सामने दस वर्षों तक गहलोत बैठे रहे, लेकिन विधानसभा में एक शब्द नहीं कहा। यदि राजस्थान के लोगों की इतनी चिंता होती तो गहलोत विधानसभा में आवाज उठाते। मैं गौरव यात्रा इसलिए निकाल रही हूँ कि मैंने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के पचास वर्षों से भी ज्यादा काम किया है। हमारी किस्मत तो तब फूटती है, जब विकास विरोधी लोग सत्ता में आ जाते हैं। पचपदरा में रिफाइनरी लगवा कर राजस्थान की जनता के चालीस हजार करोड़ रुपए बचाए हैं। बाड़मेर, जैसलमेर में कोई आना नहीं चाहता, लेकिन अब आने वाले दिनों में यहां इतना विकास होगा कि हर कोई आना चाहेगा। सीएम राजे बाड़मेर की सभाओं में पूरे आत्म विश्वास में दिखी। उन्होंने कहा कि मुझ पर ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद है इसलिए हम मंदिरों का जीर्णोद्धार भी कर रहे हैं। हेलीकाॅप्टर से गौरव यात्राः सीएम राजे आबादी वाले क्षेत्रों में बसनुमा रथ पर सवार होकर गौरव यात्रा निकालती हैं लेकिन 1 सितम्बर को सीएम राजे हेलीकाॅप्टर से सीधे गुडामलानी पहुंची और फिर हेलीकाॅप्टर से ही चैहटन और बाड़मेर की सभाओं को संबोधित किया। एक सितम्बर की अधिकांश यात्राएं हेलीकाॅप्टर से करने के पीछे बाड़मेर के विपरीत हालात रहे। कई सामाजिक संगठनों ने राजे की गौरव यात्रा का विरोध किया था। हालांकि विरोध के मद्देनजर बाड़मेर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तक कि कई लोगों को पाबंद भी किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम राजे 1 सितम्बर को रात्रि विश्राम बाड़मेर में ही करेंगी। अगले दिन 2 सितम्बर को बायतु विधानसभा क्षेत्र के पटेऊ, सिवाना तथा पचपदरा में आम सभाओं को संबोधित करेंगे। फिलहाल जोधपुर शहर में कोई सभा करने का कार्यक्रम नहीं है।


किसानों की मांगों को लेकर पीएम मोदी को शिमला से भेजा गया ज्ञापन
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी पांच सितंबर को किसान सभा दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी. इसको लेकर हिमाचल किसान सभा ने सोमवार को उपायुक्त के माध्यम पीएम मोदी को ज्ञापन भी सौंपा.
किसानों की मांगों को लेकर किसान सभा ने देश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया है. इसमें करीब 10 करोड़ किसानों के हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रखा है. इसी कड़ी में जिला शिमला के किसानों ने भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसे उपायुक्त के माध्यम से पीएम मोदी के लिए भेज दिया है. सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवान पुंडीर का कहना है कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान आज देशभर में आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को मुख्य मांगों में दूध के समर्थन मूल्य को 30 रुपए तक किया जाए. साथ ही जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद किया जा रहा है. इसके समाधान ढूंढने की मांग की गई है. गरीब लोगों को पांच बीघा तक की भूमि को नियमित किया जाए, गरीब किसानों द्वारा लिया गया सभी प्रकार का लोन माफ करने समेत मनरेगा के तहत सभी परिवारों को 120 दिन का रोजगार देने की मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है.

क्या नेहरू मेमोरियल में बदलाव किया जाना चाहिए? डॉ. मन ने मोदी को लिखा विरोध पत्र। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की स्मृतियों को लेकर दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में एक संग्राहलय बनाया गया है। इस संग्राहलय में नेहरू के प्रधानमंत्री काल के फोटो ग्राफ के साथ-साथ उनके द्वारा लिखी किताबें आदि हैं।
इस संग्राहलय का निर्माण तब हुआ जब श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी। स्वाभाविक है कि तब देश में लाल बहादुर शास्त्री को छोड़कर अन्य कोई पूर्व प्रधानमंत्री नहीं था। लेकिन अब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार चाहती है कि तीन मूर्ति भवन में नेहरू जी के साथ-साथ देश के अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों के फोटो आदि भी लगाए जाएं। ताकि संग्राहलय में आने वाले लोग देश के अन्य प्रधानमंत्रियों के बारे में भी जान सकें।
लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती है कि तीनमूर्ति भवन में नेहरू जी के अलावा किसी दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दस वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह ने 27 अगस्त को एक पत्र मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा है।
इस पत्र में नेहरू जी के संग्राहलय की संरचना में बदलाव का विरोध करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण का हवाला दिया है। डॉ. सिंह ने मोदी को याद दिलाया कि नेहरू जी के निधन के बाद वाजपेयी ने अपने भाषण में कहा था कि नेहरू जी सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता है।
डॉ. सिंह ने उम्मीद जताई कि अटल जी की भावनाओं के अनुरूप नेहरू जी के संग्राहलय की रक्षा की जाएगी। डॉ. सिंह के पत्र के साथ ही देश में नेहरू संग्राहलय को लेकर एक बहस छिड़ गई है। अनेक लोगों को लगता है कि सरकारी स्थल तीन मूर्ति भवन में सिर्फ एक पूर्व प्रधानमंत्री का ही उल्लेख क्यों हो?
सरकारी संग्राहलय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे मं जानकारी होनी चाहिए, जबकि कांग्रेस का समर्थन करने वालों का मानना है कि यदि अन्य प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी दी जाती है तो यह नेहरू जी के संग्राहलय की संरचना के साथ छेड़छाड़ होगा। डॉ. सिंह का त्याग मोदी को पत्र लिखे जाने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का त्याग भी माना जा रहा है। यदि तीन मूर्ति भवन में अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों के काम काज की जानकारी उपलब्ध करवाई जाती तो समय आने पर डॉ. मन मोहन सिंह के दस वर्षों के कार्यकाल का भी उल्लेख होगा। लेकिन डॉ. सिंह ने पत्र लिखकर यह दर्शाया है कि तीन मूर्ति भवन में उनके कामकाज को उल्लेख करवाने में उनकी कोई रुचि नहीं है।
अब देखना है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों की जानकारी कब तीन मूर्ति भवन में उपलब्ध करवाती है।

भारत में पहली बार बायोफ्यूल से उड़ा विमान, ऐसा करने वाला पहला विकासशील देश पहली बार बायोफ्यूल से विमान उड़ाकर भारत ने एविएशन इंडस्ट्री में नया मुकाम हासिल कर लिया है। स्पाइजेट ने बॉम्बार्डियर क्यू400 से देहरादून-दिल्ली के बीच इस उड़ान का सफल परीक्षण किया। इसके साथ ही भारत उन खास देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जिन्होंने बायोफ्यूल से किसी प्लेन को उड़ाया है।
कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे विकसित देश ऐसा कर चुके हैं, लेकिन विकासशील देशों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन गया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही दुनिया की पहली बायोफ्यूल फ्लाइट ने लॉस एंजेलिस से मेलबर्न के लिए उड़ान भरी थी। स्पाइसजेट ने कहा कि उसने बोयोफ्यूल से उड़ान का सफलता से परिचालन पूरा किया। इस उड़ान के लिए इस्तेमाल ईंधन 75 प्रतिशत एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और 25 प्रतिशत बायोफ्यूल का मिश्रण था। एयरलाइन में बयान में कहा कि एटीएफ की तुलना में बायोफ्यूल इस्तेमाल का फायदा यह है कि इससे कॉर्बन उत्सर्जन घटता है और साथ ही ईंधन दक्षता भी बढ़ती है। स्पाइसजेट ने कहा कि जट्रोफा फसल से बने इस फ्यूल का विकास सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून ने किया है। परीक्षण उड़ान पर करीब 20 लोग सवार थे। इनमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और स्पाइसजेट के अधिकारी शामिल रहे। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि यह उड़ान करीब 25 मिनट की थी। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि जैव जेट ईंधन की लागत कम बैठती है और साथ ही यह उल्लेखनीय रूप से कॉर्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करता है। उन्होंने कहा, 'इसमें हमारी परंपरागत विमान ईंधन पर प्रत्येक उड़ान में निर्भरता में करीब 50 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है। इससे किराये में भी कमी आएगी। जैव जेट ईंधन को अमेरिकी मानक परीक्षण प्रणाली (एएसटीएम) से मान्यता है और यह विमान में प्रैट ऐंड व्हिटनी और बॉम्बार्डियर के वाणिज्यिक एप्लिकेशन के मानदंडों को पूरा करता है।

एशियन गेम्स में इतिहास रचने वाली 'गोल्डन गर्ल' विनेश ने की सगाई

एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट ने स्वदेश लौटने के बाद सोमवीर राठी से सगाई कर ली। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं।

इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने शनिवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवीर को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। रात करीब 10 बजे तिरंगा ओढ़े विनेश हवाई अड्डे से जब बाहरी निकलीं, तो वहां उनके गांव से काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे जिन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई। शनिवार को ही विनेश का जन्मदिन भी था और उन्होंने इस मौके पर हवाई अड्डे पर ही केक काटा। चरखी दादरी के बलाली की 24 साल की विनेश और सोनीपत के खरखौदा के सोमवीर ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। इस दौरान विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी मौजूद थे। विनेश ने सगाई की पुष्टि करते हुए कहा की हम जल्दी ही विवाह बंधन में बंधेंगे।

जन्मदिन विशेष- खली ने रेसलिंग से पूरी दुनिया में रोशन किया भारत का नाम


'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर दिलीप सिंह राणा ने अपनी रेसलिंग से पूरी दुनिया में धमाल मचा चुके हैं। 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिरैना में जन्मे खली रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। रेसलिंग की दुनिया में धमाका करने वाले 'द ग्रेट खली' डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई में रेसलिंग करने वाले पहले भारतीय हैं। खली आज भारत की शान हैं पर खली ऐसे ही महाबली नहीं बने, इसके पीछे एक लंबा संघर्ष है।

आज खली के जन्‍मदिन पर हम लाए हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्‍प तथ्‍य-
🔶 खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है जबकि उनका वजन 157 किलो है। ''द ग्रेट खली' का सीना 63 इंच का है। खली को बचपन से ही एक्रोमेगली नाम की बीमारी थी जिसकी वजह से उनका शरीर असाधारण तरीके से बढ़ा। खली के दादा की लंबाई 6 फुट 6 इंट थी।
🔶 खली जब स्‍कूल में थे तब एक बार उनके परिवार के पास उनकी फीस भरने के लिए ढाई रूपये नहीं थे। 1979 में गर्मियों का मौसम था और बारिश न होने के कारण उनके खेत की फसल सूख गई थी, फीस न देने की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था।
🔶 खली बच्चों के सामने टीचर से हुए इस अपमान को कभी भूल नहीं पाए और कभी स्कूल नहीं गए। वो आठ साल के थे तभी से अपने पिता के साथ दिहाड़ी मजदूरी करने लगे जिसके लिए उन्हें दिन के पांच रूपये मिल जाते थे।
🔶 रेसलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने हिमाचल में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी तक की है। उन्‍हें एक बार पंजाब पुलिस के एक अफसर ने देखा और उनके भीमकाय शरीर को देखकर पंजाब पुलिस में भर्ती होने की सलाह दी और वहां जाने का खर्च भी दिया।
🔶 खली पंजाब पुलिस में रहते हुए बॉडी बिल्डिंग करते थे, वे 1997 और 1998 में मिस्‍टर इंडिया भी रह चुके हैं। खली बहुत नेकदिल इन्सान हैं। रेसलिंग से हुई पहली कमाई को उन्होंने अपने गांव के विकास में लगवा दिया था। खली ने अपने गांब में पहलवानी की एक संस्‍था भी खोली है।
🔶 साल 2001 में रेसिंलग के दौरान खली ने ब्रायन ओंग नाम के एक रेसलर को सिर के बराबर उठाकर रिंग में जोरदार तरीके से पटका था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था।
🔶 खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंटरटेकर को सिर्फ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला चुके हैं।
🔶 खली कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। द ग्रेट खली को द पंजाबी मॉन्सटर, द पंजाबी प्लेब्वॉय नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं उन्हें 'द प्रिंस ऑफ द लैंड ऑफ 5 रिवर्स' के नाम से भी जाना गया।
🔶 एक बार खली ने एक रेसलर को ऑन कैमरा किस किया था जिस पर बहुत विवाद हुआ था। दरअसल किस कैम नाम का एक टीवी शो है जिसमें सेलिब्रिटी को रैन्डम किस करना पड़ता है, इसी शो में रेसलर मिक्की जेम्स औऱ खली ने लिप लॉक किया था।
🔶खली रोज शाम को 10 लीटर दूध, 20 उबले हुए अंडे, 5 ग्‍लास मिक्‍स जूस और 5 ग्‍लास अनार का जूस पीते हैं। उन्‍हें शराब और धूम्रपान से सख्‍त नफरत है।


डीआरआई ने छह करोड़ के सोने के बिस्‍कुट के साथ दो को किया गिरफ्तार


पश्‍चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से राजस्‍व खुफिया निदेशालय ने 6।14 करोड़ रुपये के सोने के 20 बिस्‍कुट जब्‍त किए हैं। डीआरआई ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को सात दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोने के टुकड़ों को कहां से मंगाया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्‍व खुफिया निदेशालय को सूचना मिली थी दो शातिर सोने के 20 बिस्‍कुट लेकर आ रहे हैं। डीआरआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।
शातिरों के पास से सोनों के बिस्‍कुट बरामद कर लिए गए हैं। इन सोने की बिस्‍कुट की कीमत 6।14 करोड़ बताई जा रही है। डीआरआई ने दोनों शातिरों को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस शातिरों से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर ये बिस्‍कुट उनके पास आए कहां से हैं।

राखी की शुभकामनायों के साथ जानें रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त: कब से कब तक बांधे राखी


राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त धनिष्ठा नक्षत्र अतिगंड योग में माना जाता है, जो कि 26 अगस्त को सुबह 5:26 बजे से 12:35 बजे तक है. इस मुहूर्त को पंचककारक भी कहा जाता है. इस समयावधि में राखी बांधना सबसे शुभ होता है. हालांकि बहनें इसके बाद भी अपने भाइयों को शाम 4:30 बजे तक राखी बांध सकती हैं


इस मुहूर्त में ना बांधे राखी:

रक्षाबंधन के दिन कभी भी राहुकाल में राखी नहीं बांधी जाती. हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 अगस्त को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक राहुकाल है. राहुकाल में अपने भाई को भूलकर भी राखी ना बांधें. क्योंकि इसका भाई और बहन दोनों पर नकारात्मक असर होता है. राहुकाल में राखी बांधने से जहां भाई-बहन के रिश्ते पर प्रभाव पड़ता है, वहीं भाई की उम्र भी इससे प्रभावित होती है.


मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को भेजी राखी बदले में मांगा यह तोहफा


रक्षाबंधन के मौके पर पीएम मोदी गुजरात की अपनी बहनों को तोहफे में मकान दे चुके हैं. अब वाराणसी की बारी है. यहां भी उनकी बहने राखी पर एक खास तोहफा मांग रही हैं. मोदी के अपने संसदीय जिले से मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथों से राखी बनाकर पीएम के लिए भेजी है. वे चाहती हैं कि मोदी उन्हें तोहफे में हलाला से मुक्ति दिलवा दें.

मुस्लिम महिला फाउंडेशन से जुड़ी मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथ से विशेष राखी तैयार की हैं. जिसमें पीएम की तस्वीर लगी हुई है. उन्होंने पीएम मोदी को राखियां भेजकर उनकी लंबी उम्र के लिए अल्‍लाह से दुआ मांगी.
राखी के साथ मुस्लिम महिलाओं ने मोदी को पत्र भेजा है. पत्र में भाई पर भरोसा जताने संग पूरे विश्‍व में भारतीयों की इज्‍जत अफजाई करने और सामाजिक कुरीति से छुटकारा दिलाने का कठोर फैसला लेने के लिए मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़े होने की बात कही गई है.


बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नेपाल जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काठमांडू में अगले हफ्ते 30 एवं 31 अगस्त को होने वाले चौथे ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन’ (बिम्सटेक) सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन आतंकवाद के खिलाफ सदस्य देशों को आपसी सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगा।


भारतीय विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में सदस्य देश पाकिस्तान पर आतंकवाद के खात्मे को लेकर दबाव बना सकते हैं। बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं में क्षेत्रीय संपर्क और व्यापार में बढ़ोत्तरी भी शामिल है। इसके गरीबी निवारण, जलविद्युत और जलवायु परिवर्तन आदि के एजेंडे पर भी बातचीत होगी। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय की सचिव (पूर्व) प्रीति सरन ने बताया कि बैठक में सदस्य देशों के बीच सैन्य अभ्यास के आयोजन को लेकर भी विचार विमर्श हो सकता है।


इसके अलावा मुक्त व्यापार समझौते पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा, म्यांमार के प्रधानमंत्री, भूटान के अंतरिम मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष छिरिंग तोग्वे शामिल होंगे। सम्मेलन से इतर भारत और नेपाल के बीच अलग से दो महत्वपूर्ण समझौते होने वाले हैं।


नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने संवाददाताओं को बताया कि नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की मौजूदगी में रक्सौल - काठमांडू रेल और बल्क कार्गो के मसले पर अहम समझौता होगा। बैठक में बिम्सटेक देशों के विदेश मंत्री और राज्य मंत्री भी शामिल होंगे।


पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन जो 37 साल से बांध रही है राखी


यूं तो इन दिनों भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं. पीएम मोदी कश्मीर के हालात ठीक करने के लिए कई तरह के प्रयोग और प्रयास कर रहे हैं. सेनाएं पाकिस्तान से हमारे देश की आवाम को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रही है. पर आज इस जि​क्र के मायके कुछ अलग हैं. क्योंकि पीएम मोदी का पाकिस्तान से केवल एक ही रिश्ता नहीं है बल्कि वे उस देश की बहन के भाई भी हैं!

जी हां यह बात बिल्कुल सही है. पीएम मोदी की एक राखी बहन हैं, जो पाकिस्तान की हैं और बीते 37 सालों से उन्हें राखी बांध रही हैं. इस मुहंबोली बहन का नाम है कमर मोहसिन शेख. कमर मोहसिन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वह शादी के बाद भारत आ गईं और फिर यहीं की होकर रह गईं.
मोहसिन शेख का कहना है कि वह नरेंद्र मोदी को तब से राखी बांध रही हैं, जब वे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता थे. कमर मोहसिन शेख ने कहा कि उनके भाई नरेंद्र मोदी शुरू से ही मेहनती और दूरदर्शी हैं, यही वजह है कि वे प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मोदी के पीएम बनने के बाद मैंने सोचा था कि वे अब व्यस्त होंगे, जिम्मेदारियों से भरे होंगे. उन्हें राखी बंधवाने का समय नहीं मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ. 
नरेन्द्र मोदी हमेशा राखी से पहले मोहसिन को फोन करके दिल्ली बुलाते हैं और सबसे पहले उन्ही से राखी बंधवाते हैं. अपनी मुलाकात के बारे में मोहसिन ने बताया कि मैं शादी के बाद भारत आ गई थी, उन दिनों में ससुराल वालों के अलावा मुझे भारत में कोई नहीं जानता था. उन्हीं दिनों एक बार वह अपने पति के साथ दिल्ली आई थीं, तभी नरेंद्र मोदी से उनकी भेंट हुई. इत्तेफाक से उस दिन रक्षाबंधन था.

अब आधार सत्यापन के समय फोटो खींचना भी जरूरी होगा


आधार के सत्यापन के लिए चेहरे से मिलान (फेस रिकगनिशन) जरूरी होगा। इसके जरिए अब आधार नंबर देते समय आपका फोटो भी खींचा जाएगा। अभी सबसे ज्यादा आधार सत्यापन की जरूरत मोबाइल की नई सिम लेते समय पड़ती है। इसके अलावा बैंक, सरकारी ऑफिस में उपस्थिति और पीडीएस के लिए भी आधार का उपयोग होता है।


चेहरे का सत्यापन फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन के अलावा एक और विकल्प है। यूआईडीएआई ने इस बारे में 19 जून और 17 अगस्त को सत्यापन करने वाली एजेंसियों और सर्टिफाइड बायोमैट्रिक डिवाइस देने वालों के लिए सर्कुलर जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक अगर चेहरे का सत्यापन नहीं किया गया तो इसे अपराध माना जाएगा। यूआईडीएआई ने कहा कि इसके जरिए आधार के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।


यूआईडीएआई सीईओ अजय भूषण पांडेय ने टीओआई को कहा कि 'ऐसा कई जगह देखा गया है कि लोगों के फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं होने पर उनका सत्यापन नहीं हुआ। इसमें खेती का काम करने वाले और बूढ़े लोग शामिल हैं। चेहरेसे ऐसे लोगों का भी सत्यापन हो सकेगा।' पांडे ने कहा कि नई प्रक्रिया जल्द चरणों में शुरू होगी। शुरू में इसे सिम के कार्ड लेने के लिए उपयोग किया जाएगा। 


अब जब भी आप आधार से जुड़ा कोई सत्यापन करेंगे अथोराइज्ड मशीन या डिवाइस से आपका फोटो भी खींचा जाएगा। इस फोटो को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैनर के साथ यूआईडीएआई को भेजा जाएगा। इसके बाद इसका वैरिफिकेशन होगा। इसके बाद ही उसका सत्यापन होगा। यूआईडीएआई के सर्कुलर में कहा गया है कि उनके डेटाबेस में पहले ही सभी के फोटो का डेटा है। इसलिए अलग से फोटो लेने की जरूरत नहीं है।


जीरो बजट की खेती को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे आचार्य देवव्रत

पीएम मोदी का सपना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाए. वे कृषि के हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं. किसानों को शिक्षित किया जा रहा है और उन्हें तकनीक से जोडने का क्रम भी जारी है. इस बीच आचार्य देवव्रत ने कहा है कि वे जीरो बजट खेती का प्लान तैयार करके पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं.

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संरक्षक डॉ. देवव्रत आचार्य जीरो बजट की प्राकृतिक खेती को पूरे देश के किसानों तक पहुंचाना चाहते हैं. वे पिछले 8 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं. अब खबर है कि वे जीरो बजट खेती का एक मसौदा तैयार कर पीएम मोदी से शनिवार को मुलाकात करेंगे.
आचार्य देवव्रत ने कहा कि जीरो बजट प्राकृतिक कृषि के द्वारा न केवल बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया जा सकता है बल्कि ये ही वो पद्धति है. जिससे भारत का किसान सुखी और स्वस्थ हो सकता है. अब देश के कृषि वैज्ञानिकों ने भी इस बात को स्वीकार किया है. इतना ही नहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि जो भूमि बंजर घोषित की गई थी. एक वर्ष के अंदर ही प्राकृतिक खेती ने उस भूमि को उपजाऊ बना दिया.


सबरीमाला मंदिर हुआ बंद, मंदिर को 100 करोड़ का नुकसान

केरल में सबरीमाला मंदिर जनता के लिए अगले आदेश तक बंद रहेगा। पम्पा नदी का जलस्तर बढ़ने पर इसे बंद रखने का फैसला किया गया है। मंदिर को बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार, बाढ़ के कारण मंदिर को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। 


त्रावणकोर देवासम बोर्ड के अध्यक्ष ए। पद्मकुमार ने मीडिया को बताया कि उनके पास मंदिर को बंद रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सबरीगिरि परियोजना के हिस्से के तहत दो बांधें के गेट भारी बारिश के बाद खोल दिए गए थे, जिससे आसपास के स्थानों में बाढ़ आ गई। मंदिर में हालांकि पारंपरिक तरह से पूजा होगी।
इस निर्णय के बाद तमिलनाडु के कई श्रद्धालुओं ने अपनी तीर्थयात्रा रद्द कर दी है। मंदिर केवल नवंबर के मध्य से जनवरी के मध्य तक खुला रहता है लेकिन कई सालों से यह हर मलयालम महीने की शुरुआत में कुछ दिनों के लिए खुला रहता है।


रेलवे का बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन के दिन चलाएगा 6 लेडीज स्पेशल ट्रेन


रक्षाबंधन पर बहनों को ट्रेन में जाने में दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने 6 लेडीज स्पेशल ट्रेन चलाई है। ये ट्रेन सिर्फ महिलाओं के लिए ही चलाई गई है। भारतीय रेलवे की दिल्ली डिविजन ने 6 जोड़ी लेडीज स्पेशल ट्रेन चलाई है। इससे रक्षाबंधन पर बहनों को यात्रा करने में दिक्कत नहीं होगी। इस बार रक्षाबंधन 26 अगस्त रविवार को है।
ये ट्रेन पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल की बीच चलाई गई है। नई दिल्ली से ये ट्रेन 26 अगस्त को सुबह 8.20 बजे चलेगी।
इसके अलावा गाजियाबाद से नई दिल्ली और नई दिल्ली से गाजियाबाद के लिए भी रक्षाबंधन विशेष ट्रेन चलाई गई है। गाजियाबाद से ये ट्रन सुबह 8.30 बजे चलेगी। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से पानीपत और पानीपत के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई है। ये सभी ट्रेन 26 अगस्त के दिन चलेंगी। इस दिन ईएमयू ट्रेनों पर दबाव दिखता है।
उत्तरी रेलवे ने गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए 24 अगस्त से 28 अगस्त तक हर दिन ईएमयू स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। रेलवे के यात्री शिकायत हेल्पलाइन नंबर 138 है और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 है।रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भी बहनों से 26 अगस्त के दिन किराया नहीं वसूलेगा।
यूपी रोडवेज की बसों में 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों से किराया नहीं वसूला जाएगा। रक्षाबंधन के दिन नोएडा डिपो की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से भी किराया नहीं वसूला जाएगा। नोएडा से आगरा, अलीगढ़, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और दिल्ली के लिए चलने वाली बसों में किराया नहीं लिया जाएगा।


ट्विटर के बाद पीएम मोदी ने अपने नाम किया 'लिंक्ड-इन' का मैदान

चुनावी मैदान हो या चुनावी सभा, नरेन्द्र मोदी का कोई सानी नहीं. पर उनका जादू मैदान में इंतजार करती जनता से ज्यादा सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है. जितने लोग मोदी की सभा में उन्हें सुनने के लिए पहुंचते हैं उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो कर रहे हैं. ट्विटर ने सुरक्षा की दृष्टि से मोदी के कुछ फॉलोअर की संख्या में गिरावट ला दी थी पर उन्होंने ने नया कीर्तिमान 'लिंक्ड-इन' में बना लिया है.

पिछले एक वर्ष में मोस्ट व्यूड प्रोफाइल में पीएम मोदी के लिंक्ड-इन प्रोफाइल को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. इस बात का खुलासा खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्ड-इन के डायरेक्टर श्रीविद्या ने किया है. मोस्ट पावरफुल भारतीय प्रोफाइल की सूची की घोषणा करते हुए कहा उन्होंने कहा कि यह एक अनुस्मारक है कि सफलता का मतलब हम में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग चीजें हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ये पावर प्रोफाइल दूसरों को अपना रास्ता खोजने के लिए प्रेरित करते हैं.
बता दें कि लिंक्ड-इन पर 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसकी वजह से इनके प्रोफाइल को मोस्ट पावरफुल प्रोफाइल चुना गया है. खास बात यह है कि इस साल पीएम मोदी ने 4 आर्टिकल पोस्ट किए है, साथ ही उनका प्रोफाइल 3 साल पहले अपडेट किया गया था. बावजूद इसके प्रोफाइल पर 6,000 से ज्यादा लाइक्स भी हैं.

सरकार के इस कदम के बाद आधे से भी कम हो जाएगा कार  चलाने का खर्च


केन्द्र सरकार व्हीकल्स में हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक सिस्टम के रेट्रो फिटमेंट को मंजूरी देने की तैयारी कर रही है। यह कदम वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया है। पेट्रोल और डीजल वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाने के बाद कार चलाने का खर्च 50 फीसद से भी कम हो सकता है।

रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे मिनिस्ट्री द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना में मोटर व्हीकल्स एक्ट 1989 में संशोधन करने की बात कही गई है। इसके तहत मौजूदा रेट्रो फिटमेंट को तीन कैटेगरीज में बांटा जाएगा और यह एआईएस-123 स्टैंडर्ड की जरूरतों को पूरा करना होगा। अभी इस नोटिफिकेशन को पास किया जाना बाकी है।
ड्राफ्ट के मुताबिक पहली कैटेगरी में पैसेंजर व्हीकल, स्मॉल गुड्स करियर और 3500 किलो से कम वाले वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लग सकता है। दूसरी कैटेगरी में 3500 किलो से ज्यादा वजन वाले वाहनों में हाइब्रिड सिस्टम लगाया जा सकता है और तीसरी कैटेगरी में मोटर व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक ऑपरेशन्स में बदलना है, जिसमें कम्बशन इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन से रिप्लेस किया जा सकता है।


कोसीकलां: राजधानी एक्‍सप्रेस की चपेट में आए 7 लोग, दो की मौत


उत्‍तर प्रदेश के कोसीकलां रेलवे स्‍टेशन पर भीषण हादसा हुआ है। राजधानी एक्‍सप्रेस की चपेट में आने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं पांच की हालत गंभीर है। रेलवे की बड़ी लापरवाही से यात्रियों में खासी नाराजगी है। मौके पर जीआरपीएफ की टीम भी पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि मथुरा के पास कोसीकलां रेलवे स्‍टेशन पर कुछ यात्री एक प्‍लेटफॉर्म से दूसरे प्‍लेटफॉर्म तक जाने के लिए पटरियों का इस्‍तेमाल कर रहे थे। जल्‍दबाजी में रेलवे लाइन क्राॅस करते वक्‍त अचानक राजधानी एक्सप्रेस आ गई और यात्री इसकी चपेट में आ गए। यात्रियों का कहना है कि रेलवे की ओर से ट्रेन आने की सूचना नहीं दी गई थी।


केरल बाढ़: सरकार पर आरोप लगाने वाला  वीडियो फेक, सेना ने किया खुलासा


एक तरफ केरल सदी की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इस दुख की घड़ी में देश-विदेश से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं वहीं कुछ लोग फर्जी खबरें फैला कर इसमें बाधा पैदा कर रहे हैं। केरल की बाढ़ को लेकर एक फेक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सेना ने इसे फेक बताते हुए इसे वायरल नहीं करने की चेतावनी जारी की है।

इस वीडियो को सबसे ज्यादा 'भारतीय महिला मोर्चा थालसैरी निर्वाचन क्षेत्र' नामक पेज से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सेना की वर्दी पहने हुए एक व्यक्ति मलयालम भाषा में केरल सरकार के राहत और बचाव कार्यों के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है।
इसको लेकर सेना की ओर से एक ट्वीट किया है। जिसमें कहा गया है कि यह शख्स फर्जी है, जो केरल में बचाव और राहत प्रयासों के बारे में गलत जानकारी देकर भ्रम फैला रहा है। भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे हर प्रयास का उद्देश्य मानव जिदंगियों को बचाना है। 

बजरंग ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मैडल 

18वें एशियाई खेलों के पहले ही दिन रविवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में भारत के बजरंग पूनिया ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता । उन्होंने फाइनल में जापान के दाइजी ताकातानी को 11-8 ये हारा दिया । बजरंग ने इंचियोन-2014 में खेले गए एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था। इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल रहे।

बजरंग को इस वर्ग में स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। चौबीस वर्षीय भारतीय पहलवान ने एशियाई खेलों से पहले लगातार तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये थे। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में, जार्जिया में तबलिसी ग्रां प्री और इस्तांबुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिताब जीता था।
स्वर्ण पदक बाउट से पहले बजरंग ने उज्बेकिस्तान के खानोव सिरोजिद्दीन, ताजिकिस्तान के फेजिएव अब्दुलकोसिम और मंगोलिया के बातचुलुन्न बातमागनाई को हराया। फाइनल में बजरंग ने पहला दांव ही टेक डाउन खेला था और छह अंक हासिल किए। इसी बीच जापानी खिलाड़ी ने दो अंक लिए। पहले राउंड का समाप्ति तक बजरंग 6-2 से आगे थे।
जपानी खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में 6-6 की बराबरी कर ली थी लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने दो अंक लेकर स्कोर 8-6 और फिर 11-8 कर लिया स्वर्ण अपने नाम किया।

केरल बाढ़: लाशों को कब्र तक नसीब नहीं, पादरी ने दान की जमीन

केरल में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ में अभी तक लगभग 400 लोगों की मौत हो गई जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण कई लोग बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों में रहने को मजबूर है। बाढ़ से राज्य के पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बाढ़ में हजारों एकड़ खड़ी फसल तबाह हो गई है। राज्य में ऊंचाई वाले इडुक्की, मलप्पुरम, त्रिशूर और एर्नाकुलम जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। 

बाढ़ के कारण कई शव मॉर्च्युरी में पड़े हुए हैं, क्योंकि बाढ़ के कारण पानी भरा हुआ है जिस वजह से सूखी जमीन नहीं मिल पा रही है। बाढ़ प्रभावित केरल की मदद के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आगे आए हैं। इस संकट की घड़ी में हर शख्स अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है। कई राज्यों ने जहां अपनी तरफ से आर्थिक सहायता दी है वहीं देश के अलग-अलग कोनों से लोग मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान कर रहे हैं। 
इन सबके बीच दिल्ली के एक 49 वर्षीय पादरी कुरुविला कुलंजीकोंपिल सैमुएल ने केरल के थानामथिट्ठा स्थित अडूर में स्थित अपनी जमीन का एक चौथाई हिस्सा दान कर दिया है। सैमुएल ने यह हिस्सा इसलिए दान किया है ताकि बाढ़ में मारे गए लगों का अंतिम संस्कार यहां किया जा सके। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक सैमुएल ने कहा कि यहां कोई भी धर्म का व्यक्ति अंतिम संस्कार कर सकता है।


इमरान के सपनों में पीएम मोदी की झलक


पाकिस्तान की हुकूमत बदल गई है. इमरान खान के साथ देश का उम्मीदें बंधी है कि अब कुछ नया होगा, कुछ बेहतर होगा. प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान अपना पहला भाषण दे चुके हैं. पर ऐसा लगता है कि वे भारत के प्रधानमंत्री से खासे इंप्रेस हैं. तभी तो उनके भाषण में पीएम मोदी जैसी उम्मीदें दिखाई दी. इस बात को पाकिस्तान के साथ इंटरनेशनल मीडिया ने भी स्वीकार किया है.


माना जा रहा है कि इमरान पीएम मोदी के काम और योजनाओं से इतने प्रभावित हैं कि वे अपने देश में भी उन्हें लागू करने का मन बना रहे हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान की जनता को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि स्वच्छता आधा धर्म है. हमें पूरे पाकिस्तान में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करनी है, ताकि पाकिस्तान स्वच्छता और सुंदरता के मामले में यूरोपीय देशों का मुकाबला कर सके.

पीएम मोदी को अक्सर अप्रवासी भारतीयों को देश में निवेश करने के लिए प्रेरित करते हुए सुना है. इमरान ने भी अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी देश में पैसा भेजें, यहां के बैकों में रखे. जिससे देश को डॉलर की कमी से निजात दिलाने में मदद मिले.

इमरान ने पीएम मोदी की तरह आवास योजनाओं पर बल देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, गवर्नर, कमिश्नर के बड़े-बड़े बंगले हैं जबकि आजादी के बाद देश की बड़ी आबादी के सर पर अभी भी छत नहीं है. इमरान ने कहा कि पाकिस्तान में 50 लाख कम बजट के घरों का निर्माण कराया जाएगा जो कि एक चुनौती भरा कार्य है.


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदनाएं


भले ही गांधी परिवार से पीएम मोदी की जमती नहीं है और वे देश में पिछडेपन के लिए परिवारवाद की राजनीति को दोषी मानते हों पर आज जबकि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती है तो उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.


मोदी ने अपने मन की हर रार को दूर रखते हुए एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है. इस मौके पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं साथ ही देश के प्रति किए गए उनके प्रयासों और कार्यो को याद करता हूं.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.


पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने मणिशंकर को हुआ फायदा राहुल ने रोका निलंबन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पार्टी नेता मणिशंकर अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके बाद से ही विवादों में रहने वाले मणिशंकर अय्यर की पार्टी में वापसी हो गई है। पिछले साल पीएम मोदी पर विवादित बयान देने पर मणिशंकर अय्यर को निंलंबित कर दिया गया था। 

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की अनुशंसा पर राहुल गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द करने को मंजूरी प्रदान की।
बता दें कि पिछले साल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपशब्दों का इस्तेमाल कर एक विवाद पैदा कर दिया था। मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि मुझको लगता है कि ये आदमी बहुत ही नीच किस्म का इंसान है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है?" ये बयान उन्होंने पीएम मोदी के अंबेडकर अंतराष्ट्रीय सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही बात पर दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि देश के निर्माण में अंबेडकर का अभूतपूर्व योगदान रहा है लेकिन कई सरकारों ने उनके योगदान को कमतर करने की नाकाम कोशिश की है। वहीं मोदी ने यह भी कहा था कि अंबेडकर को खत्म करने के सभी प्रयास विफल रहे और अंबेडकर आज भी लोगों के दिमाग में हैं।
इस पर मणिशंकर अय्यर ने कहा था, "अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश को साकार करने में एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था, उनका नाम था जवाहरलाल नेहरू। अब इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें कहें और वो भी अंबेडकर जी की इमारत के उद्घाटन के मौके पर, तो मुझको लगता है कि ये आदमी बहुत ही नीच किस्म का इंसान है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है?"


गंगा में विलीन हुई वाजपेयी  की अस्थियां, हर की पौड़ी में उमड़ा जनसैलाब


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता ने हरिद्वार के हर की पौड़ी के पास गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। भारत रत्न वाजपेयी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा सहित देश की सौ अलग-अलग पवित्र नदियों में विसर्जित की जाएंगी, जिसकी शुरुआत रविवार को हर की पौड़ी से हुई।

वाजपेयी की अस्थियों का कलश लेकर उनकी दत्तक पुत्री नमिता, दामाद रंजन भट्टाचार्य और नातिन निहारिका हर की पौड़ी पर स्थित ब्रहमकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद थे।

अपने प्रिय नेता वाजपेयी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम का साक्षी बनने और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हर की पैड़ी पर खास लोगों के साथ ही आम लोगों का भी सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले, वाजपेयी का अस्थि कलश फूलों से सजे एक वाहन में रखकर भल्ला कॉलेज मैदान से हर की पैड़ी तक लाया गया।

मणिशंकर की कांग्रेस में वापसी पीएम मोदी है— बीजेपी


पीएम मोदी को लेकर अपने अपमानजनक बोल के बाद नौ महीने पहले कांग्रेस से निलंबत किए मणिशंकर अय्यर की पार्टी में दोबारा वापसी पर बीजेपी ने सवाल खड़ा किया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि निलंबन की वापसी पीएम मोदी और पूरे पिछड़े वर्ग का अपमान है. उन्होंने इसपर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है.

संबित पात्रा ने पिछड़ा कार्ड खेलते हुए कहा, "मोदी को लेकर मणिशंकर ने जो कुछ कहा था कि वो एक टिप्पणी नहीं थी, न ही सिर्फ एक प्रधानमंत्री की बेइज्जती थी. बल्कि वो एक जातिवादी टिप्पणी थी. जो शख्स पिछड़ा है और उस व्यक्ति को, प्रधानमंत्री को, जो गरीब है, आप उसे कहते हैं कि आप नीच आदमी हैं तो स्वाभाविक रूप से ये पूरे पिछड़े वर्ग के लिए एक गाली है."


केरल बाढ़ : आंध्र प्रदेश के आईएएस बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन


आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी एक दिन का वेतन केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। केरल करीब 100 साल के इतिहास में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है।

आंध्र प्रदेश की आईएएस ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव शशि भूषण कुमार ने कहा कि एसोसिएशन राज्य में भयावह बाढ़ के कारण केरल में लोगों के समक्ष आ रही परेशानी और तबाही पर गहरा दुख और सहानुभूति व्यक्त करती है।
कुमार ने कहा कि केरल के लोगों के साथ अपना दुख साझा करते हुये आंध्र प्रदेश की आईएसएस ऑफिसर एसोसिएशन केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने सदस्यों के एक दिन के वेतन का योगदान करेगी आंध्र प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल को 10 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।


मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल


राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमला बोल रही है. मगर अब राफेल मुद्दे पर कांग्रेस ने हमला और भी तेज कर दिया है और मोदी सरकार के खिलाफ में जनआंदोलन करने का मूड बनाया है. 

अब खबर है कि कांग्रेस के नेता देश भर में राफेल मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे. बता दें कि राहुल गांधी संसद में भी इस मामले को उठा चुके हैं और कांग्रेस पार्टी मॉनसून सत्र के दौरान भी संसद परिसर में प्रदर्शन कर चुकी है. 
कांग्रेस ने राफेल सौदे को नरेंद्र मोदी सरकार का एक घोटाला करार देते हुए इसे लेकर हमले को तेज करने का निर्णय लिया और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू करेगी.
सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कांग्रेस के 50 नेता देश भर के करीब 100 शहरों में राफेल मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कांग्रेस ने राफेल सौदे को नरेंद्र मोदी सरकार का एक घोटाला करार देते हुए 
इसे लेकर हमले को तेज करने का निर्णय लिया और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, पार्टी के विधायक दल के नेताओं और प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई.


वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुरू, शाह, राजनाथ और योगी  शामिल


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश भर की कई नदियों में विसर्जित की जाएंगी और इसकी शुरुआत आज हरिद्वार में गंगा नदी में उनकी अस्थियों के विसर्जन के साथ होगी। अस्थी कलश यात्रा शुरु हो चुकी है।

इस बीच हरिद्वार के पन्ना लाल भल्ला इंटर कॉलेज में 'अस्थी कलश यात्रा' की तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह यात्रा यहां से शुरू होकर प्रेम आश्रम तक जाएगी और फिर हरिद्वार के हर की पौड़ी में अस्थियां विसर्जित कर दी जाएंगे।
हरिद्वार में अटल बिहार वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में बीजेपी समर्थकों सहित लोगों का भारी हुजूम दिखा। इस कलश यात्रा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी के करीब 15 हजार कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

केरल बाढ़ः तेज बारिश से बचाव अभियान में फिर रुकावट


केरल में बारिश से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 357 पहुंच गया। इस साल एक जून से 15 अगस्‍त के बीच 2086 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्‍य से 30 प्रतिशत ज्‍यादा है। बारिश की आशंका को देखते हुए बचाव दल की कोशिश अब दूर-दराज के इलाकों से लोगों को जल्द से जल्द निकालने की है। इस बीच चेंगानूर में भारी बारिश ने वहां बचाव अभियान को एक बार फिर बाधित हो गया।


केरल के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया गया है। खराब मौसम और भारी बारिश के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। इन इलाकों में शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए जाने की उम्मीद है। इस बीच केरल राज्य परिवहन निगम ने केरल और कर्नाटक के बीच बस सेवाएं दोबारा शुरू करने की घोषणा की है।


देश के कई राज्यों समेत संयुक्त अरब अमीरात और कतर जैसे देशों ने केरल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। कई नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने भी बाढ़ राहत कार्य के लिए डोनेशन दिया है। इन सबके बीच केरल के कोच्चि की रहने वाली 21 साल की छात्रा हनान हामिद ने बाढ़ प्रभावित केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1.5 लाख रुपये का योगदान किया है।


साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने केरल में बाढ़ राहत के लिए 15 लाख रुपये डोनेट करने का ऐलान किया है। ऑनलाइन पेमेंट पोर्टल पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दस हजार रुपए दान किए। इस मदद को लोगों ने बेहद 'मामूली' बताते हुए पर निशाना साधा।


पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल को शनिवार को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘भारतीय दल को इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों के लिए शुभकामना. हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.’ इन खेलों में 45 देशों के 11000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में आयोजित हो रहे टूर्नमेंट का गेलोरा बंग कारनो स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया गया. लगभग 4000 इंडोनेशिया के कलाकारों, लोक नर्तकों और गायकों और डांसरों ने लगभग 50000 दर्शकों की मौजूदगी में अपने देश की संस्कृति से दुनिया को अवगत कराया. समारोह के दौरान लगभग 4000 कलाकारों ने इंडोनेशिया का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया.


खुलासा: अटल के पीछे थे मोदी और उनके पीछे 50 शार्प शूटर!


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनकी अंतिम यात्रा में अपार जनसैलाब उमडा था.आम आदमी से लेकर मशहूर शख्सियत भी उस दिन 'अनंत को जाते अटल जी' के पीछे थे. लाखों के की अगुवाई कर रहे थे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी.

नरेन्द्र मोदी ने अटल जी की अंतिम यात्रा में जाने के लिए प्रोटोकॉल तोड दिया. वे पैदल ही यात्रा में शामिल हुए और करीब 5 किमी तक चले. उनके साथ बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता भी थे. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि लाखों लोगों की इस भीड के बीच 50 शॉर्पशूटर भी मौजूद थे.
घबराएं नहीं! ये शूटर मोदी की सुरक्षा के लिए भीड में शामिल हुए थे. इतना ही नहीं उसी भीड में आईबी के 600 एजेंट भी थे. जो चप्पे चप्पे पर अपनी चौकस निगाह रखे हुए थे. उनके साथ दिल्ली पुलिस के जवान सादी वर्दी में शामिल हुए ताकि मोदी की सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए.
कुल मिलाकर यह सारा इंतजाम इतना खूफिया रखा गया कि किसी को कानों कान खबर नहीं हुई. यह चाक चौबंद व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि मोदी पर हमले का खतर अभी टला नहीं है. आईबी का मनाना है कि देश के प्रधानमंत्री पर आंतकी हमला हो सकता है. आतंकी ऐसे ही किसी मौके की फिराक में हैं, जब पीएम सार्वजनिक स्थान में भीड के बीच में मौजूद हों. और अटल जी की अंतिम यात्रा आंतकियों के लिए वह मौका हो सकती थी.
जैसे ही जानकारी मिली की मोदी और अमित शाह पैदल यात्रा में शामिल होंगे. वैसे ही आईबी अलर्ट हो गई. तुरंत फैसला लिया गया और दिल्ली पुलिस के गुप्तचर तैनात कर दिये गये. सेना, अर्द्धसैनिक बलों की टीम ने मोदी और शाह के आसपास अचूक घेरा बना लिया. आईबी (खुफिया) ने दिल्ली पुलिस के चुने हुये जवानों को सादी वर्दी और सफेद टोपी में कार्यकर्ताओं के तौर पर भीड़ में शामिल कराया गया. एसपीजी की एक स्पेशल टीम यात्रा में शामिल हुई.
सेना, नेवी और वायुसेना के जवानों ने भी मुस्तैदी दिखाई. बहादुरशाह जफर मार्ग और आसपास के इलाके में शार्पशूटर तैनात किये गये थे जो भीड़ पर नजर रखे हुये थे. जानकारी के अनुसार 700 कमांडों एनएसजी, एसपीजी और स्क्वॉट टीम के, 30 टीमें पराक्रम की भीड़भाड़ वाले इलाके में, 650 खुफिया जवान के भीड़ के साथ और 50 शार्प शूटर शामिल हुए. इस पूरे घटना क्रम पर 600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई.

मॉरिशस में बन रहे साइबर टॉवर का नाम होगा अटल बिहारी वाजपेयी टावर 


मॉरिशस के पोर्ट लुईस में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर यहां प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।


सम्मेलन में बोलते हुए स्वराज ने कहा, अलग अलग देशों में लुप्त हो रही हिन्दी को बचाने की जिम्मेदारी भारत ले ली है। प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने भारत के सहयोग से बने साइबर टावर को अब अटल बिहारी वाजपेयी टावर नाम देने की घोषणा की है। शुक्रवार को मॉरिशस ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने राष्ट्रीय झंडे और तिंरगे को आधा झुका दिया था।


प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने कहा, 'वाजपेयी जी के निधन पर सरकार ने यह फैसला लिया है कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक हमारा और भारतीय झंडा आधा झुका रहेगा। निजी क्षेत्र से भी यह अपील की गई है कि वह इस दौरान झंडों को आधा झुका लें।'


एशियन गेम्स 2018 का आज शाम 5.30बजे उद्घाटन, कल से होंगी प्रतियोगिताएं 

एशियन गेम्स 2018 का आज इंडोनेशिया में रंगारंग आगाज होगा । भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे उद्घाटन समारोह में भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा तिरंगा थाम कर भारतीय दल की अगुवाई करेंगे । 


रविवार से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी ।
इन खेलों में 45 देशों के 11,000 खिलाड़ी भाग लेंगे। एशियन गेम्स का समापन 2 सितंबर को होगा। एशियाई खेलों की तैयारियां काफी तनावपूर्ण रहीं, जिसमें चयन संबंधित शिकायतों और अदालती कार्रवाई के अलावा हमेशा की तरह दल की संख्या 804 (एथलीट और अधिकारियों को मिलाकर) को लेकर विवाद शामिल रहा तथा सबसे अहम दल के साथ पहुंचे अधिकारियों की छवि पर उठे सवाल रहे।
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद ज्यादातर खिलाड़ियों और उनके कोचों ने स्वीकार किया है कि चीन, जापान और कोरिया जैसे ताकतवर देशों की मौजूदगी में उसके लिए चुनौती काफी मुश्किल होगा, हालांकि इससे न तो उत्साह और न ही उम्मीदों में कमी आई है। भारत ने 2014 एशियाड में 11 स्वर्ण सहित 57 पदक हासिल किए थे। इस बार 572 खिलाड़ियों के दल से इससे बेहतर की उम्मीद होगी।


केरल के हालातों पर शशि थरूर ने पीएम मोदी से मांगी मदद


यूं तो शशि थरूर जब बोलते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ही बोलते हैं पर केरल के हालातों ने उन्हें मोदी से मदद की अपील करने के लिए बाध्य कर दिया. थरूर ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें कहा है कि मोदी केरल के हालातों को बेहतर बनाने के लिए सेना की मदद लें.
उन्होंने लिखा कि 'मुझे भरोसा है कि पीएम मोदी आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और एनडीआरएफ की और टीमें केरल भेजेंगे. क्योंकि वहां हालात बदतर हैं. बचाव और राहत कार्य हमारी प्राथमिकता है. लोगों की जान बचाने का ये आखिरी मौका है.'
हालांकि इसके पहले ही मोदी राज्य का दौरा कर चुके हैं और पीडितों की मदद और बचाव कार्य के लिए केन्द्र से 500 करोड रुपए के फंड दिए जाने का एलान भी कर चुके हैं. मोदी के अलावा एसबीआई भी 2 करोड रुपए का दान दे रहा है. दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल से भी मुख्यमंत्रियों ने मदद के लिए दान दिया है.

मनोरंजन चैनलों पर नहीं रहा वाजपेयी के निधन का शोक। 

दिनभर चलते रहे अश्लील गाने।

=====

सवाल उठता है कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का शोक सिर्फ न्यूज चैनलों के लिए ही था? सरकार वाजपेयी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। 17 अगस्त को दफ्तरों में छुट्टी भी रखी गई।
 देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं भी गमगीन दिखे। दिल्ली में लाखों लोगों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। यहां तक कि सभी समारोह भी 22 अगस्त के लिए स्थगित कर दिए गए। 17 अगस्त को अंतिम संस्कार वाले दिन जब देशभर के लोग गमगीन थे, तब हमारे ही देश के मनोरंजन चैनलों पर दिन भर अश्लील गाने प्रसारित होते रहे। जो चैनल फिल्मों के हैं, उन पर फिल्मे चलती रहीं। कई चैनल तो फूहड़ता से भरे हैं, उन पर भी दिन भर फूहड़ता परोसी जाती रही। 
ऐसे सभी चैनल हमारे देश के कानून के अंतर्गत भी चलते हैं। माना कि ऐसे चैनलों को स्वतंत्रता मिली हुई है, लेकिन जब पूरा देश गमगीन हो, तब तो ऐसे चैनलों को भी देश के माहौल के अनुरूप प्रसारण करना चाहिए। इस ओर सरकार को भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह मामला राष्ट्र की संवेदनाओं से जुड़ा है। ऐसे कैसे हो सकता है कि जब लाखों लोगों की आंखों में अपने नायक के लिए आसंू हो तब अनेक चैनलों पर मौज मस्ती वाले गानों का प्रसारण हो रहा हो।
 अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि आप देश के माहौल के विपरीत चैनलों पर प्रसारण करें। अच्छा होता कि मनोरंजन चैनलों पर भी 17 अगस्त को वाजपेयी से जुड़ी घटनाओं का प्रसारण होता। सरकार ऐसा कानून बनाए जिसमें मनोरंजन चैनलों पर भी अंकुश लग सके। चूंकि ऐसे चैनलों का संचालन करने वाले लोग पश्चिमी मानसिकता है। इसलिए उन्हें भारत के माहौल से कोई फर्क नहीं पड़ता।
हम सब जानते हैं कि मनोरंजन चैनलों पर हमारी संस्कृति के विरुद्ध क्या - क्या दिखाया जाता है। इस मामले में हमारे प्रमुख न्यूज चैनलों की प्रशंसा की जानी चाहिए कि 17 अगस्त को अधिकांश न्यूज चैनलों ने दोपहर को सास बहु साजिश जैसे हंसी मजाक के कार्यक्रम भी प्रसारित नहीं किए। 
सभी चैनलों ने वाजपेयी जी के अंतिम दर्शनों, शव यात्रा तथा अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण ही दिखाया। किसी भी न्यूज चैनल पर हास्य से संबंधित कोई प्रोग्राम प्रसारित नहीं हुआ। अधिकांश चैनलों ने वाजपेयी के पुराने भाषण भी दिखाए। हालांकि हर न्यूज चैनल का अपना-अपना नजरिया होता है, लेकिन 17 अगस्त को सभी न्यूज चैनलों ने एक सा नजरिया रखा।


अरविंद केजरीवाल से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य


दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का सियासी सफर अन्ना आंदोलन से शुरू हुआ। पार्टी बनाने के बाद कई दिनों तक वो भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर बड़ी निडरता से कोई न कोई खुलासा करते रहते थे।


 2014 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने सभी राजनीतिक पार्टियों को दिन में तारे दिखा दिए थे। कुछ लोग अभी भी मानते हैं कि वैकल्पिक राजनीति की कसौटी पर कसने की बजाय यदि उनकी सरकार के कामों को देखें तो वह अब तक की सबसे अच्छी सरकार है। 

आज हम लाए हैं 

सीएम केजरीवाल से जुड़े प्रमुख तथ्य-


🔶 अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनके पिता गोविंद राम जिंदल स्ट्रिप्स में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कार्य किया करते थे। गोविंद राम के तीन बेटे और बेटियां हैं।


🔶 अरविंद ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मिशनरीज स्कूल में पूरी की है। इस कारण बचपन से ही उनका चर्च में प्रार्थना करने के प्रति काफी लगाव रहा है। 


🔶 साधारण परिवार से आने वाले अरविंद ने 1985 में आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में टाटा स्टील जमशेदपुर में नौकरी की। हालांकि नौकरी में ज्यादा मन न लगने के कारण उन्होंने जल्द ही उसे छोड़ दिया और कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी का रुख किया। 


🔶 नौकरी छोड़ने के बाद केजरीवाल ने दोबारा से पढ़ाई शुरू की और आईआरएस की परीक्षा दी। उनकी मेहनत रंग लाई और केजरीवाल ने महज एक कोशिश में उन्‍होंने परीक्षा पास की और आईआरएस अधिकारी बने।


🔶 मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उनकी मुलाकात अपनी साथी आइआरएस अधिकारी सुनीता से हुई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केजरीवाल की पोस्टिंग दिल्ली में हुई और उन्होंने सुनीता से शादी कर ली। उनका एक बेटा पुलकित और एक बेटी हर्षिता है।


🔶 केजरीवाल को शतरंज और किताबों का काफी शौक है। उनके हाथ में एक पेंसिल और स्केच बुक हमेशा रहती थी। उन्हें स्केचिंग का इतना शौक था कि वे जो भी चीज देखते उसका चित्र बना देते थे। वो शुद्ध शाकाहारी हैं।


🔶 अरविंद ने संयुक्त आयुक्त के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। साल 2000 में उन्‍होंने एक एनजीओ 'परिवर्तन' की स्थापना की और सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में काम किया। सूचना के अधिकार को लागू कराने में केजरीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


🔶 आरटीआई एक्ट के लिए 2006 में केजरीवाल को रेमन मैग्‍सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और समाजसेवी अन्ना हजारे के संपर्क में आए और लोकपाल बिल के लिए जंग शुरू की। 2012 में राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की और आम आदमी पार्टी का गठन किया।


🔶 आम आदमी पार्टी के गठन से और गठन के बाद उनके कई साथी उनसे नाराज हो गए, पर केजरीवाल ने हार नहीं मानी। उन्होंने 2013 में शिला दीक्षित को चुनाव में हराया। वे मुख्यमंत्री बने, लेकिन 49 दिन बार पद से इस्तीफा दे दिया। 2015 में केजरीवाल ने दोबारा चुनाव लड़ा और दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।


🔶 अगर राजनीतिक दांव पेंच की बात करें तो सत्ता में आने के बाद से केजरीवाल इसमें नौसिखए से नजर आते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर दिया गया उनका बयान हो या एमसीडी चुनाव में ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ को अपनी हार की वजह बताना हो। ऐसे ज्यादातर मौकों पर उनका दांव उल्टा ही पड़ा है। 


केरल में बाढ़ कराहने लगे लोग, अब मदद की दरकार


केरल में लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 167 जानें जा चुकी हैं। पूरे राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। साल 1924 के बाद से यह सबसे खतरनाक बाढ़ है। अब तक करीब डेढ़ लाख लोग बेघर हो चुके हैं और रिलीफ कैंप में शरण ले रहे हैं। मुसीबत में फंसे इन लोगों को पूरे देश से सहायता राशि जुटाई जा रही है। पीएम मोदी भी शाम को केरल के हालातों को जायजा लेने जाएंगे।

राज्य के चौदह ज़िलों में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। कोच्चि एयरपोर्ट पानी में डूब चुका है जिसकी वजह से उसे 26 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी आपदा प्रबंधन और पुनर्वास के संबंध में उठाए गए कदमों पर केरल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने मुल्लापेरियार बांध में जल स्तर कम करके 139 फुट करने के तरीके तलाश करने को कहा।

केरल पीएससी ने 17-18 अगस्त की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, बाढ़ के कारण रेलवे की परीक्षाएं भी टाली गई है। आईएमए ने ऐलान किया है कि वह बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच हजार डॉक्टरों की तैनाती करेगा।

बाढ़ से सब कुछ गंवा चुके केरलवासियों के लिए अब सहायता की दरकार है। हर वर्ग आगे आकर उनकी मदद में जुट गया है। फिल्म जगत भी इसमें अपना अहम योगदान दे रहा है। वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और अभिषेक बच्चन जैसी बॉलीवुड हस्तियों से लेकर दक्षिणी फिल्म जगत के दुलकेर सलमान और सिद्धार्थ जैसे दिग्गजों ने सभी से मदद करने का आग्रह किया है।

केरल की बिगड़ती स्थिति तथा बाढ़ व आपदा में फंसे लोगों को त्वरित राहत व सहायता पहुंचाने के लिए केरल सरकार ने भी एक आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है। जिसके माध्यम से लोग पीडि़तों को त्वरित राहत व सहायता पहुंचा सकते हैं।
इस वेबसाइट के माध्यम से पहुंचा सकते हैं सहायता- donation.cmdrf.kerala.gov.in
इसी प्रकार जो लोग ऑनलाइन सहायता नहीं पहुंचा सकते या फिर जिन्हें ऑनलाइन भुगतान की जानकारी नहीं है और जो बाढ़ पीडि़तों की मदद करना चाहते हैं। सरकार ने उनके लिए सीधे बैंक के द्वारा मदद व सहायता पहुंचाने के लिए बैंक खाता संख्या तथा मेल द्वारा राशि चेक भेजने की भी सुविधा दी है। इसके तहत लोग इस तरह से सीधे सहायता पहुंचा सकते हैं ।

विद्यार्थियों ने अपनी मांग को लेकर किया चक्काजाम 


आसींद राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा छात्र नेता कन्हैया लाल गुर्जर के नेतृत्व में महाविद्यालय में कमरे की कमी होने के कारण विद्यार्थियों ने  बस स्टैंड पर 2 घंटे तक चक्का जाम रहा साथ ही कार्यकर्ता अपनी मांग को मनवाने के लिए नारेबाजी करते रहे 

मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी डॉ दिनेश सापोला ने धरने पर मौजूद विद्यार्थियों को आश्वासन सुरूप कहा कि जब तक महाविद्यालय को नवनिर्मित भवन में स्थान तक नहीं किया जाता है

 तब तक वर्तमान में संचालित विद्यालय  के दो उपलब्ध कराए गए दिया इस मौके पर तहसीलदार हरिओम यादव थाना अधिकारी राजकुमार नायक आदि प्रशासनिक अधिकारी वह छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील गर्ग देवी लाल माली पूजा कुमावत प्रकाश कुमावत हंसराज मेवाड़ा आदि एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे रहे 


फिर लगा विपक्ष की एकता को झटका। एनडीए के हरिवंश बने राज्यसभा के उपसभापति। पीएम ने पत्रकारों को दी सीख।

9 अगस्त को राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में एक बार फिर विपक्ष की एकता को झटका लगा है। भाजपा के गठबंधन वाले एनडीए सांसदों की संख्या कम होने के बाद भी कांग्रेस के गठबंधन वाले यूपीए के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद चुनाव हार गए। एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को 125 जबकि बीके को 105 मत ही मिले।
 इससे प्रतीत होता है कि नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए सार्वजनिक मंचों पर तो विपक्ष के नेता साथ दिख जाते हैं, लेकिन संसद के अंदर ऐसी एकजुटता नहीं दिखाई जाती। वैसे भी उपसभापति के चुनाव में जो रणनीति नरेन्द्र मोदी और अमितशाह ने दिखाई वैसी रणनीति कांग्रेस के राहुल गांधी और उनके खास सलाहकार संगठन महासचिव अशोक गहलोत नहीं दिखा सके।
 मोदी शाह को पता था कि राज्यसभा में भाजपा की स्थिति कमजोर है, इसलिए उपसभापति का उम्मीदवार बिहार के सीएम नीतिश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू के सांसद हरिवंश को बनाया। नीतिश की वजह से ही छोटे दलों के वोट मिल गए। यही वजह रही कि 244 वोटों में से हरिवंश ने 125 प्राप्त कर लिए।
 शिव सेना भले ही मोदी शाह को गालियां देती हो, लेकिन राज्यसभा में वोट तो भाजपा के समर्थन  वाले उम्मीदवार को ही दिया। इसी प्रकार यूपी में भले ही अखिलेश यादव मायावती को बुआ मान रहे हों, लेकिन राज्यसभा चुनाव के मौके पर सपा सांसद रामगोपाल यादव का कहना रहा कि अब कांग्रेस को तय करना है कि वह कितनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है। 
यादव ने एक तरह से कांग्रेस के उम्मीदवार बीके का विरोध किया। यानि अपनी रणनीति से मोादी शाह शिव सेना का समर्थन पाने में सफल रहे, वहीं कांग्रेस से सपा जैसी पार्टी छिटक गई। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने कांग्रेस के नेतृत्व को मानने से इंकार कर दिया, वहीं अरविंद केजरीवाल अपनी उपेक्षा से खफा नजर आए। कुल मिलाकर उपसभापति के चुनाव में विपक्ष का महागठबंधन बिखर गया। 2019 तक क्या स्थिति रहती है, यह आने वाला समय ही बताएगा।
पत्रकारों को सीखःहरिवंश नारायण सिंह के उपसभापति बनने के मौके पर पीएम मोदी ने पत्रकारों को भी सीख दे दी। मोदी ने कहा कि हरिवंश लम्बे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। चन्द्रशेखर जब देश के प्रधानमंत्री थे, तब हरिवंश को पता था कि चन्द्रशेखर इस्तीफा दे रहे हैं और कोई पत्रकार होता तो फटाफट अपने अखबार में खबर छाप का वाह वाही लूट लेता, लेकिन हरिवंश ने चन्द्रशेखर जी के साथ मित्रता निभाते हुए इस्तीफे की खबर को गोपनीय बनाए रखा क्योंकि उस समय यह देशहित में था। पीएम का कहना रहा कि आज के पत्रकारों को भी देशहित में पत्रकारिता करनी चाहिए।40 वर्ष तक पत्रकारिताःराज्य सभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश ने कोई चालीस बरस तक पत्रकारिता की है। बिहार के प्रमुख प्रभात खबर अखबार में सम्पादक के तौर पर कार्य किया और जब चन्द्रशेखर देश के प्रधानमंत्री बने तो हरिवंश ही सूचना सलाहकार रहे।
 जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से भी हरिवंश जुड़े रहे। हरिवंश दो वर्ष पहले ही जेडीयू के राज्यसभा के सदस्य बने हालांकि इससे पहले कई वर्षों तक हरिवंश गुमनानी का जीवन व्यतीत करते रहे। इसे किस्मत ही कहा जाएगा कि सांसद बनने के दो वर्ष बाद ही देश के सर्वोच्च सदन के उपसभापति बन गए हैं।

राजस्थान के अलवर जिले में एक गोदाम के अंदर 220 दफन पाए गए  गायों के शव

जयपुर. राजस्थान के अलवर जिले में एक गोदाम से बुधवार को 220 गायों के शव जब्त किए गए. सब इंस्पेक्टर धरा सिंह ने बताया कि शव गोविंदगढ़ के एक गोदाम के अंदर दफन पाए गए. गाय के शवों के अलावा यहां भैंसों और बकरियों के शव भी बरामद किए गए. सिंह ने कहा, यहां से हरियाणा, राजस्थान और आसपास के राज्यों में गोमांस की आपूर्ति की जाती थी. उन्होंने कहा, छापेमारी मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार और उससे पूछताछ करने के बाद की गई. इस मामले की जांच जारी है.


गोविंदगढ़ सब इंसफेक्टर ने यह भी कहा कि इस शख्स की गिरफ्तारी सोमवार को तीन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद हुई जब उन्होंने कई घरों की खोजबीन की और वहां से 40 किलोग्राम मांस बरामद किया. पुलिस द्वारा बुधवार को गोदाम की छापेमारी के दौरान पशु चिकित्सक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

महाविद्यालय में एबीवीपी का सेल्फी विद कैम्पस आयोजन
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्रसंघ पदाधिकारी द्वारा राजकीय महाविद्यालय आसींद में सेल्फी  विद कैम्पस का आयोजन किया गया, छात्र नेता कन्हैया लाल गुर्जर ने बताया कि परिषद से विद्यार्थियों को सीधा जुड़ाव रखने के लिए सेल्फी विद कैम्पस का आयोजन किया ।
विद्यार्थियों व शिक्षको ने एक - दूसरे की सेल्फी लेकर कैम्पस के आयोजन को सफल बनाया। यह अभियान 4 जुलाई तक पूरे देश मे हर विद्यालय व महाविद्यालय में चलाया जाएगा ।
इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य धनराज मंडिया,डॉ दिनेश सुखवाल,छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील गर्ग,उपाध्यक्ष देवी लाल माली,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कुमावत,मोंटू,दिव्या टेलर,नीतू कुमावत आदि महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे ।

पहली संतान के जन्म पर 5 हजार की आर्थिक सहायता 
भीलवाड़ा -   प्रधानमंत्री  मातृ  वंदन योजना में पहली संतान के जन्म पर पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। सहायता राशि सीधे महिला के खाते में आएगी। योजना में 31 दिसंबर 2016 के बाद पहली संतान को जन्म देने वाली महिलाए भी आवेदन कर सकती है।

इसके लिए ममता कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। सहायता राशि तीन किश्तों में मिलेगी गर्भवती को आंगनवाड़ी केन्द्र में आवेदन करना पड़ेगा।

बीएसटीसी में दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया आज से

बांसवाडा:- गोंविद गुरु जनजातीय विश्वविध्यालय की ओर से बीएसटीसी प्रवेश प्रक्रिया 2018 के पाठ्यक्रम में रिक्त रही सीटों के लिए दूसरी काउसलिग की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू की जायगी! 

पहली काउसलिग और अपवड मुवमेंट के बाद रिक्त सीटों पर और नए कॉलेज संस्था पुरानी कॉलेज और संस्थाओ में सीट बढ़ने पर दूसरी काउंसलिंग शुरू की जा रही है! रजिस्टोर सोहनसिंह कठात ने बताया कि इस प्रक्रिया में शेष रहे करीब 1 लाख अभ्यथियों की 2700 रिक्त सीटों पर प्रवेश काउसलिग होगी! सिंह ने बताया कि 2 से 5 अगस्त तक कॉलेज और संस्थान के चयन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना होगा!

ब्रेकिंग न्यूज़ :सी पी जोशी करेंगे जनसभा को संबोधित


मांडलगढ़:-पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी पहुँचे मांडलगढ़ इंडियन कांग्रेस कमेटी  महासचिव जोशी जो आज दशहरा मैदान में जन सभा को करेंगे सम्बोधित।समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से जन संवाद का हैं कार्यक्रम किया जायेगा कुछ ही देर मैं।


भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न।


रिपोर्ट सी एल गुर्जर


आसींदआज आसींद में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला एक बैठक हुई । 


इस बैठक को भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी पुखराज जी पहाड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया,  इस बैठक में आसींद विधानसभा प्रभारी एडवोकेट लादू लाल जी तेली, मुख्य अतिथि पुखराज जी पहाड़िया ,विधायक रामलाल जी गुर्जर ,जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह जी चुंडावत ,प्रधान लक्ष्मी देवी साहू, नगर पालिका अध्यक्षा कैलाशी देवी खटीक नगर पालिका गुलाबपुरा चेयरमैन धनराज जी गुर्जर, आसींद नगर मंडल अध्यक्ष रामलाल जी तोषनीवाल का  आसींद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रताप सिंह जी द्वारा सबको भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा व पहनाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया 


इस बैठक में भाजपा आई टी सेल प्रभारी श्री किरण जी चुंडावत  भारतीय जनता पार्टी के आसींद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी, सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र अध्यक्ष कार्यकारिणी ,सभी मोर्चों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष व कार्यकारिणी, व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।


इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के  प्रत्याशियों को भारी मतों से वविजय बनाने पर विशेष जोर दिया गया । साथ ही हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी सिंधिया की राजस्थान गौरव यात्रा जो 4 अगस्त को श्री चारभुजा मंदिर से शुभारंभ होगा वह सितंबर माह के अंत तक आसींद में आसींद विधानसभा क्षेत्र में आएगी इस बारे में चर्चा की गई यह बैठक हीरालाल जी गुर्जर के इंडो फार्म ट्रैक्टर शोरूम पर आज दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई।

रिपोर्ट मो.कामिल शेख मिडिया प्रभारी आसीन्द


सत्र शुरू होने के करीब ढाई महीने बाद चेती सरकार, नवक्रमोन्नत स्कूलों में अब शुरू होंगी बोर्ड कक्षाएं


जयपुर। 


प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कक्षा 10 और कक्षा 12 पढ़ने के लिए दूसरे गांव में या निजी स्कूल में नहीं जाना होगा। अब उन्हें अपने नजदीकी सरकारी स्कूल में ही प्रवेश मिल सकेगा। सरकार ने हाल ही एक आदेश जारी नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 के साथ ही कक्षा 10 और 12 संचालित करने की सहमति दी है। इन स्कूलों में इसी सत्र से ये कक्षाएं शुरू हो सकेंगी। लेकिन सरकार ने ये आदेश जारी करने में करीब ढाई माह की देरी कर दी। सत्र शुरू होने की साथ ही सरकार को ये आदेश जारी कर देने चाहिए थे। अब तो अधिकांश विद्यार्थी कक्षा 10 और कक्षा 12 में दूसरे सरकारी या फिर निजी स्कूलों में प्रवेश ले चुके हैं।


ये होगा फायदा


सरकार ने इस साल उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में करीब 800 स्कूल और माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में करीब 1050 स्कूलों को क्रमोन्नत किया है। इसी साल माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए स्कूलों में अभी कक्षा 9 और उच्च मध्यमिक में क्रमोन्नत हुए स्कूल में अभी सिर्फ कक्षा 11 ही संचालित हो रही है। लेकिन अब माध्यमिक में कक्षा 10 और उच्च माध्यमिक में कक्षा 12 भी इसी साल से शुरू हो सकेंगी।


इसलिए पड़ी जरूरत


सरकार चुनावी साल में हर वर्ग को खुश करने में लगी है। इसी कड़ी में एक कदम है नवक्रमोन्नत स्कूलों में एक ही साथ दोनों कक्षाएं शुरू करना। जानकारों के अनुसार दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके आसपास कक्षा 10 और कक्षा 12 तक का सरकारी स्कूल नहीं है, जिसकी वजह से वे इस बार पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे थे। इसमें छात्राओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। अब सरकार ने इसी सत्र से नवक्रमोन्नत स्कूलों में कक्षा 9 के साथ कक्षा 10 और कक्षा 11 के साथ ही कक्षा 12 शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।



 एसआईईआरटी देगा माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षण



उदयपुर |


 प्रदेश सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं की कक्षा को पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एसआईईआरटी) प्रशिक्षण देगा। एसआईईआरटी अब तक कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहा है लेकिन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद और सर्व शिक्षा अभियान के आपस में मर्ज होने के बाद यह जिम्मेदारी एसआईईआरटी के पास आ गई है। 


इससे पहले राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 9 से 12वीं के शिक्षकों को प्रशिक्षित करता था। एसआईईआरटी उपनिदेशक सुभाष शर्मा ने बताया कि एसआईईआरटी के एसीईआरटी बनने के कारण माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की कवायद शुरू की जाएगी। फिलहाल कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसमें शिक्षकों के प्रशिक्षण, मॉड्यूल्स


क्रमोन्नत सेकंडरी स्कूलों में दसवीं और सीनियर सेकंडरी में 12वीं कक्षा भी चलेगी


उदयपुर | 


राज्य सरकार ने प्रदेश में इस साल क्रमोन्नत हुए सरकारी स्कूलों की 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश को लेकर मंजूरी दे दी है। अब छात्रों को क्रमोन्नत स्कूलों की इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यानी, क्रमोन्नत सेकंडरी स्कूलों में 9वीं के साथ 10वीं और सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत स्कूलों में 11वीं के साथ 12वीं कक्षाएं भी चलेंगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव कमलेश आबुसरिया ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए हैं। 


दरअसल, इससे पहले क्रमोन्नत स्कूलों में दूसरे साल 10वीं और 12वीं कक्षा शुरू की जाती थीं। ऐसे में उस क्षेत्र के छात्रों को एक साल तक इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ता था या दूर के स्कूलों में पढ़ने जाना पड़ता था। 


उदयपुर में 44 स्कूल सेकंडरी और 53 सीनियर सेकंडरी में हुए हैं क्रमोन्नत : उदयपुर में इस सत्र 44 मिडिल स्कूलों को सेकंडरी में और 53 सेकंडरी स्कूलों को सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत किया गया है। इसी तरह राज्य में 699 मिडिल स्कूलों को सेकंडरी और 1094 सेकंडरी स्कूलों को सीनियर सेकंडरी बनाया गया है। इससे पहले निदेशालय ने इन कक्षाओं में प्रवेश को लेकर प्रस्ताव भेजा था, जिसे पर सरकार ने मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए अब एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे नामांकन में बढ़ोतरी होगी और दूर-दराज के बच्चों को उसी पंचायत में प्रवेश मिल पाएगा।


संस्था प्रधानों को दिए निर्देश


क्रमोन्नत स्कूलों में संस्था प्रधानों को राज्य सरकार के आदेशानुसार निर्देशित किया गया है कि सेकंडरी में क्रमोन्नत हुए स्कूलों को 9वीं के साथ 10वीं और सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत स्कूलों में 11वीं, 12वीं में प्रवेश देना होगा। 


नरेश डांगी, डीईओ, माध्यमिक।


बाइक किराए पर देकर 10 हजार महीने कमाएं, बाइक बोट कंपनी लाई एक्‍स्‍ट्रा इनकम का मौका


अगर आप कुछ एक्‍स्‍ट्रा अर्निंग की सोच रहे हैं, नोएडा स्थि‍त नया बाइक टैक्‍सी स्‍टार्टअप आपके लिए खास मौका लेकर आया है। कंपनी को अपनी नई बाइक किराए पर देकर आप हर महीने करीब 10 हजार रुपए एक्‍स्‍ट्रा इनकम कर सकते हैं। यह खास ऑफर बाइकबोट नाम के नए स्‍टार्टअप का है। हालांकि इसके लिए आपको कंपनी के कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा। आइए जानते हैं कि इससे जुड़े प्रॉसेस के बारे में और आखिर इससे कमाई कैसे होगी
क्‍या करती है बाइक बोट ? 

बाइक बोट कंपनी देश के 50 से ज्‍यादा शहरों के भीतर बाइक टैक्‍सी की सुविधा देती है। आप अपने स्‍मार्टफोन पर इसका एप डाउनलोड करके सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह एक तरीके का स्‍टार्टअप है। इसका मेन ऑफिस नोएडा में है। 

हालांकि नोएडा के अलावा देश के करीब 50 से ज्‍यादा शहरों में कंपनी की सर्विस शुरू हो चुकी है। बाइक बोट में एग्‍जीक्‍यूटिव के तौर पर काम करने वाले अरिहंत जैन के मुताबिक, कंपनी आने वाले दिनों में एक्‍सपेंशन के मूड में है।

 खास ऑफर कंपनी दे रही है कमाई का मौका :

अपने एक्‍सपेंशन प्‍लान के तहत कंपनी आम लोगों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी हर महीने 9765 रुपए कमाई का मौका दे रही है। इसके तहत आपको कंपनी को एक नई बाइक किराए पर देनी होगी। 

नई बाइक कंपनी खरीदेगी, इसके लिए आपको कपंनी में 62100 रुपए का निवेश करना होगा। बाइक के लिए किए गए इस निवेश पर कंपनी आपको हर महीने 9765 रुपए की रकम देगी। इसमें 5175 रुपए बाइक की किश्‍त और 4590 रुपए बाइक का किराया शामिल है। 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को शत शत नमन जय हिंद जय भारत........


अधिकार मिलते नहीं लिए जाते हैं
आज़ाद हैं मगर गुलामी किए जाते हैं
वंदन करो उन सेनानियों को
जो मौत के आंचल में जिए जाते हैं 


जज्बा कुर्बानी का याद रखना
जो सो गये मौत की आगोश में
उनकी मेहरबानियों को याद रखना




जानिए कारगिल युद्ध के कुछ घटनाक्रम, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने पाक को चटाई धूल
कारगिल युद्ध

19 साल पहले आज ही दिन यानी 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। इस दिन को हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण है जिस पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने लगभग 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया था वहीं 1300 से ज्यादा घायल हुए थे। 

वैसे तो पाकिस्तान ने इसय युद्ध की शुरूआत 3 मई 1999 को ही कर दी थी जब उसने कारगिल की ऊंची पहाडि़यों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था।  इस बात की जानकारी जब भारत सरकार को मिली तो सेना ने पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया।

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था वहां बम गिराए गए। इसके अलावा मिग-29 की सहायता से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया।

इस युद्ध में बड़ी संख्या में रॉकेट और बम का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान करीब दो लाख पचास हजार गोले दागे गए। वहीं 5,000 बम फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेट का इस्तेमाल किया गया। लड़ाई के 17 दिनों में हर रोज प्रति मिनट में एक राउंड फायर किया गया। बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यही एक ऐसा युद्ध था जिसमें दुश्मन देश की सेना पर इतनी बड़ी संख्या में बमबारी की गई थी।

कारगिल जंग पूरा घटनाक्रम :

  3 मई 1999 : एक चरवाहे ने भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तान सेना के घुसपैठ कर कब्जा जमा लेने की सूचनी दी।  
5 मई  : भारतीय सेना की पेट्रोलिंग टीम जानकारी लेने कारगिल पहुंची तो पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया और उनमें से 5 की हत्या कर दी।
 9 मई  : पाकिस्तानियों की गोलाबारी से भारतीय सेना का कारगिल में मौजूद गोला बारूद का स्टोर नष्ट हो गया।    
10 मई  : पहली बार लदाख का प्रवेश द्वार यानी द्रास, काकसार और मुश्कोह सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा गया। 
26 मई  : भारतीय वायुसेना को कार्यवाही के लिए आदेश दिया गया।    27 May : कार्यवाही में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता को बंदी बना लिया।
28 मई  : एक मिग-17 हैलीकॉप्टर पाकिस्तान द्वारा मार गिराया गया और चार भारतीय फौजी मरे गए।  

104 साल बाद बना संयोग, सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को 


चन्द्रग्रहण का पूरा ब्यौरा :-


चंद्रग्रहण - 27जुलाई  2018

ग्रहण प्रारम्भ   :  11. 54 PM

ग्रहण समाप्त   :03 49AM

सूतक प्रारम्भ  :02. 54PM

यह चन्द्रगहण पुरे भारत में दिखाई देगा !

गुरुपूर्णिमा वाले दिन लगने वाला यह चंद्रग्रहण 235 मिनट तक रहेगा !

जप -तप दान के लिए विशेष महत्व रहेगा !

नोट :- इस दिन गुरुपूर्णिमा का उत्सव एवं सम्बब्धित गुरु -पूजन इत्यादि ग्रहण के सूतक प्रारम्भ (02. 54PM) होने से पहले ही संपन्न कर लेना चाहिए ! 



27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से समाप्त होने तक का समय करीब 4 घंटे का होगा। बताया जाता है कि यह संयोग 104 साल के बाद बन रहा है। चंद्र ग्रहण 27 जुलाई की मध्य रात्रि में 11 बजकर 55 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल दिखता है जिसे ब्लड मून अर्थात रक्तिम चांद कहा जाता है। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद जब धरती की छाया में रहता है तो इसकी आभा रक्तिम हो जाती है जिसे रक्तिम चंद्र या लाल चांद कहते हैं, ऐसा तब होता है जब चांद पूरी तरह से धरती की आभा में ढक जाता है। 


इन देशों में दिखेगा चंद्रग्रहण :-

भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण म्यांमार, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन, नेपाल, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग में दिखाई देगा।


चंद्रग्रह के समय ये काम आपको नही करने है :-


-चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।

-सुई व नुकीली चीजों का उपयोग करने से  भी बचना चाहिए।

-मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान लोगों को कुछ भी नहीं खाना चाहिए। अगर कुछ खाने का मन है, तो चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले या फिर खत्म होने के बाद खा लें।

-चंद्रग्रहण के समय लोगों को कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए।

- समय तक चंद्रग्रहण रहता है, उस वक्त तक भगवान की पूजा अर्चना न करें।

संसद के दोनों सदनों में पास हुआ भगोड़ा विधेयक 


देश के बैंकों से पैसा उधार लेकर विदेश भागने वालों पर नकेल कसने के लिए बनाया गया भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक 2018 राज्यसभा में पास हो गया है। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। यह विधेयक भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश 2018 के स्थान पर लाया गया है।


अब भगोड़े आर्थिक अपराधी विदेशों में छिपकर भारत की कानूनी प्रक्रिया से बच नहीं सकेंगे। इसके साथ ही सरकार के पास उनकी संपत्ति जब्त करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अधिकार होंगे।

इस कानून में यह प्रावधान किया गया है कि आर्थिक अपराध करने वाले भगोड़ों की देश के भीतर और बाहर सभी बेनामी संपत्तियां जब्त की जाएंगी। यह विधेयक भगोड़े आर्थिक अपराधियों को भारतीय न्यायालयों की अधिकार क्षेत्र से बाहर रहते हुए भारत की कानूनी प्रक्रिया से बचने से रोकेगा।


पेट्रोल-डीजल भरवाते वक्‍त 8 बातों का रखें ध्यान, बच जाएंगे नुकसान से

पेट्रोलियम मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2015-2017 के दौरान पेट्रोल पंपों पर ठगी के 10898 मामले सामने आए...


नई दिल्‍ली. आए दिन पेट्रोल पंपों पर धोखाधड़ी की शिकायतें आती रहती हैं। हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लोकसभा में पेश की गई एक रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2015 से 2017 के दौरान सरकारी पेट्रोल पंपों पर ठगी के 10898 मामले दर्ज किए गए। इनमें से सबसे ज्‍यादा मामले महाराष्‍ट्र में दर्ज किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, 10898 में से कम पेट्रोल-डीजल देने के 7848 मामले हैं, वहीं पेट्रोल-डीजल में मिलावट के 3050 मामले सामने आए।
अब सवाल यह है कि पेट्रोल पंपों पर धांधली होती कैसे है और यह हमारी नजरों से कैसे बच जाती है। इसकी वजह है कि हम अक्‍सर पेट्रोल भरवाते वक्‍त कुछ छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर उन्‍हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसी के चलते हमसे ज्‍यादा पैसा वसूल लिया जाता है। अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए हमसे वसूले जाने वाले एक्‍स्‍ट्रा पैसे बच सकते हैं और पेट्रोल-डीजल की सही मात्रा भी ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि पेट्रोल पंप पर किन 8 चीजों का ध्‍यान रखना चाहिए- 

1. मीटर पर रखें नजर

ज्‍यादातर लोग गाड़ी में पेट्रोल/डीजल भरवाते वक्‍त‍ गाड़ी से नीचे नहीं उतरते हैं। कुछ पेट्रोलपम्पकर्मी इसका फायदा उठा लेते हैं। पेट्रोल भरवाते वक्‍त गाड़ी से नीचे उतरकर मीटर के पास खड़ा हों और पेट्रोलपम्पकर्मी की गतिविधियों को देखें। इससे ठगी होने के मौके कम हो जाते हैं।

2. जरूर देखें कीमत सेट है या नहीं

हो सकता है कि पेट्रोलपंपकर्मी आपको बातों में लगाकर जीरो तो दिखाए, लेकिन मीटर में आपके द्वारा मांगे गए पेट्रोल का मूल्य सेट नहीं करे। आजकल सभी पेट्रोल पंप पर डिजिटल मीटर होते हैं। इनमें मांगे गए पेट्रोल का फिगर और मूल्य पहले से ही सेट होता है। इससे पेट्रोलपम्पकर्मी द्वारा मनमानी और चीटिंग करने की गुजांइश कम रहती है।

3. डिजिटल मीटर वाले पेट्रोल पंप से ही करें खरीद

पेट्रोल-डीजल डिजिटल मीटर वाले पेट्रोल पंप से भरवाना ही ठीक रहता है। पुरानी मशीनों से कम पेट्रोल दिए जाने की आशंका ज्‍यादा रहती है और इसे पकड़ा भी नहीं जा सकता। इसी वजह से देश में पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें हटाकर डिजिटल मीटर वाली मशीनें लग रही हैं, वहीं नए खुलने वाले पेट्रोल पंप पर डिजिटल मीटर ही लग रहे हैं।

4. रीडिंग का स्टार्ट फिगर

आप पेट्रोल पंप मशीन में जीरो तो देख लेते हैं लेकिन साथ ही रीडिंग किस फिगर से स्टार्ट हुई इस पर भी ध्‍यान देना जरूरी है। मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट होनी चाहिए। अगर 3 से ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो आपका नुकसान भी उतना ही होगा।

5. कहीं तेज तो नहीं दौड़ रहा मीटर

अगर पेट्रोल पंप पर मीटर बेहद तेज चल रहा है तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है। ऐसे में पेट्रोलपंपकर्मी को कहें कि वह मीटर की स्पीड नॉर्मल करे, साथ ही इसकी वजह भी पूछें। 


फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए वॉट्सऐप लाएगा नया फीचर, लिंक खोलने से पहले देख सकेंगे प्रिव्यू

गैजेट डेस्क। सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं। फेक न्यूज की वजह से पिछले दिनों भीड़ ने कुछ लोगों की लिंचिंग की थी। फेक न्यूज फैलाने में वॉट्सऐप का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने वॉट्सऐप को फेक न्यूज फैलने से रोकने के लिए उपाय करने को कहा था। सरकार के निर्देश के बाद लग रहा है कि वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से फैलने वाली फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए नया फीचर लाने की तैयारी में है।

कैसे लगेगी लगाम
WABeatalinfo के मुताबिक, जब कोई यूजर्स वॉट्सऐप पर कोई भी लिंक शेयर करेगा तो पहले वॉट्सऐप उसका एक प्रिव्यू दिखाएगा। यह फीचर यूजर्स को कोई हार्मफुल लिंक शेयर करने से पहले यह बताएगा कि वे हार्मफुल लिंक शेयर कर रहे हैं। लिंक प्रिव्यू फीचर वॉट्सऐप के यूजर्स को वेब लिंक के रूप में उपलब्ध किसी गलत कंटेंट को शेयर करने से पहले और लिंक खोलने से पहले सूचित करेगा।
-रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप से जब कोई हार्मफुल लिंक शेयर किया जाएगा तो वॉट्सऐप लिंक से साथ लाल रंग में 'संदेहास्पद लिंक' की चेतावनी देगा। ऐसे संदेहास्पद लिंक पर टैप करने पर सीधा लिंक नहीं खुलेगा बल्कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को सूचित करेगा और उनके सामने दो ऑप्शन रखेगा। ऐसे में अगर यूजर्स लिंक के साथ जाना चाहें तो जा सकते हैं या फिर बिना लिंक खोले ही वापस आने का ऑप्शन भी उनके पास रहेगा। चूंकि यह इनक्रिप्टेड प्लेटफॉर्म है, इसलिए वॉट्सऐप पर शेयर किए जाने वाले वेब पेज डाटा का विश्लेषण स्थानीय रूप से किया जाएगा। इसका मतलब यह भी है कि लिंक प्रिव्यू फीचर लिंक स्कैन करती है और यह निर्धारित करती है कि यह हानिकारक है या नहीं।
वाट्सएप की तरफ से नहीं है कोई कंफर्मेशन
रिपोर्ट और उसके साथ शेयर किए गए स्क्रीनशॉट यह स्पष्ट नहीं करते हैं कि वॉट्सऐप किस तरह के लिंक को संदेहास्पद मानेगा। ऐसा लगता है कि बिना HTTPS वाली लिंक को अनसेफ लिंक समझा जाता है। हालांकि, ये लिंक सिर्फ संदेहास्पद मानी जाएंगी। ये हानिकारक हैं या नहीं इस बारे में रिपोर्ट में कुछ नहीं बताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और जल्द ही इसे वॉट्सऐप यूजर्स के लिए लांच कर दिया जाएगा।
-यह फीचर अभी बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। वॉट्सऐप संदेहास्पद लिंक को ट्रैक करने के लिए किसी थर्ड पार्टी की सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, अनसेफ लिंक की पहचान करने के लिए क्रोम और फायरफॉक्स ब्राउजर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाला अलर्ट सिस्टम थोड़ा ज्यादा अच्छा है। लिंक पेज प्रिव्यू के संबंध में वॉट्सऐप की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं मिली है, लेकिन इस अपडेट की मदद से वॉट्सऐप पर शेयर की जाने वाली फेक लिंक्स पर रोक लगाने में काफी मदद मिलेगी।


कार और बाइक का नहीं करा पाएंगे इन्श्योरेंस, अगर नहीं होगा PUC सर्टिफिकेट, IRDAI का निर्देश

अब आप कार, बाइक या दूसरा व्हीकल यूज करते हैं, तो बिना PUC सर्टिफिकेट के व्हीकल का इन्श्योरेंस नहीं करा पाएंगे।


नई दिल्ली. अगर आप कार, बाइक या दूसरा व्हीकल यूज करते हैं, तो बिना PUC सर्टिफिकेट के व्हीकल का इन्श्योरेंस नहीं करा पाएंगे।  यानी अगर आपके पास पॉल्युशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होगा तो कोई भी इन्श्योरेंस कंपनी आपके व्हीकल का इन्शोयरेंस रिन्युअल नहीं करेंगी। इस संबंध में बीमा नियामक IRDAI (इन्श्योरेंस रेग्युलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने सभी इन्श्योरेंस कंपनियों को 6 जुलाई को निर्देश जारी कर दिया है। कंपनियों को इसके लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन और ऑफलाइन रिन्युअल का सिस्टम तैयार करना होगा। IRDAI ने अगस्त, 2017 में आए ऑर्डर को देखते हुए ऐसा किया है। 


क्या है नया नियम
IRDAI द्वारा भेजे गए सर्कुलर के अनुसार अगस्त, 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के ऑर्डर दिए थे। लेकिन अभी भी इसका पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए उसने कंपनियों को अब ऐसा सिस्टम डेवलप करने के लिए कहा है, जिसके तहत PUC सर्टिफिकेट के ऑर्डर को पूरी तरह से लागू किया जा सके। इस  संबंध में IRDAI ने इन्श्योरेंस कंपनियों से कहा है कि वह किसी भी हालत में PUC सर्टिफिकेट के बिना किसी व्हीकल का इन्श्योरेंस रिन्युअल नहीं करें।


ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए होगा सिस्टम तैयार
एक जनरल इन्श्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने moneybhaskar.com को बताया कि IRDAI के निर्देश के अनुसार अब कंपनियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन सिस्टम तैयार करना होगा। ऑफलाइन सिस्टम में तो यह निर्देश तुरंत लागू हो जाएंगे, जिसमें वाहन मालिक को इन्श्योरेंस रिन्यू कराते वक्त PUC सर्टिफिकेट दिखाना होगा। वहीं ऑनलाइन सिस्टम में वाहन मालिक को PUC सर्टिफिकेट को अपलोड करना होगा या उसकी डिटेल देनी होगी। इसके आधार पर पोर्टल पर इन्श्योरेंस रिन्युअल होगा।


क्या होता है PUC सर्टिफिकेट
बढ़ते पॉल्युशन को रोकने के लिए सभी वाहनों में पॉल्युशन लेवल तय मानकों के आधार पर होना चाहिए। इसके लिए पॉल्युशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर वाहनों की चेकिंग कर PUC सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। ये सर्टिफिकेट राज्यों के आधार पर एक निश्चित समय के लिए वैध होते हैं। उसके बाद वाहन की दोबारा चेकिंग कराकर PUC सर्टिफिकेट लेना होता है। मसलन दिल्ली में PUC सर्टिफिकेट तीन महीने और उत्तर प्रदेश में 6 महीने के लिए वैध होता है।

1 comment: